न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शुभमन के साथ क्या चल रहा? अनन्या ने दिया यह जवाब, पहली बार दिखी दिलजीत दोसांझ की फैमिली

एक्ट्रेस अनन्या पांडे (25) ने जब से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है, तब से ही वह किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। फैंस को उनकी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 29 Sep 2024 2:22:13

2 News : शुभमन के साथ क्या चल रहा? अनन्या ने दिया यह जवाब, पहली बार दिखी दिलजीत दोसांझ की फैमिली

एक्ट्रेस अनन्या पांडे (25) ने जब से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है, तब से ही वह किसी न किसी कारण से सुर्खियों में रहती हैं। फैंस को उनकी फिल्मों का इंतजार तो रहता ही है, साथ ही वे उनकी निजी जिंदगी के बारे में जानने को लेकर भी बेकरार दिखते हैं। खास तौर से अनन्या के अफेयर्स में फैंस की काफी रुचि रहती है। पिछले कुछ समय से अनन्या का नाम भारतीय क्रिकेट टीम के युवा हैंडसम ओपनर शुभमन गिल के साथ जुड़ रहा है। कहा जा रहा है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। वैसे दोनों स्टार्स ने इस बात को कभी कंफर्म नहीं किया।

अब अनन्या ने इस मसले पर कुछ ऐसा कहा है जिससे फैंस का दिल टूट गया। एक इंटरव्यू में अनन्या से एक फैन के कमेंट का जवाब मांगा गया। फैन ने लिखा था कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी एक एड शूट के दौरान मिले थे और फिर दोनों की शादी हो गई। बता दें कि अनन्या ने शुभमन के साथ एक विज्ञापन शूट किया था, जिसको लेकर यह सवाल पूछा गया कि क्या उन दोनों को भी आगे एक साथ देखा जा सकता है? इस पर अनन्या तपाक से कहा कि वो विराट कोहली और अनुष्का शर्मा थे।

मेरे और शुभमन के बीच ऐसा कुछ नहीं है। हमने सिर्फ एड शूट किया था। इसके अलावा बाकी कोई बात नहीं है। अनन्या का यह स्टेटमेंट वायरल हो रहा है और अब लोग चाह रहे हैं कि अनन्या को जल्द ही कोई और अच्छा बॉयफ्रेंड मिल जाए। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार अनन्या का पिछले दिनों एक्टर आदित्य रॉय कपूर से ब्रेकअप हो चुका है। दोनों लंबे समय तक रिलेशनशिप में रहे। उनकी राहें जुदा होने का कारण अभी तक सामने नहीं आया है।

हाल ही अनन्या का नाम क्रिकेटर हार्दिक पांड्या के साथ भी लिया गया था। दूसरी ओर, शुभमन का इससे पहले भी कुछ हस्तियों के साथ नाम जुड़ चुका है। सबसे पहले सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा, फिर एक्ट्रेस सारा अली खान और इसके बाद टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा पंडित से अफेयर को लेकर खूब खबरें चलीं। हालांकि इनमें से किसी ने भी दोस्ती को कंफर्म नहीं किया।

ananya panday,actress ananya panday,shubman gill,cricketer shubman gill,ananya shubman,aditya roy kapoor,sara,diljit dosanjh,singer diljit dosanjh,dilji mother,diljit sister

दिलजीत का म्यूजिक कॉन्सर्ट से वीडियो हो रहा वायरल, लोगों को मां-बहन से मिलवाया

एक्टर व सिंगर दिलजीत दोसांझ (40) के चाहने वाले दुनियाभर में हैं। हाल ही में दिलजीत पहली बार अपनी मां और बहन को दुनिया के सामने लेकर आए। उनके कॉन्सर्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह लोगों को परिवार से मिलवाते दिख रहे हैं। इंग्लैंड के मैनचेस्टर शहर में उनके हालिया संगीत कार्यक्रम में उनकी मां और बहन भी शामिल हुईं। दिलजीत ने इस साल की शुरुआत में परिवार वालों के बारे में बात की थी, लेकिन पहचान गुप्त रखी।

वीडियो में दिलजीत अपना पंजाबी गाना 'दिल तेनु दे दित्ता मैं तां सोनेया, जान तेरे कदम च राखी होई ए' गाते हुए मां सुखविंदर कौर का इंट्रोडक्शन करा रहे हैं। मां उन्हें गले लगाकर उनका माथा चूमती है और उनके आंसू आ जाते हैं। फिर बहन से मिलवाते हुए दिलजीत कहते हैं, “मरना मैं तेरियां बहन च चन्न वे, सोहन तेरे प्यार दी मैं चक्की होई ए।” दिलजीत बोले कि आज मेरा परिवार भी यहां है। दिलजीत के माता-पिता ने बचपन में उन्हें उनके मामा के पास भेज दिया था, जिससे परिवार के साथ उनका रिश्ता कमजोर पड़ गया।

रणवीर अल्लाहबादिया को दिए इंटरव्यू में दिलजीत ने कहा कि जब मैं सिर्फ 11 साल का था, मैंने अपना घर छोड़ दिया और मामाजी के साथ लुधियाना रहने चला गया। मामा ने कहा कि उसे मेरे साथ शहर भेज दो और मेरे माता-पिता ने बिना मुझसे पूछे हामी भर दी। उल्लेखनीय है कि दिलजीत की इस साल ‘अमर सिंह चमकीला’, ‘क्रू’ और ‘जट एंड जुलियट 3’ जैसी फिल्में आ चुकी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री