न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : इस एक्ट्रेस के साथ बुजुर्ग प्रोड्यूसर ने की थी शर्मनाक हरकत, कमल हासन ने की इस बॉलीवुड एक्टर की तारीफ

अमृता सुभाष मराठी और हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं। अमृता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में यौन उत्पीड़न के अनुभवों का खुलासा...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 28 May 2025 2:14:13

2 News : इस एक्ट्रेस के साथ बुजुर्ग प्रोड्यूसर ने की थी शर्मनाक हरकत, कमल हासन ने की इस बॉलीवुड एक्टर की तारीफ

अमृता सुभाष मराठी और हिंदी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस हैं। अमृता ने हाल ही में एक इंटरव्यू में यौन उत्पीड़न के अनुभवों का खुलासा किया। जूम के साथ बातचीत में अमृता ने थिएटर के दिनों की एक घटना को याद करते हुए कहा कि मैं एक नाटक के लिए सीढ़ियां चढ़ रही थीं। शायद मेरा टॉप थोड़ा ऊपर उठ गया, मुझे पता भी नहीं था। अचानक मुझे अपनी कमर पर एक हाथ महसूस हुआ। मैंने पलटकर देखा तो वह एक बड़ा प्रोड्यूसर था। मैंने तुरंत उससे सवाल किया, 'तुमने अभी क्या किया? वह क्या था?' प्रोड्यूसर ने इसे टालने की कोशिश की, लेकिन मैंने कहा, 'मैंने महसूस किया।

तुमने मुझे वहां छूने की हिम्मत कैसे की?' इस घटना ने सबको हैरान कर दिया, क्योंकि वह प्रोड्यूसर इंडस्ट्री में बड़ा नाम था। इस घटना के बाद लोग मेरे करिअर को लेकर परेशान थे। सब कह रहे थे कि मेरा रोल चला जाएगा, लेकिन मैंने कहा, 'चलो भाड़ में जाओ।' कोई मेरी सहमति के बिना मुझे नहीं छू सकता। मैंने उस बुजुर्ग प्रोड्यूसर को तुरंत जवाब दिया और अपनी बात पर अडिग रहीं। अमृता ने एक और घटना शेयर की, जिसमें एक वरिष्ठ व्यक्ति ने उनसे बार-बार रात में शराब पीने का आग्रह किया। तंग आकर अमृता ने उसका सामना किया। अमृता ने बताया कि मैं उसके कमरे में गई, दरवाजा खुला रखा और उसकी आंखों में देखकर कहा, 'सर, आप मेरे पिता की उम्र के हैं। आप इस तरह क्यों बात कर रहे हैं?'

मेरी इस हिम्मत से वह व्यक्ति असहज हो गया और मामला शांत हो गया। अमृता ने युवा महिलाओं को सलाह दी है कि वे ऐसी स्थिति में डरें नहीं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा ऐसे पुरुषों की आंखों में सीधे देखती हूं। ये लोग आंख मिलाने से डरते हैं। अगर आप डरती हैं, तो वे हावी होने की कोशिश करते हैं लेकिन अगर आप उनकी आंखों में देखकर जवाब देती हैं, तो वे डर जाते हैं। अमृता को साल 2013 में मराठी फिल्म 'अस्तु' के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का नेशनल अवार्ड मिला था। वह 'देव', 'फिराक', 'रमन राघव 2.0', 'लस्ट स्टोरीज 2', ‘गली बॉय’ जैसी हिंदी फिल्मों में दिख चुकी हैं। उन्हें 'सेक्रेड गेम्स सीजन 2' और 'सास बहू अचार प्राइवेट लिमिटेड' जैसी वेब सीरीज में भी देखा जा चुका है।

कमल हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ से साउथ में डेब्यू करने जा रहे हैं अली फजल

साउथ इंडियन स्टार कमल हासन अपनी फिल्म 'ठग लाइफ' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसका ट्रेलर रिलीज हो चुका है। यह फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में अली फजल भी हैं और वे इसके साथ साउथ में डेब्यू कर रहे हैं। इस बीच कमल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वे अली की जमकर तारीफें करते नजर आ रहे हैं। 'ठग लाइफ' के प्रमोशन की इवेंट के दौरान कमल बोलते हैं, अली आप हैं यहां? मैंने आपको विशाल जी की फिल्म में देखा था। आप मुझे पसंद आए।

मैंने सोचा कि मैं आपके साथ काम करूंगा। थैंक्यू, आप भारत के बहुत अहम एक्टर हैं। हमारे घर के सिनेमा में आपका स्वागत है। यह सुनकर अली इमोशनल हो गए। उनकी आंखें भर आईं और वे हाथ जोड़कर कमल का शुक्रिया अदा करते नजर आए। बता दें अली को काफी टैलेंटेड अभिनेता माना जाता है।

उनकी पहली फिल्म '3 इडियट्स' थी, जिसमें उनका छोटा लेकिन अहम रोल था। इसके बाद वे ‘फुकरे’, ‘खामोशियां’, ‘हैप्पी भाग जाएगी’ और ‘खुफिया’ जैसी फिल्मों में नजर आए लेकिन उन्हें असल पहचान वेब सीरीज 'मिर्जापुर' के ‘गुड्डू भैया’ वाले रोल से मिली। अली के पास फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' और सनी देओल स्टारर 'लाहौर 1947' भी पाइपलाइन में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी