न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ ने लिखीं ये गंभीर बातें तो चिंतित हुए फैंस, अक्षय को करीना ने इस अंदाज में दी बर्थडे की बधाई

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' को लेकर लाइमलाइट में हैं। अमिताभ सोशल मीडिया पर भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Mon, 09 Sep 2024 7:13:39

2 News : अमिताभ ने लिखीं ये गंभीर बातें तो चिंतित हुए फैंस, अक्षय को करीना ने इस अंदाज में दी बर्थडे की बधाई

सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति 16' को लेकर लाइमलाइट में हैं। अमिताभ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं। वे अपने ब्लॉग्स को लेकर छाए रहते हैं। अब उन्होंने अपने ब्लॉग में कुछ ऐसा लिखा है, जिसने उनके फैंस की चिंता को बढ़ा दिया है। अमिताभ ने लिखा, “कल रात के ब्लॉग में आखिरी सोच 'रिफ्लेक्शन' पर थी...ये 'शेर' सब कुछ बयां कर देता है : जब मैंने आईने में देखा तो हैरान रह गया; ये चेहरा जो अब देख रहा हूं, कुछ साल पहले बिल्कुल अलग था।

मैं एक और रविवार को जीओजे से कॉल का इंतजार कर रहा हूं और अब भी सोच रहा हूं कि वे किस चेहरे से जुड़े होंगे; जिन्होंने मुझे इतना समय, प्यार और ध्यान दिया है, चेहरा चाहे जैसा भी हो...!! मैं अपनी खिड़की के नीचे से जयकारों की आवाज सुनता हूं और उम्मीद के साथ खुद को ढाढ़स बंधाता हूं, लेकिन लाइफ और अटेंशन दोनों ही टेंपरेरी हैं। जीवन एक दिन मुरझा जाता है और खत्म हो जाता है और अटेंशन भी अंततः खत्म हो जाता है। बस एक ही चीज है जो समान रहती है - सब कुछ आखिरकार खत्म हो जाता है!!”

अमिताभ ने आगे लिखा, “गणपति का त्योहार आ गया है और हम शक्तिशाली उद्धारकर्ता से उनकी शक्ति और देखभाल की प्रार्थना करते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि वे हमें शांति और सफलता की राह पर ले जाएं और हमारे जीवन में खुशियों की भरपूर कमी न हो, क्योंकि खुशी का कोई अंत नहीं होता। उत्साह सच था।

शुभचिंतक समुद्र के किनारे गणपति पूजन के लिए जा रहे थे या वहां से लौट रहे थे। इसलिए वहां भीड़ थी, लेकिन सबसे जरूरी बात उत्साह था। इसने कई लोगों के चेहरे बदल दिए, मेरे चेहरे को भी शामिल किया। 'शेर' के बावजूद।’ अमिताभ की पिछली फिल्म 'कल्कि 2898 एडी' थी, जिसमें उन्होंने ‘अश्वतथामा’ का किरदार निभाया था।

amitabh bachchan,superstar amitabh bachchan,amitabh blog,amitabh fans,Kareena Kapoor Khan,actress kareena kapoor,Akshay Kumar,akshay birthday,sonam kapoor,manushi chiller

अक्षय के साथ कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं करीना, इन्होंने भी दी बधाई

आज सोमवार (9 सितंबर) को अक्षय कुमार के 57वें जन्मदिन पर उनके लिए शुभकामनाओं की झड़ी लगी हुई है। उन पर बॉलीवुड के सितारों ने भी प्यार बरसाया है। करीना कपूर खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अक्षय के साथ एक फोटो शेयर की है। यह तस्वीर उनकी किसी पुरानी फिल्म की लग रही है। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे प्यारे अक्की..तुम्हें ढेर सारा प्यार…” उल्लेखनीय है कि करीना और अक्षय ‘अजनबी’, ‘एतराज’, ‘टशन’, ‘कमबख्त इश्क’, ‘बेवफा’, ‘दोस्ती : फ्रेंड्स फॉरएवर’, ‘तलाश : द हंट बिगिंस’ और ‘गब्बर इज बैक’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं।

‘सम्राट पृथ्वीराज’ व ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में अक्षय के साथ काम कर चुकीं मानुषी छिल्लर ने भी एक स्पेशल पोस्ट के जरिए बधाई दी है। मानुषी ने कैप्शन में लिखा, “आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं सर…आपके लिए आने वाला साल खुशियों, स्वास्थ्य और बहुत सारी सफलता से भरा हो…सबसे अच्छे को-एक्टर होने के लिए धन्यवाद।” कॉमेडी-ड्रामा ‘पैडमैन’ में अक्षय के साथ काम कर चुकीं सोनम कपूर ने एक खास पोस्ट में लिखा, “जन्मदिन मुबारक अक्षय।”

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
दो साल बाद भारत में पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आएंगी शेख हसीना, वापसी की रणनीति पर करेंगी बड़ा खुलासा
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घातक हिमस्खलन के तीन दिन बाद पीओके की चोटी पर मिला पर्वतारोही निर्मल पुर्जा का शव
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव पर जूता फेंका, चाकू से हमले की साजिश का लगाया आरोप
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
रामायण पर बढ़ा विवाद, श्री रामलीला महासंघ की मांग, रिलीज से पहले दिखाई जाए फिल्म
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
भारत का गलत नक्शा देख भड़कीं लवलीना बोरगोहेन, उत्तर-पूर्व गायब होने पर जताई कड़ी नाराजगी
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री