न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : बुजुर्ग ने सारा की फोटो लेने से रोका, वीडियो वायरल, शत्रुघ्न-पूनम ने शादी को लेकर बताई दिलचस्प बात

एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनकी फिल्में आ रही हो या न आ रही हो, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सारा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 27 Nov 2024 11:52:39

2 News : बुजुर्ग ने सारा की फोटो लेने से रोका, वीडियो वायरल, शत्रुघ्न-पूनम ने शादी को लेकर बताई दिलचस्प बात

एक्ट्रेस सारा अली खान (29) अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। उनकी फिल्में आ रही हो या न आ रही हो, वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सारा खुद की फोटो और वीडियो शेयर कर फैंस को अपडेट देना पसंद करती हैं। सारा के मीडिया फ्रेंडली होने से पैपराजी को भी कोई दिक्कत नहीं होती। वे आराम से उन्हें कैमरे में कैद कर लेते हैं। इस बीच मंगलवार (26 नवंबर) को सारा का एक वीडियो सामने आया है जो काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में सारा सैलून से बाहर आती हैं और पैपराजी उनकी फोटो क्लिक करना शुरू करते हैं।

तभी एक बुजुर्ग व्यक्ति आते हैं और फोटोग्राफर्स का कैमरा छीन लेते हैं या फिर उनके कैमरे पर हाथ रख देते हैं। जो भी कैमरापर्सन सारा के पास जाकर उनकी फोटो क्लिक कर रहा है, वह अंकल उनके सामने जाकर खड़े हो जाते हैं। सारा जब यह देखती हैं तो वह हैरान होकर स्माइल करते हुए चली जाती हैं। लोग यह नहीं समझ पा रहे कि बुजुर्ग शख्स सारा की फोटो क्यों नहीं खींचने देना चाहते थे। फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “अंकल जी ने सही काम किया।” दूसरे ने लिखा, “क्योंकि उनकी बेटियां हैं और उन्हें पता है कि बेटियों का सम्मान हर परिस्थिति में बहुत महत्वपूर्ण है।”

एक ने लिखा, “सारा को अंकल को धन्यवाद देना चाहिए था।” सारा के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो इस साल वह ‘मर्डर मुबारक’ और ‘ऐ वतन मेरे वतन’ फिल्मों में नजर आई थीं। दोनों ही फिल्में सिनेमाघरों के बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई थीं। सारा अब अनुराग बसु की फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में नजर आएंगी। इसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर और कोंकणा सेन शर्मा हैं। हाल ही खबर आई थी सारा एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ भी एक फिल्म कर रही हैं, जिसके डायरेक्टर दीपक मिश्रा हैं।

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में नजर आई सिन्हा फैमिली, की जमकर मस्ती

हाल ही एक्टर व लीडर शत्रुघ्न सिन्हा (78) पत्नी पूनम सिन्हा, बेटी सोनाक्षी और दामाद जहीर इकबाल के साथ ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में पहुंचे। इस दौरान शत्रुघ्न ने पूनम से जुड़े कई किस्से शेयर किए। एक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह ने पूनम से पूछा कि क्या उन्होंने या शत्रुघ्न ने पहले प्रपोज किया था। इस पर शत्रुघ्न ने कहा, “इन्होंने करवाया मुझसे प्रपोज।” पूनम ने आगे कहा कि उनका बड़ा भाई मेरी मां से बात करने के लिए मेरे घर आया था। मां ने कहा, “नहीं, बिल्कुल नहीं, हमें फिल्म बिरादरी से कोई लड़का नहीं चाहिए।”

शत्रुघ्न ने चुटकी लेते हुए कहा “उन्होंने मेरे भाई से कहा, 'क्या तुमने अपने भाई को देखा है?' ये बिहारी, गली का गुंडा और हमारी बेटी दूध की धुलि हुई, इतनी सुंदर, गौरी और मिस इंडिया। शत्रुघ्न ने आगे कहा कि, ''अगर आप हमें एक साथ खड़ा करते हैं और एक रंगीन फोटो लेते हैं, तो ये ब्लैक एंड व्हाइट दिखता है।” उल्लेखनीय है कि शुरुआती विरोध के बावजूद शत्रुघ्न-पूनम ने साल 1980 में शादी कर ली थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री