न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या ने कर दिया था सुहाना का नंबर लीक, अर्जुन ने शेयर की पोस्ट तो फैंस ने मलाइका से जोड़ा

अनन्या पांडे इन दिनों बॉलीवुड की सबसे बिजी एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी साइबर थ्रिलर मूवी ‘CTRL’ आज शुक्रवार (4 अक्टूबर) को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Oct 2024 8:36:33

2 News : अनन्या ने कर दिया था सुहाना का नंबर लीक, अर्जुन ने शेयर की पोस्ट तो फैंस ने मलाइका से जोड़ा

अनन्या पांडे इन दिनों बॉलीवुड की सबसे बिजी एक्ट्रेस में से एक हैं। उनकी साइबर थ्रिलर मूवी ‘CTRL’ आज शुक्रवार (4 अक्टूबर) को सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। फिल्म कंप्यूटर और मोबाइल की दुनिया में आ चुके AI के खतरों से रूबरू कराती है। इस फिल्म के प्रमोशन के दौरान अनन्या ने नेटफ्लिक्स इंडिया को दिए एक इंटरव्यू में कुछ खुलासे किए। जब अनन्या से पूछा गया कि उनका नंबर कहीं किसी डेटाबेस में तो नहीं है तो अनन्या ने कहा कि नहीं। लेकिन एक बार मैंने गलती से अपना ही नंबर लीक कर दिया था।

मैं एक इंटरव्यू में थी और ये उसी दौरान हुआ। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हो रही थी और इंटरव्यू शुरू हो रहा था। कुछ रिपोर्टर आए और उन्होंने मुझसे कुछ सवाल पूछे और जर्नलिस्टिक वजहें बताकर मुझसे मेरा नंबर पूछा। तो मैंने उन्हें अपना नंबर दे दिया लेकिन तब तक इंटरव्यू शुरू हो चुका था और मेरा वो वीडियो यूट्यूब पर डाल दिया गया जिसमें मैं अपना नंबर बता रही थी। ऐसे में मेरा नंबर लीक हो गया। इसके अलावा एक बार मैंने गलती से सुहाना का नंबर लीक कर दिया था।

मैं उसे फेसटाइम कर रही थी और मुझे लगा कि शायद वो मेरा नंबर नहीं उठा रही है। मैंने स्क्रीनशॉट लिया और उसे इंस्टाग्राम पर डाल दिया, जिसमें उसका नंबर भी दिख रहा था। उसके बाद सुहाना ने मुझे कॉल किया और कहा कि सुनो मेरा नंबर हैक हो गया है और मैंने कहा-हे भगवान। क्या हुआ सुहाना? ये सच में बेहद अजीब स्टोरी है। लेकिन तभी किसी ने सुहाना को बताया कि ये मैंने किया है। ‘CTRL’ एक साइबर थ्रिलर है जिसमें अनन्या एक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर बनी हैं।

अनन्या कुछ दिन पहले प्राइम वीडियो ओटीटी शो ‘कॉल मी बे’ में दिखी थीं। इससे पहले गुरुवार रात फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग हुई। इसमें अनन्या के साथ सुहाना व उनके भाई आर्यन, रिया चक्रवर्ती, रकुलप्रीत सिंह व उनके पति जैकी भगनानी, खुशी कपूर, वेदांग रैना, अलाया एफ, शनाया कपूर, अलीजेह अग्निहोत्री सहित कई सितारों ने शिरकत की।

ananya panday,actress ananya panday,suhana khan,ananya suhana,ctrl movie,cyber crime,arjun kapoor,actor arjun kapoor,malaika arora,arjun malaika,arjun cryptic post

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के संबंधों को लेकर चल रही हैं लगातार अटकलें

दिग्गज फिल्ममेकर बोनी कपूर के बेटे अर्जुन कपूर पिछले कुछ समय से अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियां बटोर रहे हैं। हाल ही में अर्जुन ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक्ट्रेस व मॉडल मलाइका अरोड़ा से ब्रेकअप की खबरों के बीच क्रिप्टिक पोस्ट शेयर की है। अर्जुन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक कोट शेयर किया है, जिसमें लिखा है, “जो आपके पास है, उसके लिए हमेशा शुक्रगुजार रहो, यह एक समय आपकी प्रार्थनाओं का जवाब था।”

उनकी इस पोस्ट को यूजर्स मलाइका से जोड़ रहे हैं। उल्लेखनीय है कि लंबे समय से कहा जा रहा है कि अर्जुन और मलाइका की राहें जुदा हो चुकी हैं। वे कई सालों तक रिलेशनशिप में रहे। हालांकि पिछले महीने जब मलाइका के पिता अनिल मेहता का निधन हो गया था तो अर्जुन, मलाइका के साथ मजबूती से खड़े रहे। अंतिम संस्कार के वक्त भी अर्जुन ने एक्ट्रेस को काफी संभाला। उन दोनों को साथ देख एक बार फिर से फैंस को लगने लगा कि शायद वे एक ही हैं।

अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरों को तब हवा मिली, जब एक्ट्रेस, एक्टर की बर्थडे पार्टी में शामिल नहीं हुईं। यहां तक कि मलाइका ने हर बार की तरह इस बार अर्जुन के जन्मदिन पर कोई पोस्ट भी शेयर नहीं की। बहरहाल अर्जुन के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो लंबे समय से उनकी कोई फिल्म नहीं चली है। अब उन्हें दिवाली पर रिलीज होने वाली ‘सिंघम अगेन’ से काफी उम्मीद है। इसमें वे विलेन के रोल में नजर आएंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री