दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अब उन्होंने अपनी फिल्म ‘मिस्टर नटवरलाल’ के सेट से एक पुरानी फोटो शेयर की है। वे क्रिकेट खेलते हुए दिखाई दे रहे हैं। अमिताभ ने गुरुवार सुबह इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर पोस्ट की। फोटो कश्मीर में शूट लोकेशन पर ली गई थी। साथ में उन्होंने कैप्शन लिखा, मिस्टर नटवरलाल कश्मीर में शूट हो रही थी। क्रिकेट ऑन लोकेशन, जबकि शॉट तैयार हो रहा है। मुझे लगता है बल्ला जरा छोटा पड़ गया।
मिस्टर नटवरलाल राकेश कुमार द्वारा निर्देशित एक एक्शन कॉमेडी मूवी थी। इसमें रेखा, अजीत, कादर खान और अमजद खान के भी मुख्य किरदार थे। अमिताभ 78 साल के होने के बावजूद आज भी किसी युवा कलाकार की तरह सक्रिय हैं। उनके पास वर्तमान में ब्रह्मास्त्र, झुंड, मेडे, अलविदा और हॉलीवुड फिल्म द इंटर्न का रीमेक है। इसके अलावा वे प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ एक फिल्म में भी काम करेंगे। वे दीपिका के साथ पहले पीकू फिल्म कर चुके हैं।














