न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

बहक गए ‘बिग बी’! महिलाओं के इनरवियर को लेकर अमिताभ ने किया ट्वीट, फैंस लगा रहे क्लास

सदी के महानायक का खिताब हासिल कर चुके अमिताभ बच्चन 50 साल से भी ज्यादा समय से मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं। अमिताभ ने अपनी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 27 Jul 2023 12:13:22

बहक गए ‘बिग बी’! महिलाओं के इनरवियर को लेकर अमिताभ ने किया ट्वीट, फैंस लगा रहे क्लास

सदी के महानायक का खिताब हासिल कर चुके अमिताभ बच्चन 50 साल से भी ज्यादा समय से मनोरंजन जगत में सक्रिय हैं। अमिताभ ने अपनी अदाकारी के साथ शालीन व्यवहार के चलते लोगों के दिलों में खास जगह बनाई हुई है। फैंस उनकी बहुत इज्जत करते हैं। हालांकि कभी-कभार फैंस उनसे छोटी-मोटी बात पर ही नाराज भी हो जाते हैं। बिग बी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे खुद से जुड़ी पर्सनल और प्रोफेशनल गतिविधियों के बारे में जानकारी देते रहते हैं। साथ ही कई दफा अन्य पोस्ट भी शेयर करते हैं। ऐसे में वे ट्रोलिंग के शिकार भी हो जाते हैं।

इस बीच अमिताभ महिलाओं के इनरवियर पर ट्वीट कर एक बार फिर फंस गए हैं। दरअसल उनका एक पुराना ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। यह ट्वीट साल 2010 का है। उन्होंने ट्वीट में एक सवाल पूछा था। अमिताभ ने ट्वीट किया था-अंग्रेजी भाषा में ब्रा एकवचन और पैंटी बहुवचन क्यों हैं? हालांकि यह भी हो सकता है कि तब यह सवाल अमिताभ तक वायरल होकर पहुंचा हो क्योंकि इंटरनेट पर यह सवाल काफी पहले से खोजा और सर्कुलेट किया जा रहा है।

अमिताभ द्वारा पूछे गए ऐसे सवाल से कई फैंस को झटका लगा है। एक यूजर ने लिखा- 'अच्छा सवाल बच्चन साहब, इसे केबीसी के अगले सीजन में पूछिएगा।' एक ने ट्रोल करते हुए पूछा- 'आपसे ये उम्मीद नहीं थी।'

amitabh bachchan,big b,amitabh tweet,jaya bachchan,kbc,amitabh social media

‘मेरे दादाजी ऐसा करते तो मैं बहुत शर्मिंदा होता’

एक यूजर ने अमिताभ का पुराना ट्वीट पोस्ट किया है। साथ में लिखा है, क्या कोई इनकी मदद करना चाहेगा? इस पर कई कमेंट्स हैं। कुछ ने जया बच्चन के नाराजगी वाले मीम्स पोस्ट किए हैं। एक ने लिखा, सच में अब अमिताभ बच्चन से कहना चाहिए, यह कोई जगह है ये बात करने की (जया यह कहकर मीडिया को डांट चुकी हैं)। एक ने लिखा, मुझे लगा कि किसी ऐसे ही बंदे ने ये लिखा होगा, जब मैंने नाम देखा... क्यों क्यों क्यों। मेरे दादाजी ऐसा करते तो मैं बहुत शर्मिंदा होता। एक और रिएक्शन है, यहां तक कि शराब के नशे तक में सलमान खान ऐसा नहीं लिखेगा।

अमिताभ के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही कौन बनेगा करोड़पति का 15वां सीजन लेकर आ रहे हैं। उन्होंने हाल ही में केबीसी के सेट से तैयार होकर फोटो शेयर की थी। इसके अलावा वे नाग अश्विन की कल्कि 2898 एडी में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में उनके साथ प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन भी हैं। ये भारत की सबसे महंगी फिल्म होने वाली है। वे आखिरी बार रणबीर कपूर-आलिया भट्ट के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आए थे।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
भारत में जन्मीं नित्या रमन बनीं लॉस एंजिल्स की नई मेयर, करेन बास को हराकर रचा इतिहास
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
किरण रिजिजू ने राहुल गांधी को दीं 7 सलाह, बोले- कांग्रेस को ज्यादा सांसद जिताने हैं तो करें ये काम
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
अमेरिकी मिडटर्म चुनाव के बाद ट्रंप का डेमोक्रेट्स पर हमला, शेयर बाजार में गिरावट के लिए ठहराया जिम्मेदार
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
केंद्रीय मंत्री का दिखा दादा वाला अंदाज, बच्चों के साथ पटाखे खरीदने बाजार पहुंचे नितिन गडकरी
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
दिवाली की खरीदारी के बीच भी 'रामायण' का क्रेज, दूसरे दिन भी सिनेमाघरों में उमड़ी दर्शकों की भीड़'; कमाई 200 करोड़ के पार
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'रामायण' की रिलीज से 'जेलर 2' की कमाई को झटका, 23वें दिन सिर्फ 60 लाख रुपये का कलेक्शन
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
'राइज एंड फॉल 2': ट्रॉफी जीतते ही शहजाद पूनावाला ने किया बड़ा ऐलान, इन दो राज्यों के लोगों की मदद में देंगे पूरी प्राइज मनी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका