सदी के महानायक अमिताभ बच्चन की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'चेहरे' की रिलीज डेट सामने आ गई है। यह फिल्म 27 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म के डायरेक्टर रूमी जाफरी और प्रोड्यूसर आनंद पंडित हैं। फिल्म में अमिताभ के साथ इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती भी हैं।
अमिताभ ने 'चेहरे' के नए ट्रेलर के साथ फिल्म की नई तारीख बताते हुए कहा कि अगर आपमें से किसी ने कोई अपराध या जुर्म किया हो तो बहुत संभल के यहां से गुजरिएगा, क्योंकि ये खेल आपके साथ भी खेला जा सकता है। इस ट्रेलर के कैप्शन में वे लिखते है कि सावधान आपको चेतावनी दी गई है! #FaceTheGame के लिए तैयार रहें, क्योंकि ये इलजाम आप पर भी लग सकता है। 27 अगस्त को आपके आस-पास के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।














