Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : स्कूल ने वीडियो शेयर कर की तारीफ तो भावुक हुईं अनीत, ‘सैयारा’ के इस एक्टर पर था 2 करोड़ का कर्ज

सिनेमाघरों में 18 जुलाई को रिलीज हुई ‘सैयारा’ अभी तक धूम मचा रही है। इसका क्रेज इतना जबरदस्त है कि लोग इसे देखने के लिए...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 02 Aug 2025 12:43:57

2 News : स्कूल ने वीडियो शेयर कर की तारीफ तो भावुक हुईं अनीत, ‘सैयारा’ के इस एक्टर पर था 2 करोड़ का कर्ज

सिनेमाघरों में 18 जुलाई को रिलीज हुई ‘सैयारा’ अभी तक धूम मचा रही है। इसका क्रेज इतना जबरदस्त है कि लोग इसे देखने के लिए उमड़ रहे हैं। फिल्म के डायरेक्टर मोहित सूरी, एक्टर अहान पांडे और एक्ट्रेस अनीत पड्डा की हर ओर तारीफ हो रही है। अनीत की तारीफ में उनके स्कूल ने एक वीडियो बनाया, जिसे देख एक्ट्रेस भावुक हो गईं। अमृतसर स्थित स्प्रिंग डेल सीनियर स्कूल द्वारा बनाए गए वीडियो में अनील के स्कूल के दिनों से लेकर अभी तक का सफर दिखाया गया है। अनीत के शिक्षक और स्कूल स्टाफ उनके छात्र जीवन को याद करते नजर आए। उन्होंने अनीत को एक मेहनती और बहु प्रतिभाशाली छात्रा बताया जो हर एक्टीविटी में भाग लेती थीं।

स्कूल ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “हमें गर्व है कि हमारी पूर्व छात्रा अनीत पड्डा ने यशराज फिल्म्स की बड़ी रिलीज 'सैयारा' में लीड रोल निभाकर शानदार सफलता हासिल की है। हम उन्हें इस शानदार उपलब्धि पर दिल से बधाई देते हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।” अनीत ने इसके जवाब में अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, “मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकती कि मुझे ये देखकर कैसा महसूस हुआ। मैं बस मुस्कुराती रही और मेरी आंखों में आंसू थे। डेल्स (स्कूल) वो जगह है जहां मैंने बड़े सपने देखना सीखा, जहां मुझ पर पहले विश्वास किया गया जब मैंने खुद पर यकीन करना भी नहीं सीखा था।

मेरे शिक्षक, मेंटर और वहां के छात्र जिस तरह से यह खूबसूरत वीडियो लेकर आए हैं, वह मेरे लिए बेहद भावुक कर देने वाला है। आज भी जब मैं किसी फिल्म सेट पर होती हूं, तो अपने भीतर वही छोटी लड़की महसूस करती हूं जो कभी यूनिफॉर्म में क्लास में बैठकर ऐसे ही जीवन की कल्पना किया करती थी। मैं चाहती हूं कि आप मुझ पर सिर्फ इस फिल्म के लिए नहीं, बल्कि मेरी सोच और इंसान के तौर पर जो मैं बन रही हूं उसके लिए भी गर्व करें। मैं जल्द ही वापस आकर व्यक्तिगत रूप से आप सभी का शुक्रिया अदा करना चाहती हूं।

आपने मुझे सिर्फ शिक्षा ही नहीं दी, बल्कि मेरी पहचान का एक हिस्सा भी दिया जो मैं कभी नहीं भूलूंगी। धन्यवाद मुझे पहचानने के लिए, मेरा साथ देने के लिए और यह याद दिलाने के लिए कि चाहे मैं कितनी भी दूर चली जाऊं, मेरे पास लौटने के लिए एक घर हमेशा रहेगा।” बता दें कि अनीत ने करिअर की शुरुआत विज्ञापनों से की। एक्ट्रेस के तौर पर उनका पहला प्रोजेक्ट वेब सीरीज ‘बिग गर्ल्स डोंट क्राई’ था।

अभिनेता राजेश कुमार ने ‘सैयारा’ में निभाया है अनीत के पिता का रोल, हो गए थे दिवालिया

एक्टर राजेश कुमार ने 'सैयारा' से शानदार वापसी की है। वे अनीत के पिता के रोल में हैं और वे एक बार फिर से लाइमलाइट में आ गए हैं। राजेश के लिए फिल्म की सफलता बॉक्स ऑफिस के आंकड़ों से कहीं आगे है। राजेश ने एक इंटरव्यू में पिछले कुछ सालों में गंभीर आर्थिक तंगी का सामना करने के बारे में खुलकर बात की। एक समय वे 2 करोड़ रुपए के कर्ज में डूबे हुए थे और उनके बैंक खाते में मात्र 2500 रुपए बचे थे। राजेश मुख्य तौर पर कॉमेडी सीरियल ‘साराभाई वर्सेस साराभाई’ के ‘रोसेश’ के रूप में जाने जाते हैं।

राजेश ने कहा कि दिवालियापन...आने-जाने का सारा पैसा बर्बाद हो गया था। कोई आमदनी नहीं थी और मेरे सारे पैसे खत्म हो गए थे। मैं 2 करोड़ रुपए के कर्ज में डूब गया था। दिवालियापन एक बड़ा शब्द है, लेकिन निश्चित रूप से, यह एहसास मुझे लंबे समय तक रहा। मैं गुजारा करने लायक भी पैसे नहीं जुटा पा रहा था। यह वाकई एक बहुत बुरा दौर था। जब मैं यूके में था, तब मेरे बैंक खाते में सिर्फ 2500 रुपए थे। उन 24 दिन की शूटिंग के दौरान मैं दो बार यूके आया-गया, लेकिन अपने बच्चों के लिए दो चॉकलेट भी नहीं ला सका।

बता दें कि राजेश ने साल 2019 में एक्टिंग छोड़कर खेती शुरू कर दी, लेकिन उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। राजेश ने कहा कि मैं इस मिथ को तोड़ना चाहता हूं कि खेती सिर्फ वही लोग करते हैं, जिनके पास कोई और विकल्प नहीं होता। आजकल कोई भी बड़ा होकर किसान बनने का सपना नहीं देखता है। मैं इस सोच को बदलना चाहता हूं। हालांकि आर्थिक रूप से मैं बहुत कमजोर हो गया था। लॉकडाउन तक, मेरी सारी जमा-पूंजी खत्म हो चुकी थी और मैं सचमुच दिवालिया हो चुका था। मेरे पास जेब में कुछ भी नहीं था। मेरे ऊपर भारी कर्ज था और इससे दबाव और बढ़ रहा था।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका