न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इनकी पोस्ट पर अनन्या-रायसा ने किया कमेंट तो खुश हुए फैंस, इस सवाल से चिढ़ीं पलक, वीडियो वायरल

एक्टर चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी एक्ट्रेस अनन्या पांडे हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। अनन्या मौजूदा दौर में फिल्ममेकर्स की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 29 Mar 2025 11:30:02

2 News : इनकी पोस्ट पर अनन्या-रायसा ने किया कमेंट तो खुश हुए फैंस, इस सवाल से चिढ़ीं पलक, वीडियो वायरल

एक्टर चंकी पांडे और भावना पांडे की बेटी एक्ट्रेस अनन्या पांडे हमेशा चर्चाओं में रहती हैं। अनन्या मौजूदा दौर में फिल्ममेकर्स की चहेती अभिनेत्रियों में से एक हैं। अनन्या के फैंस भी उन पर भरपूर प्यार लुटाते हैं। अनन्या को लेकर लगातार खबरे आती रहती हैं, फिर वो चाहे उनकी पर्सनल लाइफ हो या फिर उनकी फिल्मों के बारे में। फिलहाल अनन्या की लव लाइफ को लेकर खबर चल रही है। दरअसल पिछले कुछ समय से अनन्या का नाम पूर्व मॉडल वॉकर ब्लैंको के साथ जोड़ा जा रहा है। इस जोड़ी को लेकर चर्चा पिछले साल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी के वक्त से शुरू हुई थी।

शादी के बाद दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया। अब अब एक बार फिर से दोनों का नाम लाइमलाइट में है। वॉकर ने हाल ही में अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। हालांकि पोस्ट में कुछ खास तो नहीं है, लेकिन कमेंट सेक्शन की वजह से लोगों का ध्यान उस तरफ जा रहा है। वॉकर ने वाइल्ड लाइफ फोटोग्राफी शेयर की है, जिसमें कुछ फोटो में वो खुद भी शामिल हैं। इस पोस्ट पर वॉकर की फ्रेंड अनन्या ने कमेंट करते हुए मिस्टर वर्ल्ड वाइड लिखा है।

अनन्या ही नहीं बल्कि इनकी बहन रायसा पांडे ने भी वॉकर की पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा है कि वो बहुत कूल हैं। दोनों बहनों के कमेंट सामने आने के बाद से ही फैंस धड़ाधड़ कमेंट कर अनन्या व वॉकर के बीच मजबूत संबंधों की उम्मीद लगाकर खुशी जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, “मेरे नए जीजू।” दूसरे ने लिखा, “अब लोग उन्हें खुश रहने दें।” उल्लेखनीय है कि वॉकर अमेरिका में कुछ समय पहले तक बतौर मॉडल काम करते थे। फिलहाल वॉकर गुजरात के वनतारा में काम करते हैं। वॉकर के इंस्टाग्राम पेज पर वाइल्ड लाइफ के लिए उनका प्यार साफ नजर आता है। बता दें अनन्या ने इससे पहले लंबे समय तक एक्टर आदित्य रॉय कपूर को डेट किया था। हालांकि पिछले साल उनका ब्रेकअप हो गया।

एयरपोर्ट पर पलक तिवारी से पैपराजी ने पूछा, आपको पलक कहें या…

एक्ट्रेस पलक तिवारी भी अपनी मां श्वेता तिवारी की जैसे अभिनय की दुनिया में कदम रख चुकी हैं। वह अक्सर लाइमलाइट में रहती हैं। हाल ही पलक को जब मुंबई एयरपोर्ट पर पैपराजी ने अनन्या पांडे कहकर पुकारना शुरू किया तो वह इरिटेट हो गईं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पलक को बार-बार अनन्या का जिक्र होने पर परेशान होते देखा जा सकता है।

पैपराजी विरल भयानी ने यह वीडियो अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है, जिसमें फोटोग्राफर पहले तो एक्ट्रेस से रुकने के लिए कहता है और फिर कई बार उनसे एक ही सवाल पूछता है कि आपको पलक कहें या अनन्या कहें? शुरू में तो पलक ने इस सवाल को नजरअंदाज किया लेकिन फिर बार-बार यही सवाल पूछे जाने पर वह नाराज होकर बोलीं, “हमेशा ऐसे क्यों बोलते हो आप लोग?”

इस पर एक फोटोग्राफर ने मामला संभालते हुए पलक की अपकमिंग फिल्म 'द भूतनी' से जुड़ा सवाल पूछ डाला। यह फिल्म 18 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। इसमें पलक के साथ संजय दत्त, मौनी रॉय, सनी सिंह, आसिफ खान और बी-यूनिक भी हैं। पलक की पहली फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई 'किसी का भाई किसी की जान' थी। इसमें सलमान खान और पूजा हेगड़े की मुख्य भूमिकाएं थीं।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी