न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

नो एंट्री 2 से दिलजीत दोसांझ के बाहर होने पर बोले अनीस बज्मी, कहा- रिश्ते पर असर नहीं पड़ा

मैं बस खुश हूं कि फिल्म बन रही है। इससे बड़ी कोई खुशी नहीं है। मैं ईमानदारी से काम करता हूं, बाकी सब भगवान पर छोड़ देता हूं। ऐसा नहीं है कि हमेशा मेरी पहली पसंद वाले एक्टर्स के साथ ही काम किया हो।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Tue, 03 Jun 2025 2:26:37

नो एंट्री 2 से दिलजीत दोसांझ के बाहर होने पर बोले अनीस बज्मी, कहा- रिश्ते पर असर नहीं पड़ा

सलमान खान की सुपरहिट फिल्म नो एंट्री के सीक्वल को लेकर जबरदस्त चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बार फिल्म में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ लीड रोल निभाने वाले थे। लेकिन हाल ही में खबर आई कि दिलजीत इस फिल्म से बाहर हो गए हैं। अब इस पर फिल्म के डायरेक्टर अनीस बज्मी ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।

न्यूज18 से बातचीत में अनीस बज्मी ने कहा, "मैं बस खुश हूं कि फिल्म बन रही है। इससे बड़ी कोई खुशी नहीं है। मैं ईमानदारी से काम करता हूं, बाकी सब भगवान पर छोड़ देता हूं। ऐसा नहीं है कि हमेशा मेरी पहली पसंद वाले एक्टर्स के साथ ही काम किया हो।" उन्होंने बताया कि उनके करियर में कई बार ऐसे एक्टर्स भी फिल्म में रहे जो उनकी पहली पसंद नहीं थे, लेकिन वे किरदार में फिट साबित हुए।

दिलजीत संग आखिरी मीटिंग के बारे में अनीस बज्मी ने कहा, "हमारी आखिरी मुलाकात 10 मिनट की थी, जिसमें डेट्स को लेकर चर्चा हुई थी। वो डेट्स मैनेज करने की कोशिश कर रहे थे। बोनी कपूर भी उस वक्त मौजूद थे। ये एक बड़ी फिल्म है, इसलिए हर छोटी बात भी सुर्खियां बन जाती हैं।"

उन्होंने यह भी कहा कि वो सफाई देने में विश्वास नहीं रखते। "जो होना है, वही होगा और जो होगा अच्छा ही होगा।"

दिलजीत दोसांझ की तारीफ करते हुए अनीस बज्मी बोले, "वो बहुत टैलेंटेड और ईमानदार इंसान हैं। मैंने उन्हें पहली बार स्क्रिप्ट सुनाने के लिए मिलने गया था और उन्होंने पूरी स्क्रिप्ट भी नहीं सुनी। सिर्फ इतना कहा, 'आप बना रहे हैं, तीन हीरो हैं, कॉमेडी है, मैं कर रहा हूं।'"

2005 में रिलीज हुई नो एंट्री सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान की सुपरहिट फिल्म थी। अब इसके सीक्वल में वरुण धवन, अर्जुन कपूर के साथ एक और हीरो की तलाश जारी है क्योंकि दिलजीत अब फिल्म का हिस्सा नहीं हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी