न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अनन्या ने लिया घुड़सवारी का मजा, जॉन ने अपनी फिल्म के लिए कही यह बात, थैंक गॉड की रिलीज डेट तय

एक्ट्रेस अनन्या पांडे की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती और क्यूटनेस पर फैंस फिदा रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 21 Nov 2021 8:51:50

अनन्या ने लिया घुड़सवारी का मजा, जॉन ने अपनी फिल्म के लिए कही यह बात, थैंक गॉड की रिलीज डेट तय

एक्ट्रेस अनन्या पांडे की एक्टिंग के साथ-साथ उनकी खूबसूरती और क्यूटनेस पर फैंस फिदा रहते हैं। सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इंस्टाग्राम पर 20 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन के साथ कथित तौर पर चैटिंग मामले में नाम सामने आने के बाद से कुछ वक्त के लिए अनन्या ने इंस्टाग्राम से दूरी बना ली थी। अब उन्होंने हॉर्स राइडिंग करते हुए फोटो इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इनमें वे बेहद प्यारी लग रही हैं।

बैकग्राउंड में डूबते सूर्य का खूबसूरत नजारा देखने को मिल रहा है। अलग-अलग आउटफिट्स के साथ अनन्या घोड़ों के साथ समय बिता रही हैं। अनन्या अमेरिका के लास वेगास में अपनी फिल्म 'लिगर' की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग के दौरान के मस्ती के पलों को उन्होंने शेयर किया है। तस्वीरों में अनन्या काली पैंट, सफेद जूते और काउबॉय टोपी के साथ पीले रंग की टी-शर्ट पहने हुई दिख रही हैं। कुछ तस्वीरों में उन्होंने बैंगनी टी-शर्ट और गोल्फर टोपी पहनी हुई है। अनन्या ने कैप्शन में लिखा, “yay or neigh”।

ananya panday,john abraham,thank god movie,satyamev jayte 2 movie,bollywood news in hindi

जॉन की सत्यमेव जयते 2 इस गुरुवार को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

अभिनेता जॉन अब्राहम फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ में पहली बार तिहरी भूमिका निभा रहे हैं। यह 25 नवंबर को रिलीज होगी। जॉन का कहना है कि यह फिल्म विशेष रूप से आम दर्शकों के लिए बनाई गई है। वे सिनेमाघरों में जाएं और इस कमर्शियल फिल्म का भरपूर आनंद लें। फिल्म एक सीक्वल है, इसका पहला पार्ट 2018 में आया था। जॉन ने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा कि सत्यमेव जयते 2 का ट्रेलर जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर हालांकि बहुत नकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली हैं। सबसे पहले यह बता दूं कि हमारी फिल्म आम दर्शकों के लिए बनाई गई है, न कि आला लोगों के लिए।

जो लोग टिकट खरीदते हैं, सिनेमाघरों में जाते हैं, खासकर छोटे शहर के सिंगल स्क्रीन थिएटर के दर्शक। वे समीक्षाओं और आलोचनात्मक स्पष्टीकरण से परेशान नहीं होते, बल्कि मनोरंजन चाहते हैं। इसलिए आम दर्शकों का उत्साह बॉक्स-ऑफिस कलेक्शन में भी दिखाई देता है। हमारे लिए निर्माता और अभिनेता सबसे महत्वपूर्ण कारक हैं। फिल्म टी-सीरीज फिल्म्स और एम्मे एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित व मिलाप जावेरी द्वारा निर्देशित है। इसमें जॉन के साथ दिव्या खोसला कुमार, हर्ष छाया, अनूप सोनी, गौतमी कपूर के भी अहम रोल हैं।

ananya panday,john abraham,thank god movie,satyamev jayte 2 movie,bollywood news in hindi

थैंक गॉड मूवी में हैं अजय, सिद्धार्थ और रकुलप्रीत

अजय देवगन, सिद्धार्थ मल्होत्रा व रकुलप्रीत सिंह स्टारर फिल्म थैंक गॉड की रिलीज डेट फाइनल हो चुकी है। फिल्म 29 जुलाई 2022 को रिलीज होगी। इसके डायरेक्टर इंदर कुमार व प्रोड्यूसर भूषण कुमार हैं। इंदर और अजय ने आखिरी बार टोटल धमाल में साथ में काम किया था। इससे पहले इंदर व अजय की जोड़ी ने इश्क फिल्म में भी कमाल किया था। ये फिल्म एक सोशल कॉमेडी है जिसमें अजय यमराज के रोल में दिखेंगे।

माना जा रहा है कि अजय का ये किरदार ओह माई गॉड में अक्षय कुमार के किरदार से प्रेरित होगा। फिल्म से अजय का लुक सामने आ चुका है। फिल्म में सिद्धार्थ एक कॉप की भूमिका में हैं। रकुलप्रीत का किरदार काफी अलग है और वे सिद्धार्थ के अपोजिट दिखाई देंगी। रकुल इससे पहले सिद्धार्थ के साथ अय्यारी और मरजावां में भी काम कर चुकी हैं। रकुल को दे दे प्यार दे फिल्म में अजय के साथ काम करने का मौका मिला था।

राज्य
View More

Shorts see more

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

क्या लव बाइट जानलेवा हो सकता है? जानें कब बनता है यह गंभीर खतरा और किन उपायों से पा सकते हैं राहत

  • लव बाइट प्यार की निशानी है, लेकिन कभी-कभी खतरे की वजह भी बन सकती है।
  • एक छोटा सा निशान स्ट्रोक जैसी गंभीर समस्या से जुड़ा हो सकता है।
  • जानिए कब हिक्की सामान्य है और कब सतर्क होने की जरूरत है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर