Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : कोंकणा के साथ डेटिंग रूमर्स पर अमोल ने तोड़ी चुप्पी, जन्मदिन पर महाकाल के दरबार में पहुंचीं यह एक्ट्रेस

एक्टर अमोल पाराशर और एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा की डेटिंग रूमर्स लंबे समय से चल रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें लेकर तरह-तरह...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 1:09:50

2 News : कोंकणा के साथ डेटिंग रूमर्स पर अमोल ने तोड़ी चुप्पी, जन्मदिन पर महाकाल के दरबार में पहुंचीं यह एक्ट्रेस

एक्टर अमोल पाराशर और एक्ट्रेस कोंकणा सेन शर्मा की डेटिंग रूमर्स लंबे समय से चल रही हैं। सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें लेकर तरह-तरह की अटकलें लगा रहे हैं। ऐसे लगता है जैसे उनका रिश्ता दोस्ती से आगे बढ़कर प्यार में बदल गया है। हालांकि दोनों ने ही अभी तक इस बारे में कुछ नहीं बोला था, लेकिन अब अमोल ने चुप्पी तोड़ते हुए सच बताया है। अमोल ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि किसी ने मुझसे नहीं पूछा। इसके बजाय हर कोई अपनी धारणाएं सामने लाने लगा। पहले मैं हर खबर पर रिएक्शन देता था, लेकिन अब मैंने आगे बढ़ना सीख लिया है। अगर कुछ होगा और मुझे शेयर करना होगा, तो मैं इसे खुद सोशल मीडिया पर शेयर करूंगा।

देखिए, आपकी जिंदगी में ऐसे लोग हैं। किसी से आप करीब होते हैं, और किसी से आप ज्यादा करीब होते हैं। हर रिश्ते को नाम देना जरूरी नहीं है...आप खुश, सामने वाला खुश और घरवाले खुश, बस इतना ही! अमोल ने ‘सरदार उधम सिंह’ फिल्म के अपने को-एक्टर विक्की कौशल के साथ भी ऐसी ही सिचुएशन को याद किया। अमोल ने कहा कि मुझे याद है कि विक्की के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था और मैंने कहा था कि भाई, सबको बता दो क्योंकि लोग मुझसे पूछ रहे हैं। और उसने कहा था कि मैं सही समय पर बता दूंगा।

अमोल ने कहा कि मेरी पर्सनल लाइफ को लेकर लोगों को मजा आ रहा है। आप करलो कितनी भी एक्टिंग, व्यूज लिंक-अप न्यूज को ही मिलते हैं। कुछ भी हो सकता है। मुझे खुद को सरप्राइज करना बहुत पसंद है और मेरा परिवार यह जानता है। अगर शादी होगी, तो मैं भी इसे इंस्टा पर पोस्ट करूंगा (हंसते हुए), क्योंकि यही सबके लिए मायने रखता है। लेकिन अभी मेरे पास बात करने के लिए कुछ नहीं है। बता दें कि कोंकणा और अमोल के बीच 7 साल का फर्क है। कोंकणा 45 साल और अमोल 38 साल के हैं। कोंकणा का एक्टर रणवीर शौरी से तलाक हो चुका है। उनके एक बेटा हारून शौरी है। कोंकणा की शादी साल 2010 में हुई थी और साल 2020 में वह रणवीर से अलग हो गईं।
amol parashar,actor amol parashar,konkona sen sharma,actress konkona sen sharma,amol konkona,tejasswi prakash,actress tejasswi prakash,tejasswi birthday,tejasswi mahakal mandir 32 साल की हुईं तेजस्वी प्रकाश ने कहा, पूजा-अर्चना के बाद कर रही हूं धन्य महसूस

एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश आज मंगलवार (10 जून) को 32 साल की हो गई हैं। तेजस्वी ने जन्मदिन का जश्न उज्जैन स्थित महाकाल ज्योतिर्लिंग के दर्शन के साथ शुरू किया। वह सुबह महाकाल दर्शन के लिए पहुंचीं और भस्म आरती में शामिल हुईं। तेजस्वी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इनमें तेजस्वी बाबा महाकाल के दरबार में उनके दर्शन करते और उनकी पूजा अर्चना करते नजर आ रही हैं। दर्शन करने के बाद तेजस्वी ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए कहा कि आज मैं दर्शन और भस्म आरती में शामिल होने महाकालेश्वर मंदिर गई।

आज मेरा जन्मदिन भी है और पूजा-अर्चना के बाद मैं खुद को धन्य महसूस कर रही हूं। मेरा दिन सुबह 3 बजे से शुरू हो गया। भस्म आरती के दौरान मैं खुद अपने अंदर शक्ति और ऊर्जा का संचार महसूस कर सकती थी। तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर भी महाकाल दर्शन के बाद की फोटो साझा की है। इसमें उन्हें माथे पर महाकाल का तिलक लगाए देखा जा सकता है। उनके चेहरे पर मुस्कान है। तेजस्वी ने महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को टैग करते हुए कैप्शन में लिखा, “जय महाकाल। मेरा जन्मदिन इस तरह शुरू हुआ।” तेजस्वी इन दिनों मध्य प्रदेश में अपकमिंग प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रही हैं।

तेजस्वी ने मुंबई यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक एंड टेलीकम्युनिकेशंस में इंजीनियरिंग की है। साल 2012 में उन्होंने '2612' से टीवी पर डेब्यू किया था। वह 'संस्कार : धरोहर अपनों की', 'स्वरागिनी : जोड़ें रिश्तों के सुर', 'पहरेदार पिया की', 'सिलसिला बदलते रिश्तों का 2' और 'नागिन 6' जैसे सीरियल में काम कर चुकी हैं। तेजस्वी लंबे समय से एक्टर करण कुंद्रा के साथ रिलेशनशिप में हैं। दोनों पहली बार रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के घर में करीब आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका