न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अनंत की शादी में पैसे मिलने की अफवाह पर अनन्या ने तोड़ी चुप्पी, अब ऐसी होती है सिद्धार्थ की सुबह

एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी पहली वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कई दिनों से कहा जा रहा था कि अनन्या...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 18 Sep 2024 11:59:22

2 News : अनंत की शादी में पैसे मिलने की अफवाह पर अनन्या ने तोड़ी चुप्पी, अब ऐसी होती है सिद्धार्थ की सुबह

एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी पहली वेब सीरीज ‘कॉल मी बे’ को लेकर चर्चा में हैं। पिछले कई दिनों से कहा जा रहा था कि अनन्या सहित बॉलीवुड के सभी सितारों को मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में शामिल होने के लिए पैसे दिए गए थे। शादी 12 जुलाई को मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में हुई थी। अब अनन्या ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी है। अनन्या ने मैशेबल इंडिया के साथ बातचीत में कहा कि ये सभी बातें अफवाह हैं।

शादी में शामिल होने के लिए किसी को कोई पैसे नहीं दिए गए थे। शादी में हर कोई अपनी मर्जी से शामिल हुआ था। मैं खुद भी इसलिए शादी में शामिल हुईं क्योंकि अनंत और राधिका मेरे दोस्त हैं। अनन्या से बारात में उनके डांस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मुझे समझ नहीं आता कि लोग ऐसा क्यों सोचते हैं। जाहिर है कि मैं अपने दोस्तों की शादी में दिल खोलकर नाचूंगी। शादी के अलावा भी वहां बहुत कुछ हो रहा था, लेकिन जब भी अनंत और राधिका एक-दूसरे को देखते थे, तो यह सिर्फ ट्रू लव ही दिखता था।

ऐसा लगता था जैसे उनके पीछे वायलिन बज रहा हो। ये कुछ ऐसा है जो मैं अपनी जिंदगी में चाहती हूं। चाहे चारों ओर कितनी भी दिक्कत क्यों न हो, कैसी भी प्रॉब्लम हो आप और वो शख्स एक दूसरे के साथ खड़े रहें। अंबानी परिवार ने शादी में सभी का स्वागत किया। चाहे कितने भी फंक्शन हों, उन्होंने सभी का बहुत प्यार और गर्मजोशी से स्वागत किया। यह बहुत ही खूबसूरत आदत है क्योंकि वे हर चीज को बहुत पर्सनली महसूस कराते हैं।

लंबे समय तक डेट करने के बाद सिद्धार्थ और अदिति की हाल ही में हुई है शादी

एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और एक्टर सिद्धार्थ हाल ही विवाह बंधन में बंधे हैं। अदिति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर कर फैंस के साथ यह खुशखबरी शेयर की थी। शादी एक निजी समारोह में हुई, जिसमें दूल्हा-दुल्हन के परिवारवाले ही मौजूद थे। अब एक इंटरव्यू के दौरान कपल ने एक-दूसरे की कुछ बातों का खुलासा करते हुए ये भी बताया कि उनकी सुबह किस तरह होती है।

दोनों ने वोग इंडिया के साथ 'टेल द ट्रुथ' इंटरव्यू दिया। इस दौरान सिद्धार्थ ने कहा कि मैं हर 5 मिनट में बहुत सी चीजें गलत करता हूं। मैं जो बोलता हूं, उनमें से 90 प्रतिशत शब्द 'माफ करना' ही होता है। सिद्धार्थ से पूछा गया कि अदिति सुबह सबसे पहले क्या करती हैं। इसके जवाब में सिद्धार्थ ने कहा कि अदिति मुझे मेरी इच्छा के बगैर जगाती हैं। मैं अपनी इच्छा से नहीं उठता हूं, बल्कि आंसूओं के साथ उठता हूं। एक शख्स जो इस पल का आनंद लेता है, जैसे बच्चे को उसकी कैंडी मिल गई हो, वह अदिति है।

वोग इंडिया ने इंस्टाग्राम पर यह इंटरव्यू शेयर किया है। उल्लेखनीय है कि एक-दूसरे को लंबे समय तक डेट करने के बाद कपल ने शादी कर ली। साल 2021 में पहली बार मिले सिद्धार्थ और अदिति की दोस्ती को प्यार के रिश्ते में बदलने में ज्यादा वक्त नहीं लगा। चार साल तक अच्छे से समझने और डेट करने के बाद कपल हमेशा के लिए एक-दूजे के हो गए।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री