न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सारा ने अनन्या को यूं किया विश, कृति के जन्मदिन पर पुलकित ने...भूमि ने गुरुघर में टेका मत्था

एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज शनिवार (30 अक्टूबर) को अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ सेलेब्स...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 30 Oct 2021 2:48:54

सारा ने अनन्या को यूं किया विश, कृति के जन्मदिन पर पुलकित ने...भूमि ने गुरुघर में टेका मत्था

एक्ट्रेस अनन्या पांडे आज शनिवार (30 अक्टूबर) को अपना 23वां जन्मदिन मना रही हैं। उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ सेलेब्स भी बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। एक्ट्रेस सारा अली खान ने एक कोलाज शेयर कर अनन्या को विश किया है। सारा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक कोलाज शेयर किया है, जिसमें एक थ्रोबैक और लेटेस्ट तस्वीर है। दोनों फोटो में सारा और अनन्या एक-दूसरे को हग करती दिख रही हैं। साथ ही वे बेहद खुश नजर आ रही हैं।

सारा ने लिखा, ‘जन्मदिन की बहुत-बहुत अनन्या शुभकामनाएं। अनन्या पांडे आप सभी के प्यार, भाग्य, खुशी, सफलता और हंसी की कामना करती हूं। तुम्हें एक बड़ा हग और ढेर सारा प्यार।’ उल्लेखनीय है कि हाल ही में क्रूज ड्रग्स मामले में गिफ्तार हुए शाहरुख खान के बेटे आर्यन की कथित वाट्सएप चैट के चलते अनन्या को एनसीबी ने पूछताछ के लिए बुलाया था।

ananya panday,kriti kharbanda,bhumi pednekar,sara ali khan,pulkit samrat,bollywood news in hindi

एक ही ग्लास में स्ट्रॉ से ड्रिंक करते नजर आए कृति-पुलकित

एक्टर पुलकित सम्राट और एक्ट्रेस कृति खरबंदा की जोड़ी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे क्यूट जोड़ियों में से एक मानी जाती है। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटो खूब वायरल होती हैं। कृति ने हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया। बॉयफ्रेंड पुलकित भी उनके साथ थे। पुलकित ने बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटो शेयर की हैं। इसी के साथ उन्होंने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। फोटो में पुलकित और कृति एक ही ग्लास में स्ट्रॉ से ड्रिंक करते नजर आ रहे हैं। पुलकित ने लिखा, ‘जन्मदिन की शुभकामनाएं माई लव।

मुझे जीवन को खट्टी-मीठी और तीखी यादों में तब्दील कर एक कॉकटेल बनाकर एंजॉय करने में बहुत मजा आता है। अभी कई ऐसे क्षण हमारे जीवन में आने वाले हैं।’ कृति ने भी पुलकित की इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा-पगला! आई लव यू! पुलकित ने पिछले बर्थडे पर भी कृति की प्यारी तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें वे केक काट रही थीं। कृति की डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दो फिल्में रिलीज हुई हैं। पुलकित की ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हाथी मेरे साथी फिल्म रिलीज हो चुकी है।

ananya panday,kriti kharbanda,bhumi pednekar,sara ali khan,pulkit samrat,bollywood news in hindi

भीड़ फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले अमृतसर पहुंचीं भूमि पेडनेकर

एक्टर राजकुमार राव के साथ भीड़ फिल्म की शूटिंग शुरू करने से पहले अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अमृतसर में दरबार साहिब के आगे नतमस्तक हुईं। भूमि के साथ उनके कुछ खास दोस्त थे। भूमि ने गुरुघर में मत्था टेका और आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए दुआएं मांगीं। भूमि ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर फोटो शेयर की हैं, जिनमें वे दरबार साहिब के सामने हाथ जोड़कर खड़ी हैं।

उनके साथ उनके दोस्त संकेत अरोड़ा, ध्रुव अरोड़ा और दीप अरोड़ा ने भी मत्था टेका। भूमि ने रात में मत्था टेका, क्योंकि वे गुरुघर में दर्शन करते समय भीड़ से दूर रहना चाहती थीं। भूमि नवंबर से भीड़ की शूटिंग में बिजी हो जाएंगी और फिल्म अगले साल रिलीज हो सकती है। भूमि ने बॉलीवुड में दम लगाकर हईशा मूवी के साथ एंट्री ली थी। इसके लिए भूमि ने अपना वजन 92 किग्रा कर लिया था। भूमि, अक्षय के साथ टॉयलेट एक प्रेम कथा में भी नजर आई थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
राम मंदिर ट्रस्ट में बढ़ी हलचल, चंपत राय और गोविंद देव गिरि के बीच करीब दो घंटे चली अहम बैठक
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
अमेरिका, कनाडा और यूरोप में भारतीय गैंग नेटवर्क पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 24 आरोपी गिरफ्तार; 10 की तलाश जारी
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
रेप आरोपी के एनकाउंटर के बाद भड़कीं महुआ मोइत्रा, कहा- पश्चिम बंगाल में शुरू हो गया UP 2.0
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
समस्तीपुर में दोहरे हत्याकांड से हड़कंप, बदमाशों ने दो युवकों पर बरसाईं गोलियां; जांच में जुटी पुलिस
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
E20 पेट्रोल पर उठ रहे सवालों के बीच नितिन गडकरी का खुला चैलेंज, बोले- एक भी ऐसी कार बताइए जिसमें आई हो दिक्कत
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
शारजाह से कराची जा रहा पाकिस्तान का कार्गो विमान लापता, रडार से संपर्क टूटा; अरब सागर में क्रैश होने की आशंका
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
'दादा' बने राजकुमार राव, सामने आया सौरव गांगुली बायोपिक का पहला लुक; जानें कब होगी रिलीज?
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
IND vs ENG: संजू सैमसन को बाहर कर वैभव सूर्यवंशी को क्यों मिला मौका? गौतम गंभीर ने बताई चयन की असली वजह
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
'वेलकम टू द जंगल' ने 12वें दिन भी दिखाई दमदार पकड़, 7 जुलाई की कमाई से बढ़ा कलेक्शन
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
क्लासरूम में सोता रह गया छात्र, 10 दिन की छुट्टी पर स्कूल बंद कर चले गए शिक्षक; पूरा स्टाफ सस्पेंड
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
बढ़ती उम्र के असर को करना चाहते हैं धीमा? सुबह इन Anti-Ageing चीजों का करें सेवन, डॉक्टर ने बताया सही तरीका
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
मानसून में त्वचा खो चुकी है नैचुरल ग्लो? घर पर बनाएं ये 3 नेचुरल टोनर, स्किन दिखेगी फ्रेश और दमकती हुई
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
'अल्फा' ने पांचवें दिन दिखाई शानदार बढ़त, 'बेबी डू डाई डू' की रफ्तार रही सुस्त; बॉक्स ऑफिस पर आलिया भट्ट का दबदबा कायम
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव
लश्कर-ए-तैयबा को बड़ा झटका, टॉप कमांडर जाकिर गनी मारा गया; मुठभेड़ के चार दिन बाद मिला शव