न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ को होती है पैंट पहनने में दिक्कत, शेयर किया दर्द, फैसल ने कहा-आमिर के जेसिका से है एक बेटा

सदी के महानायक सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों रियलिटी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ होस्ट कर रहे हैं। हर बार की जैसे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 19 Aug 2025 2:04:44

2 News : अमिताभ को होती है पैंट पहनने में दिक्कत, शेयर किया दर्द, फैसल ने कहा-आमिर के जेसिका से है एक बेटा

सदी के महानायक सुपरस्टार अमिताभ बच्चन इन दिनों रियलिटी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 17’ होस्ट कर रहे हैं। हर बार की जैसे लोगों को उनका अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। हालांकि पिछले कुछ सीजन से बार-बार ऐसा लगता है या फिर शो में इशारा किया जाता है कि शायद अगली बार अमिताभ नजर नहीं आए, लेकिन फैंस का प्यार उन्हें खींच लाता है। अमिताभ 82 साल के हो चुके हैं और ऐसे में उन्हें भी उम्र संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। अब उन्होंने अपना दर्द अपने चाहने वालों के साथ शेयर किया है। अमिताभ ने अपना ब्लॉग शेयर करते हुए बताया है कि उन्हें पैंट पहनने में दिक्कत होती है।

ऐसे में डॉक्टर्स ने उनसे कहा, “मिस्टर बच्चन, बैठकर पैंट पहनें, खड़े होकर नहीं, वरना आप गिर सकते हैं।” अमिताभ ने आगे लिखा, “पहले मैं इस पर हंसता था, लेकिन अब समझ आता है कि वे सही थे। वह काम, जो पहले बिना सोचे हो जाता था, अब एक खास तरीके से करना पड़ता है। घर में हर जगह हैंडल बार्स की जरूरत पड़ती है, ताकि शरीर को सहारा मिले। क्योंकि कागज का एक छोटा टुकड़ा उठाने के लिए भी झुकना अब पहले जैसा सहज नहीं रहा है। अब दैनिक दिनचर्या, डॉक्टर्स की दवाओं और आवश्यक कार्यों के हिसाब से निर्धारित की जाती है। प्राणायाम, हल्का योग और संतुलन बनाए रखना अब बेहद महत्वपूर्ण हो गया है।

एक दिन का अंतर भी शरीर की गति और दर्द पर असर डालता है। मन का जोश आपको कहता है, ‘चलो, कर लो।’ लेकिन फिर आपको एहसास होता है कि यह इतना आसान नहीं रहा है। काम करने की रफ्तार धीमी पड़ जाती है। यह सबके साथ होगा। हम जन्म से ही नीचे की ओर बढ़ना शुरू कर देते हैं। जवानी में चुनौतियां आसानी से पार हो जाती हैं, लेकिन उम्र बढ़ने पर जीवन की गाड़ी को ब्रेक लगाना पड़ता है, ताकि टक्कर से बचा जा सके।” अमिताभ ने ये भी बताया कि उनकी बेटी श्वेता ने उन्हें इस सच्चाई से अवगत कराया है। बता दें अमिताभ की पिछली फिल्म रजनीकांत के साथ ‘वेट्टेयन’ थी। इससे पहले वे पिछले साल ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे, जहां उनके रोल की खूब तारीफ हुई थी।

amitabh bachchan,superstar amitabh bachchan,amitabh blog,amitabh ageing,kbc 17,faisal khan,actor faisal khan,aamir khan,jessica hines

फैसल ने बताया, जेसिका हाइन्स संग रिलेशनशिप में थे बड़े भाई आमिर खान

इन दिनों आमिर खान के छोटे भाई फैसल खान जबरदस्त सुर्खियां बटोर रहे हैं। फैसल ने सोमवार (18 अगस्त) को मुंबई में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें उन्होंने आमिर और अपने रिश्तेदारों पर कई गंभीर आरोप लगाए। फैसल ने जेसिका हाइन्स और उनके बेटे जान का नाम लेते हुए उन्हें आमिर का अवैध परिवार बताया है। फैसल ने कहा कि आमिर अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता से शादी के बाद जेसिका संग रिलेशनशिप में थे। इसके बाद रीना से उनका तलाक हो गया। इस दौरान आमिर का जेसिका के साथ रिश्ता था। उन दोनों का बिना शादी के अवैध बच्चा भी है।

