Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिषेक के तलाक की अफवाहों पर अमिताभ ने जताई नाराजगी, नीलम ने 3-4 महीने नहीं की इनसे बात

पिछले कुछ वक्त से ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहें चल रही हैं। इसके बावजूद कपल ने इस पर कोई...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 21 Nov 2024 7:37:04

2 News : अभिषेक के तलाक की अफवाहों पर अमिताभ ने जताई नाराजगी, नीलम ने 3-4 महीने नहीं की इनसे बात

पिछले कुछ वक्त से ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन के तलाक की अफवाहें चल रही हैं। इसके बावजूद कपल ने इस पर कोई रिएक्शन नहीं दी है। लगता है कि अब अभिषेक के पिता सुपरस्टार अमिताभ बच्चन के सब्र का बांध टूट गया है और उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाल स्थिति साफ कर दी है। अमिताभ ने आज गुरुवार (21 नवंबर) को ब्लॉग में लिखा, “अलग होने के लिए बहुत साहस, दृढ़ विश्वास और सच्चाई की जरूरत होती है..मैं अपने परिवार के बारे में बहुत कम बात करता हूं क्योंकि वो मेरा डोमेन है और मैं उसकी निजता बनाए रखता हूं..अटकलें बस अटकलें हैं...वो बिना सत्यापन के झूठ हैं।

अपने व्यवसाय और जिस पेशे में वे हैं, उसके विज्ञापनों को प्रमाणित करने के लिए साधकों द्वारा सत्यापन की मांग की जाती है..मुझे उन्हें उनकी पसंद के पेशे में रहने की उनकी इच्छा को चुनौती नहीं देनी है..और मैं समाज सेवा के लिए उनके प्रयासों की सराहना करता हूं, लेकिन झूठ और चयनित प्रश्नचिह्नित जानकारी उनके लिए एक कानूनी सुरक्षा हो सकती है...लेकिन संदिग्ध विश्वास का बीज इस प्रश्नचिह्न से ही बोया जाता है। आप जो भी व्यक्त करना चाहते हैं, लिखना चाहते हैं लिखें...लेकिन जब आप उसमें प्रश्नचिह्न लगा देते हैं तो आप न केवल यह कह रहे हैं कि लेखन संदिग्ध हो सकता है..

बल्कि आप यह चाह रहे होते हैं कि पाठक उस पर विश्वास करे और उसे आगे बढ़ाए ताकि आपके लेखन को महत्व मिल सके। आपका कंटेंट पूरा हो जाता है, केवल उस एक पल के लिए नहीं, बल्कि कई पलों के लिए। आपके कंटेंट को महत्व तो मिल जाता है, लेकिन आपको इसका पता नहीं चलता कि आपके लेखन का विषय-व्यक्ति या स्थिति पर क्या प्रभाव पड़ा होगा। अगर आपका विवेक कभी आपके पास था तो अब वो खत्म हो चुका है।”
amitabh bachchan,superstar amitabh bachchan,abhishek bachchan,Aishwarya Rai Bachchan,aaradhya bachchan,neelam kothari,actress neelam,sameer soni,ekta kapoor एकता कपूर के शो में पति समीर सोनी के इंटीमेट सीन पर नाराज हो गई थीं नीलम कोठारी

एक्ट्रेस नीलम कोठारी ने 80-90 के दशक में कई शानदार फिल्मों में काम किया। फैंस को नीलम की खूबसूरती के साथ उनकी एक्टिंग से भी प्यार था। नीलम की स्क्रीन पर गोविंदा के साथ जोड़ी खूब जमी। नीलम की पर्सनल लाइफ पर नजर डालें तो पहले पति से रिश्ता खत्म करने के बाद उन्होंने एक्टर समीर सोनी के साथ शादी की। नीलम इन दिनों नेटफ्लिक्स रियलिटी शो ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ को लेकर चर्चा में हैं।

हाल ही में इस शो के एपिसोड में नीलम ने खुलासा किया कि एक बार दिग्गज निर्माता एकता कपूर के साथ उनका जबरदस्त झगड़ा हो गया था। नीलम ने ‘जूम’ के साथ बातचीत में कहा कि मैं समीर को लेकर काफी पजेसिव हूं। मुझे पता चला की समीर के कुछ इंटीमेट सीन हैं। मैं नहीं जानती थीं कि वे सीन किस हद तक थे। उस शो की निर्माता एकता थीं। इसलिए मैंने एकता से 3-4 महीने तक बात नहीं की थी क्योंकि इन सीन को लेकर हमारे बीच जोरदार झगड़ा हुआ था।

मैं सोच रही थीं कि एकता, समीर से ऐसा कैसे करवा सकती हैं? तब एकता ने मुझसे कहा था कि क्या समीर ने काम करने से पहले स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी थी? इस सवाल के बाद ही हमारा झगड़ा हो गया था। अब चीजें ठीक हैं। अब झगड़ा खत्म हो गया है। मैंने सबक भी सीख लिया है कि ये समीर का प्रोफेशन है। एक अभिनेता के तौर पर समीर को ये सब करना पड़ता है।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका