मनोरंजन जगत से एक बुरी खबर सामने आई है। तमिल एक्टर और वीडियो जॉकी आनन्धा कन्नन का निधन हो गया है। उन्होंने 48 साल की उम्र में सोमवार को अंतिम सांस ली। उनके निधन से तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। आनन्धा पिछले कुछ समय से कैंसर से जूझ रहे थे। आनन्धा के निधन की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से उनके करीबी दोस्त और निर्देशक वेंकट प्रभु ने दी है। उन्होंने आनन्धा की फोटो शेयर कर लिखा कि एक बेहतरीन दोस्त, एक बेहतरीन इंसान अब नहीं रहा। #RIPAnandaKannan, मेरी गहरी संवेदनाएं। वे 90 और 2000 के दशक में टीवी का काफी पॉपुलर चेहरा थे।
होस्ट किए थे कई लोकप्रिय शो
उल्लेखनीय है कि आनन्धा ने 90
के दशक में कई लोकप्रिय तमिल शो होस्ट किए थे। उन्होंने करियर की शुरुआत
सिंगापुर वसंतम टीवी से एक्टर और होस्ट के तौर पर की थी। वे सिंगापुर में
तमिलों के बीच भी काफी फेमस थे क्योंकि उन्होंने कई शो होस्ट किया और
मीडियाकॉर्प वसंतम चैनल पर सावल सिंगापुर शो की मेजबानी की, जो
सिंगापुरीयन्स का एक तमिल वर्जन है।
2008 में इस फिल्म से किया एक्टिंग डेब्यू
उन्होंने
सन म्यूजिक के साथ वीडियो जॉकी के तौर पर काम किया। साल 2008 में उन्होंने
तमिल फिल्म 'सरोजा' से एक्टिंग डेब्यू किया था। इसके बाद वे कई फिल्मों
में नजर आए थे। आनन्धा ने ‘अधिसाया उलगम’, ‘मुल्लुम मालारम’ और वे ‘सरोजा’
जैसी फिल्मों में काम किया है। उनके निधन की खबर सुनते ही टीवी से लेकर
फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े उनके दोस्तों और शुभचिंतकों के शोक संदेश आ रहे
हैं।














