न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनन्या ने कहा, लोगों को जो कहना है कहते रहें..., एक्ट्रेस ने शेयर किए ‘कॉल मी बे’ के खास पल

एक्ट्रेस अनन्या पांडे (25) हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं, फिर बाते चाहे उनके काम की हो या फिर निजी जिंदगी की। अनन्या इन दिनों अपने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Sep 2024 11:03:34

2 News : अनन्या ने कहा, लोगों को जो कहना है कहते रहें..., एक्ट्रेस ने शेयर किए ‘कॉल मी बे’ के खास पल

एक्ट्रेस अनन्या पांडे (25) हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं, फिर बाते चाहे उनके काम की हो या फिर निजी जिंदगी की। अनन्या इन दिनों अपने करिअर की पहली वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ की वजह से खबरों में हैं, जो हाल ही में ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम पर रिलीज हुई है। अनन्या इसके प्रमोशन में बिजी हैं। अनन्या ने इस दौरान इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में बताया कि बतौर सेलिब्रिटी वो काफी जजमेंट्स फेस करती हैं और इससे वो कैसे डील करती हैं।

दरअसल अनन्या से पूछा गया कि क्या कभी उन्होंने भी ‘कॉल मी बे’ में उनके कैरेक्टर ‘बेला’ की जैसे जजमेंट फेस किया है? इस पर अनन्या ने कहा कि हर किसी का एक नजरिया होता है, जजमेंट होता है। लोग हर तरह की बातें करते हैं। हालांकि मैंने भी समय के साथ कई चीजें सीखी हैं। अब मैं इन फालतू के जजमेंट्स पर ध्यान नहीं देती।

आप कितना भी कुछ कर लो, लोग कुछ न कुछ नेगेटिव ढूंढ़ ही लेंगे इसलिए बेहतर है कि आप अपने काम पर फोकस करो। मैं इस वजह से अच्छे काम पर फोकस कर रही हूं, लोगों को जो कहना है कहते रहें, मेरे ऊपर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। अनन्या ने फिल्म इंडस्ट्री में बढ़ रहे ब्यूटी स्टैंडर्ड्स को लेकर कहा कि ब्यूटी काफी सब्जेक्टिव होती है। मेरे लिए ब्यूटी का मतलब खूबसूरत दिखना नहीं है।

अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की 11 तस्वीरें, दिया अलग-अलग कैप्शन

इस बीच अनन्या पांडे ने 'कॉल मी बे' सीरीज के सेट से कुछ खास पल शेयर किए। अनन्या ने अपने इंस्टाग्राम पर 11 फोटो शेयर करने के साथ उनका विवरण लिखा। 1. “GUTS अगर आपने अभी तक शो नहीं देखा है।” 2 & 3. “शो देखने से पहले और बाद में बे का चेहरा।” 4. “बे ने अपने लगभग हर लुक में दुपट्टा छिपा रखा है!! आप कितने पहचान सकते हैं?”

5. “शूटिंग का पहला शॉट! ठीक इससे पहले कि मैं फिसलकर सभी एलवी बैग पर गिर गई।” 6.“ मेरी मुस्काई सायरू #बहन कोड।” 7. “प्यारे जूते।” 8. “आलू स्क्विशी जो वास्तव में मैंने असल जिंदगी में खाया था और @gurfatehpirzada (नील) ने कभी नहीं खाया!” 9. “वह प्यारी है! सोते हुए भी।” 10. “ रो रही है।” 11. “मम्मा टीआरपी सेट पर आईं।”

बता दें ‘कॉल मी बे’ को धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है। इसमें करण जौहर, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता शामिल हैं। करण इस शो के कार्यकारी निर्माता भी हैं। इस कॉमेडी-ड्रामा सीरीज को इशिता मोइत्रा, समीन मोटलेकर और रोहित नायर ने लिखा है। कॉलिन डी'कुन्हा इसके डायरेक्टर हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री