न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या पांडे ने किया खुलासा, ब्रेकअप से उबरने के लिए किया था ऐसा, एक्ट्रेस को है यह बीमारी

एक्टर चंकी पांडे की बेटी एक्ट्रेस अनन्या पांडे (25) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ फिल्म से करिअर की शुरुआत...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 03 Oct 2024 12:46:34

2 News : अनन्या पांडे ने किया खुलासा, ब्रेकअप से उबरने के लिए किया था ऐसा, एक्ट्रेस को है यह बीमारी

एक्टर चंकी पांडे की बेटी एक्ट्रेस अनन्या पांडे (25) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ फिल्म से करिअर की शुरुआत करने वालीं अनन्या ने अब तक अलग-अलग तरह के रोल किए हैं। अब वह विक्रमादित्य मोटवानी की फिल्म ‘CTRL’ में नजर आने वाली हैं, जिसमें उनके साथ विहान समत हैं। फिल्म 4 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी। इस बीच अनन्या ने ब्रेकअप को लेकर खुलकर बात की।

अनन्या ने गलाटा इंडिया के साथ एक इंटरव्यू में बताया कि ब्रेकअप के बाद कैसे खुद को संभाला और कैसे खुद को मूव ऑन करने में मदद की। अनन्या ने कहा कि मैंने अपने एक्स-बॉयफ्रेंड की सभी तस्वीरों को जला दिया था ताकि मैं खुद को संभाल सकूं। ये कदम मैंने इमोशंस से निपटने के लिए उठाया था। जब अनन्या से पूछा गया कि वह ब्रेकअप से कैसे निपटती हैं? तो उन्होंने कहा कि बस इसे मान लो। कुछ भी परमानेंट नहीं होता। तुम इसे समझ जाओगे।

सब ठीक हो जाएगा और ये बात सबसे जरूरी है। मेरे बचपन में कुछ और भी ड्रामेटिक चीजें हुई हैं। अब मैं ऐसा नहीं करती, लेकिन मैंने पहले ऐसा किया है। मुझे ऐसा करने का आइडिया कर्टनी कार्दशियन से मिला था। लेकिन मैंने अपने एक्स बॉक्स को संभाल कर रखा है, जिसमें प्यारभरे पलों से जुड़ी कुछ चीजें रखी हुई हैं। अनन्या ने कहा कि मेरी जिंदगी कुछ-कुछ 'जब वी मेट' फिल्म में करीना कपूर के किरदार ‘गीत’ से जुड़ती है।

‘गीत’ ब्रेकअप को निपटाने के लिए काफी ड्रामेटिक तरीके अपनाती हैं, जैसे कि अपने एक्स की तस्वीरों को जलाना। मैं उस समय खुद को इस सिचुएशन में देखती थीं लेकिन अब काफी मैच्योर हो गई हूं और ऐसी हरकतें अब नहीं करतीं। मीडिया रिपोर्टें के अनुसार करीब दो साल तक एक्टर आदित्य रॉय कपूर को डेट करने के बाद इस साल मई में उनका ब्रेकअप हो चुका है।

ananya panday,actress ananya panday,ananya breakup,aditya roy kapoor,ananya aditya,ananya imposter syndrome,ananya illness,ananya ctrl movie

अनन्या के है इम्पोस्टर सिंड्रोम बीमारी, कहा-इंटरव्यू के दौरान कभी-कभी...

अनन्या ने खुलासा किया कि वह इम्पोस्टर सिंड्रोम नामक बीमारी से जूझ रही हैं। अनन्या ने न्यूज 18 को दिए इंटरव्यू में कहा कि किसी साधारण सी बात से मेरा इम्पोस्टर सिंड्रोम शुरू होता है, जैसे कोई मेरा नाम लेता है। इंटरव्यू और अन्य चीजों के दौरान मुझे कभी-कभी लगता है कि मेरा नाम मेरा नहीं है, मुझे किसी तीसरे इंसान की तरह महसूस होता है। जो अचानक ही मुझे किसी और की तरह बनने पर मजबूर कर देता है।

जब मैं खुद को बिलबोर्ड पर देखती हूं तो मुझे ऐसा महसूस नहीं होता कि मैं खुद को देख रही हूं। ऐसा मेरे साथ तब भी होता है जब मैं अपनी फिल्म देखती हूं। मैं मूवीज को ऑडियंस की तरह देखती हूं और भूल जाती हूं कि स्क्रीन पर मैं ही हूं। मुझे अपनी चीजों को लेकर लगातार अपने आस-पास के लोगों का वेलिडेशन चाहिए, खासकर के फिल्म के सेट पर, क्योंकि मैं खुद पर बहुत हार्ड हूं।

अगर डायरेक्टर भी मेरे शॉट से खुश होते हैं, तो भी मुझे कभी खुशी नहीं होती। मुझे हमेशा ऐसा लगता है कि मैं और अच्छा कर सकती हूं। अगर मेरी चलती, तो मैं हर चीज को बार-बार री-शूट करती, क्योंकि मैं जानती हूं कि मैं कुछ और बेहतर कर सकती हूं। अनन्या ‘CTRL’ के अलावा 'शंकरा' मूवी में भी नजर आएंगी।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री