न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनीस ने बताया किस बात में एक जैसे हैं सलमान-गोविंदा, इस फिल्म की शूटिंग से शुरू हुई थी अजय-काजोल की लव स्टोरी

मशहूर डायरेक्टर अनीस बज्मी (62) ने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 14 Nov 2024 10:57:56

अनीस ने बताया किस बात में एक जैसे हैं सलमान-गोविंदा, इस फिल्म की शूटिंग से शुरू हुई थी अजय-काजोल की लव स्टोरी

मशहूर डायरेक्टर अनीस बज्मी (62) ने कई सुपरहिट फिल्में बनाई हैं। दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को उनकी फिल्म ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज हुई। यह बॉक्स ऑफिस पर ‘सिंघम अगेन’ को तगड़ी टक्कर देते हुए शानदार प्रदर्शन कर रही है। इस बीच अनीस ने एक इंटरव्यू के दौरान दो सुपरस्टार सलमान खान और गोविंदा से जुड़ा एक किस्सा सुनाया। अनीस ने मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में अनीस ने कहा कि सलमान और गोविंदा के साथ मैंने लंबे समय तक काम किया है।

मैं उन दोनों से कभी उम्मीद नहीं करता कि वे सेट पर टाइम से आएंगे। इसके बजाय मैं अपने शेड्यूल को उन्हीं के हिसाब से एडजस्ट कर लेता हूं। इससे आप उन लोगों के काम करने के तरीके को भी समझ जाएंगे, जिनके साथ आप काम कर रहे हैं। अगर वह तरीका आपके लिए ठीक है, तो उनके साथ काम करें। अगर नहीं, तो फिर काम न करें। गोविंदा का देर से आना मेरे लिए कोई नई बात नहीं है। अगर वे समय पर आ गए, तो मुझे सच में हैरानी होगी, क्योंकि वे कभी मुझे ऐसा झटका नहीं देते।

तो जब मुझे पता है कि वे 9 बजे की शूटिंग के लिए 12 बजे आएंगे, तो मैं उस समय तक अपने बाकी काम निपटा लेता हूं, ताकि मेरा समय बर्बाद न हो और एक्टर के साथ भी तालमेल बना रहे। इससे पहले दिग्गज प्रोड्यूसर वासु भगनानी ने भी गोविंदा की लेट-लतीफी की बात बताई थी। अनीस ने अपने तंगी के दिन याद किए। उन्होंने बताया कि हम 7-8 लोग थे जो छोटे से कमरे में रहते थे। शायद यही वजह है कि हम काफी एकजुट परिवार हैं क्योंकि उस वक्त हमारे पास स्पेस नहीं था। सोते वक्त करवट लेने की भी जगह नहीं होती थी।

anees bazmee,director anees bazmee,bhool bhulaiyaa 3,Salman Khan,govinda,ajay devgn,kajol,hulchal,ajay kajol

अनीस बज्मी की फिल्म ‘हलचल’ से करीब आए थे अजय और काजोल

अनीस ने अजय देवगन और काजोल की लव स्टोरी के बारे में भी खुलासा किया। अनीस ने कहा कि मैं बहुत खुश हूं कि दोनों ने शादी कर ली और एक सफल दांपत्य जीवन बिता रहे हैं। जबकि दोनों एक-दूसरे से काफी अलग हैं। अजय जो खुद को बेहद सीरियस दिखाने की कोशिश करते हैं लेकिन वे कभी कभार मस्ती भी करते हैं। हालांकि अधिकतर समय वे शांत रहते हैं। दूसरी ओर काजोल एक चुलबुली लड़की है।

मुझे यह तब रियलाइज हुआ कि वे दोनों एक दूसरे को पसंद करते हैं जब उन्हें मैंने पहली बार ‘हलचल’ के सेट पर देखा था। मैं बहुत खुश हूं कि उन्होंने शादी की और खुशहाल शादीशुदा जीवन बिता रहे हैं। बता दें साल 1995 में ‘हलचल’ में पहली बार अजय और काजोल की जोड़ी बड़े पर्दे पर दिखी थी। इसके बाद दोनों ने 1998 में ‘प्यार तो होना ही था’ फिल्म में काम किया और 1999 में उनकी शादी हो गई। काजोल ने भी ह्यूमंस ऑफ बॉम्बे को दिए गए इंटरव्यू में बताया था कि वह ‘हलचल’ के दौरान अजय के नजदीक आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री