न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ के भाई अजिताभ ने बताई बच्चन सरनेम की कहानी, रणबीर-आलिया की बेटी राहा के पास है वैनिटी वैन

सदी के महानायक के रूप में मशहूर हो चुके अमिताभ बच्चन 50 साल से भी ज्यादा समय से अपने हुनर की बदौलत छाए हुए हैं। उनके फैंस की...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 25 Sep 2025 8:01:39

2 News : अमिताभ के भाई अजिताभ ने बताई बच्चन सरनेम की कहानी, रणबीर-आलिया की बेटी राहा के पास है वैनिटी वैन

सदी के महानायक के रूप में मशहूर हो चुके अमिताभ बच्चन 50 साल से भी ज्यादा समय से अपने हुनर की बदौलत छाए हुए हैं। उनके फैंस की संख्या असंख्य है। वे अमिताभ (82) से जुड़ी कोई भी बात जानने के लिए बेकरार रहते हैं। अब अमिताभ के छोटे भाई अजिताभ बच्चन ने एक इंटरव्यू में परिवार में उनके सरनेम बच्चन को लेकर एक दिलचस्प बात बताई। उन्होंने बताया कि कैसे उनके नाम के आगे से श्रीवास्तव को बच्चन से बदल दिया था। बता दें अमिताभ-अजिताभ के दिवंगत पिता प्रसिद्ध कवि हरिवंश राय बच्चन कायस्थ कम्यूनिटी से आते हैं। उन्होंने पहली बार साहित्यिक छद्म नाम के रूप में 'बच्चन' का इस्तेमाल किया था।

बच्चन का मतलब हिंदी में 'बच्चे जैसा' और ये उपनाम उनकी मां ने दिया। अजिताभ ने आरजे सचिन के साथ बातचीत में कहा कि मेरी मां ने ये उपनाम रखा था। वह अमिताभ को बच्चनवा किधर है, कहकर बुलाती थीं और पिताजी को ये अच्छा लगा और उन्होंने इसे अपने लेखन में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया। एक पेन नेम से शुरू हुआ यह नाम जल्द ही फैमिली आइडेंटिटी में बदल गया। जब अमिताभ का स्कूल में दाखिला हुआ तब पिता ने उनका सरनेम बच्चन लिखवाया और जाति से जुड़ा श्रीवास्तव सरनेम हटा दिया। इस पहल ने एक नई पारिवारिक विरासत की शुरुआत की थी, जिसने जाति-आधारित पहचान को जानबूझकर नकार दिया।

अमिताभ मुझसे 5 साल बड़े थे और पिताजी उनका नाम इन्कलाब रखना चाहते थे, क्योंकि वो आजादी के लिए संघर्ष कर रहे थे। मेरा नाम आजाद रखा जाना था। मैं आजाद भारत में पैदा हुआ था। मेरी बेटी, जो चित्रकार हैं, उसने 'इन्कलाब' और 'आजाद' से प्रेरित होकर पेंटिंग भी बनाई है। बता दें कि अजिताभ ने फिल्मी दुनिया और चकाचौंध से दूर बिजनेस की दुनिया में खूब नाम कमाया। अजिताभ की पत्नी रमोला, अमिताभ की दोस्त थीं। अमिताभ ने ही रमोला को अजिताभ से मिलवाया था। अमिताभ की बात करें तो वे इंडस्ट्री के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं। अमिताभ लंबे समय से चल रहे क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' को भी होस्ट करते आ रहे हैं। जल्द ही उन्हें प्रभास के साथ फिल्म 'कल्कि 2898 AD' के सीक्वल में देखा जाएगा।

amitabh bachchan,ajitabh bachchan,amitabh ajitabh,harivansh rai bachchan,superstar amitabh bachchan,ranbir kapoor,alia bhatt,raha kapoor,mahesh bhatt,raha vanity van

आलिया के पिता और राहा के नाना फिल्ममेकर महेश भट्ट ने बताई वैनिटी वैन की बात

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी अप्रैल 2022 में हुई थी। उसी साल नवंबर में उन्होंने बेटी राहा का स्वागत किया। राहा हमेशा लाइमलाइट में रहती हैं और पैपराजी उन्हें लगातार फॉलो करते रहते हैं। खास बात ये है कि राहा को सेट पर वैनिटी वैन दी जाती है। आलिया के पिता और राहा के नाना फिल्ममेकर महेश भट्ट ने एक इंटरव्यू में यह बात बताई। महेश ने ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे के साथ बातचीत में कहा कि आलिया ने शादी की, बेटी हुई और वह काम भी करती हैं।

वह हाल ही में गुच्ची के एक इवेंट के लिए मिलान गई थी, अपनी बेटी को साथ लेकर। मैंने हाल ही में उनके साथ एक एड शूट किया था और वहां मिस्टर बच्चन भी थे। उस दौरान मैने देखा कि राहा के लिए एक वैनिटी वैन थी। आलिया ने कहा, ‘पापा, क्यों न आप राहा के कमरे में बैठ जाएं?’ मैं वहां नहीं गया, क्योंकि वह जगह एक नर्सरी स्कूल जैसी लग रही थी। वह लगभग मंदिर जैसी थी। मैंने कहा, ‘नहीं, नहीं, पुराना आदमी वहां नहीं जा सकता।’ यह नई पीढ़ी की हीरोइन हैं। वह काम करती हैं, पेरेंटिंग करती हैं और बेबी को साथ लेकर इवेंट्स में जाती हैं।

आलिया के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह जल्द ही एक्शन फिल्म अल्फा में शरवरी वाघ के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा वह संजय लीला भंसाली की मूवी 'लव एंड वॉर' में भी बिजी हैं, जो एक व्यापक पीरियड रोमांटिक ड्रामा है। इसमें रणबीर कपूर और विक्की कौशल भी हैं। ‘ब्रह्मास्त्र’ के बाद यह रणबीर के साथ उनकी दूसरी फिल्म है।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
बड़ी मुश्किल से बनी थी सहमति, संसद में फिर हंगामा; पेपर लीक बिल पर कब होगी चर्चा?
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह