न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या ने इसलिए पहना मां का 21 साल पुराना सूट, सिद्धार्थ ने की फिल्म की घोषणा और बताई रिलीज डेट

एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने काम के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी बिजी रहती हैं। अनन्या ने हाल ही में अपने इंडियन लुक में कुछ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 08 Nov 2024 8:39:02

2 News : अनन्या ने इसलिए पहना मां का 21 साल पुराना सूट, सिद्धार्थ ने की फिल्म की घोषणा और बताई रिलीज डेट

एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने काम के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी बिजी रहती हैं। अनन्या ने हाल ही में अपने इंडियन लुक में कुछ खास तस्वीरें शेयर की हैं। एथनिक लुक में वह काफी प्यारी लग रही हैं। यह खास मौका उनके एक फैमिली फंक्शन का था। इसमें अनन्या ने एक ऐसा सलवार-सूट पहना, जिसके माध्यम से उन्होंने हाल ही दुनिया को अलविदा कहने वाले फेमस फैशन डिजाइनर रोहित बल को श्रद्धांजलि दी। अनन्या ने रोहित को भावुक संदेश के जरिए याद किया।

अनन्या ने इंस्टाग्राम पर लिखा, “दुल्हन दिया श्रॉफ…अपनी बहन की शादी को लेकर उत्साहित हूं लेकिन उसके जाने का गम भी है। हालांकि एक भाई मिलने से काफी खुश भी हूं। साथ ही मैंने रोहित बल द्वारा 21 साल पहले मेरी मां के लिए डिजाइन किया सूट पहना है। गुड्डा तुम हमेशा रहोगे।” बता दें रोहित को “गुड्डा” के नाम से भी पुकारा जाता था। वे भारतीय फैशन इंडस्ट्री के सबसे मशहूर नामों में से एक थे। रोहित का 2 नवंबर को दक्षिण दिल्ली के एक अस्पताल में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।

वे पिछले कुछ समय से हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे थे। रोहित ने अक्टूबर में लैक्मे फैशन वीक एक्स एफडीसीआई 2024 के ग्रैंड फिनाले में अपने कलेक्शन के साथ वापसी की थी। इसमें अनन्या उनके शोस्टॉपर के रूप में शामिल हुई थीं। अनन्या ने उनके आखिरी रैंप वॉक पर अपने स्टाइल से चार चांद लगाए थे। अनन्या के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘CTRL’ थी, जो ओटीटी पर रिलीज हुई थी।

सिद्धार्थ मल्होत्रा ने मिलाया ‘पंचायत’ वेब सीरीज के निर्माता TVF के साथ हाथ

एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी नई फिल्म का ऐलान करते हुए इसकी रिलीज डेट से भी पर्दा उठा दिया है। सिद्धार्थ ने ‘पंचायत’ वेब सीरीज के निर्माता TVF के साथ हाथ मिलाया है। फिल्म का नाम ‘वन : फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ है। यह एक लोक पौराणिक थ्रिलर फिल्म है। डायरेक्शन ‘पंचायत’ फेम दीपक मिश्रा करेंगे। फिल्म की घोषणा एक साइनबोर्ड से शुरू हुई जिस पर लिखा था, “सूर्यास्त के बाद जंगल में प्रवेश करना सख्त मना है।”

इसके तुरंत बाद जंगल के बीच में पारंपरिक मशाल लेकर दौड़ता हुआ धोती पहने एक आदमी दिखाई देता है। जंगल अचानक जाग उठता है। सिद्धार्थ ने कैप्शन में लिखा, “एक पावरहाउस टीम के साथ इस लोक थ्रिलर का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं। साल 2025 में बड़े पर्दे पर आप सभी द्वारा ‘वन - फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ का अनुभव करने का इंतजार नहीं कर सकता।”

निर्माताओं ने बताया कि फिल्म अगले साल छठ पर्व के दौरान ही रिलीज होगी। सिद्धार्थ की अन्य फिल्मों पर नजर डालें तो वे जान्हवी कपूर के साथ ‘परमसुंदरी’ में नजर आएंगे। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। सिद्धार्थ की पिछली फिल्म ‘योद्धा’ थी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री