दो साल पहले जेसिका के बेटे की तस्वीरें रेडिट पर सामने आईं और प्रशंसकों ने देखा कि वह आमिर से मिलता-जुलता है। बता दें जेसिका एक ब्रिटिश जर्नलिस्ट हैं। जेसिका साल 1998 में अमिताभ बच्चन के जीवन पर किताब लिखने के लिए भारत आई थीं। इस बीच वह आमिर से मिलीं। उन दिनों आमिर फिल्म ‘गुलाम’ की शूटिंग कर रहे थे। इस दौरान जेसिका की आमिर समेत कई बॉलीवुड स्टार्स के साथ अच्छी बॉन्डिंग बन गई थी।

जेसिका की किताब ‘लुकिंग फॉर द बिग बी’ साल 2007 में लॉन्च हुई थी। उसी साल उन्होंने लंदन में एक बिजनेसमैन विलियम टैलबोट से शादी कर ली। साल 2005 में स्टारडस्ट को दिए एक इंटरव्यू में जेसिका ने बताया था कि ‘गुलाम’ की शूटिंग के दौरान वह आमिर के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में थीं। जेसिका ने दावा किया कि वह साल 2000 की शुरुआत में आमिर के बच्चे की मां बनने वाली थीं। उन्होंने इस बच्चे को जन्म दिया।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'जो चढ़ावे की गड़बड़ी नहीं रोक पाए, वे पेपर लीक क्या रोकेंगे?' संसद में केंद्र सरकार पर अखिलेश यादव का तीखा हमला
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
'75 वर्षीय प्रधानमंत्री और उनकी दिवंगत मां को अपशब्द कहे गए, क्या यही छात्र आंदोलन है?' कंगना रनौत का तीखा सवाल
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
UPA सरकार में कितने पेपर लीक हुए? संसद में जितेंद्र सिंह बोले- गिनाने बैठूं तो पूरी चर्चा निकल जाएगी
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
Gen-Z पर टिप्पणी के बाद कंगना रनौत घिरीं, CJP नेताओं ने दिया तीखा जवाब
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
इराक में एक के बाद एक कई धमाके, अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के आसपास भी हमला; गैस फील्ड समेत कई ठिकाने बने निशाना
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
10000mAh बैटरी के साथ धमाल मचाने की तैयारी में Oppo, लॉन्च से पहले सामने आए दमदार फीचर्स
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
कंगना रनौत के 'गटर छाप' बयान से बढ़ा सियासी विवाद, JDU ने बनाई दूरी; बोली- भाषा में होनी चाहिए मर्यादा
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
दिल्ली के बाद यूपी में भी छात्रों का प्रदर्शन, फतेहपुर में Gen-Alpha सड़क पर उतरे; कुछ घंटों में प्रशासन ने मानीं ज्यादातर मांगें
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
रील के लिए दांव पर लगा दी जान! चलती ट्रेन के दरवाजे पर महिला का खतरनाक स्टंट, VIDEO देख लोग रह गए दंग
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
हिमाचल प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, चंबा में गहरी खाई में गिरी कार, 5 लोगों की मौके पर मौत
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
'क्या रूस ईरान की मदद कर रहा है?' जेलेंस्की के आरोप पर ट्रंप बोले- पुतिन से खुद...
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
मंडे टेस्ट में सबसे आगे रही 'जना नायकन', जानिए 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' ने कितनी की कमाई
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'जना नायकन' का दुनिया भर में धमाका, बनी थलपति विजय के करियर की 7वीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह
'ड्रैगन' की शूटिंग के दौरान घायल हुए Jr NTR, कंधे में लगी चोट; डॉक्टरों ने 6 से 8 हफ्ते आराम की दी सलाह