Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या ने शादी की प्लानिंग को लेकर किया खुलासा, कॉलेज में गोविंदा ने दो लड़कियों को मारा था...

एक्टर चंकी पांडे की बेटी एक्ट्रेस अनन्या पांडे (26) इन दिनों डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में हैं। पिछले साल एक्टर आदित्य रॉय कपूर से...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 08 Jan 2025 12:12:26

2 News : अनन्या ने शादी की प्लानिंग को लेकर किया खुलासा, कॉलेज में गोविंदा ने दो लड़कियों को मारा था...

एक्टर चंकी पांडे की बेटी एक्ट्रेस अनन्या पांडे (26) इन दिनों डेटिंग रूमर्स को लेकर चर्चा में हैं। पिछले साल एक्टर आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप के बाद अनन्या ने पूर्व मॉडल वॉकर ब्लैंको के साथ रिलेशनशिप की अफवाहों के चलते सुर्खियां बटोरीं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में साथ देखे जाने के बाद उनकी डेटिंग की अटकलें लगाई जाने लगीं। दोनों की तस्वीरें और वीडियो भी सामने आए थे, जिसमें वो एक साथ रोमांटिक डांस करते दिखे। हालांकि दोनों ने अभी तक इस बारे में कुछ भी नहीं कहा है।

अनन्या ने अब फोर्ब्स इंडिया को दिए गए इंटरव्यू में खुलासा किया कि वह अगले 5 सालों में शादी करने की सोच रही हैं। अनन्या ने शादी की प्लानिंग शुरू कर दी है। उन्होंने टाइमलाइन भी तैयार की है। अनन्या ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से, अब से 5 साल बाद, मैं खुद को शादीशुदा, खुशहाल, व्यवस्थित घर, बच्चों की योजना बनाते हुए और ढेर सारे कुत्ते पालते हुए देखना चाहती हूं। मैं वास्तव में खुद को अपने गेम के शीर्ष पर देखती हूं।

हमेशा प्रतिस्पर्धा होती है, लेकिन अभी मैं काम करने और अपने काम में बेहतर होने पर ध्यान केंद्रित कर रही हूं। अनन्या के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह अब लक्ष्य लालवानी के साथ 'चांद मेरा दिल' में नजर आएंगी। अनन्या की एक फिल्म अक्षय कुमार और आर माधवन के साथ भी आने वाली है। अनन्या की पिछली फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई CTRL थी। इससे पहले अनन्या 'कॉल मी बे' वेब सीरीज में नजर आई थीं।
ananya panday,actress ananya panday,ananya marriage plan,ananya boyfriend walker blanco,aditya roy kapoor,chunky pandey,govinda,sunita ahuja, ‘जीना इसी का नाम है’ शो में सुनीता ने किया था गोविंदा को लेकर खुलासा

दिग्गज एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। दोनों एक साथ जब भी किसी टीवी शो में आते हैं तो महफिल लूट लेते हैं। लोगों को उनके हंसी-मजाक का अंदाज काफी पसंद आता है। उनकी शादी को 38 साल हो चुके हैं। गोविंदा के स्ट्रगल के दिनों में उनकी मुलाकात हुई और फिर कपल ने साल 1987 में शादी कर ली। टीवी शो ‘जीना इसी का नाम है’ में एक दफा गोविंदा को स्पेशल गेस्ट के रूप में बुलाया गया था।

इस एपिसोड में सुनीता भी शो का हिस्सा बनी थीं। तब सुनीता ने गोविंदा संग लव स्टोरी के बारे में बताते हुए कहा कि मेरे जीजाजी ने कहा कि वह लड़कियों को मारते हैं। उन्होंने कहा कि ‘चीची’ से बात मत करना। उन्होंने बताया कि गोविंदा ने अपने कॉलेज में दो लड़कियों को मारा था।

एक को उन्होंने छतरी से मारा और दूसरी लड़की के चेहरे पर गर्म दूध फेंक दिया। इसलिए वे लड़कियों से बिल्कुल बात नहीं करते। मुझे गोविंदा की ये बात काफी पसंद आई और मैंने उनसे मुलाकात और दोस्ती को चैलेंज के तौर पर लिया। इसके बाद हमारी लव स्टोरी शुरू हुई।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका