न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अभिषेक बच्चन के 49वें जन्मदिन पर अमिताभ ने शेयर की खास फोटो, इन सितारों ने भी एक्टर को किया विश

एक्टर अभिषेक बच्चन आज बुधवार (5 फरवरी) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 49 साल के हो गए हैं। अभिषेक को इस मौके पर उनके...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 05 Feb 2025 7:28:50

अभिषेक बच्चन के 49वें जन्मदिन पर अमिताभ ने शेयर की खास फोटो, इन सितारों ने भी एक्टर को किया विश

एक्टर अभिषेक बच्चन आज बुधवार (5 फरवरी) को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। वे 49 साल के हो गए हैं। अभिषेक को इस मौके पर उनके चाहने वाले और फिल्म इंडस्ट्री के साथ सोशल मीडिया के माध्यम से जमकर बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। अभिषेक के पिता सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर साल 1976 में जन्में नवजात अभिषेक की तस्वीर शेयर की है। यह फोटो ब्लैक एंड व्हाइट है। अमिताभ प्रसूति वार्ड में अभिषेक के पास खड़े नजर आ रहे हैं, जहां उनके साथ स्टाफ भी है।

अभिषेक जन्म लेने के बाद इनक्यूबेटर में हैं। अमिताभ ने मंगलवार (4 फरवरी) की रात यह फोटो अपलोड की। इसके साथ ही उन्होंने लिखा, “आज रात देर तक जागना होगा। अभिषेक 49 साल के हो गए हैं और अब नए साल में प्रवेश कर रहे हैं। यह 5 फरवरी 1976 का दिन था…समय बहुत तेजी से बीत गया! कभी-कभी मन को उत्साहित करने और जो कहा जाना चाहिए उसे व्यक्त करने की इच्छा होती है।

लेकिन दुनियाभर में फैले सूचना ब्यूरो जरूरी नहीं कि आपकी लिखी भावनाओं को समझें, जिसके कारण वह विकृत हो जाती है।” उल्लेखनीय है कि अमिताभ और अभिषेक ‘पा’, ‘बंटी और बबली’, ‘सरकार’, ‘सरकार राज’ और ‘कभी अलविदा न कहना’ जैसी फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं। फैंस ने इस जोड़ी पर खूब प्यार लुटाया।

फराह खान ने अभिषेक के साथ मजेदार वीडियो शेयर कर लिखा…

कोरियोग्राफर व फिल्ममेकर फराह खान ने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार वीडियो डाला, जिसमें वह अभिषेक को गले लगाती और छोटे बच्चे की तरह लाड़ करती नजर आईं। फराह ने कैप्शन में लिखा, “आज जन्मदिन पर मेरे बॉय अभिषेक बच्चन को ढेर सारा प्यार! वह दिखावा करता है कि उसे मेरा ऐसा करना पसंद नहीं है, लेकिन वास्तव में उसे यह पसंद है।” अजय देवगन ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीर पोस्ट कर शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने पोस्ट को कैप्शन दिया, “हैप्पी बर्थडे बच्चन।” सोनाली बेंद्रे ने फोटो-शेयरिंग ऐप पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें वह अभिषेक को गले लगाती दिखीं। उन्होंने लिखा, “हैप्पी बर्थडे, एबी! ढेर सारा प्यार और शुभकामनाएं।” सोनम कपूर ने ‘दिल्ली 6’ सेट से एक क्लिक पोस्ट करते हुए लिखा, “जन्मदिन मुबारक अभिषेक।”

अभिषेक के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उनकी पिछली फिल्म ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ थी। अभिषेक ने साल 2000 में करीना कपूर खान के साथ फिल्म 'रिफ्यूजी' से अपने करिअर की शुरुआत की थी। हालांकि शुरुआती दौर में उन्हें कई असफलताओं का सामना करना पड़ा लेकिन साल 2004 में आई फिल्म 'धूम' से उनका सितारा चमका। इसके बाद उन्होंने 'युवा', 'सरकार', 'बंटी और बबली', 'गुरु' जैसी फिल्मों में शानदार एक्टिंग की।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
आईबी अधिकारी अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन को उम्रकैद, कड़कड़डूमा कोर्ट का बड़ा फैसला
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