न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

इन दिग्गजों के साथ एक फ्रेम में दिखे अमिताभ, KBC में भावुक हो मदद के लिए आए आए Big B

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 78 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव हैं। वे एक्टिंग की दुनिया के साथ सोशल मीडिया पर भी अपनी चमक...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 11 Sep 2021 1:17:05

इन दिग्गजों के साथ एक फ्रेम में दिखे अमिताभ, KBC में भावुक हो मदद के लिए आए आए Big B

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 78 साल की उम्र में भी काफी एक्टिव हैं। वे एक्टिंग की दुनिया के साथ सोशल मीडिया पर भी अपनी चमक बिखेरते रहते हैं। अमिताभ को फैंस से जुड़े रहना पसंद है। ऐसे में वे आएदिन खुद के बारे में अपडेट देने के साथ फोटो व वीडियो शेयर करते रहते हैं। अब उन्होंने एक खास फोटो शेयर की है। इस मोनोक्रोम इमेज में गुजरे जमाने के कई दिग्गज एक्टर एक फ्रेम में दिख रहे हैं। फोटो में अमिताभ, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र, जीतेंद्र, प्रेम चोपड़ा आपस में बातें करते देखे जा सकते हैं।

मौजूदा दौर में एक साथ इतने सुपरस्टार्स नजर आना दुर्लभ है। अमिताभ ने ये पोस्ट शेयर करते हुए लिखा-जीतेंद्र, धर्मेंद्र, प्रेम चोपड़ा, शत्रुघ्न सिन्हा और मोई....आजकल ऐसे जमघट बहुत कम देखने को मिलते हैं। उल्लेखनीय है कि ये सभी एक्टर्स कामयाब स्टार थे। अमिताभ इन दिनों कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) का नया सीजन होस्ट कर रहे हैं। वे चेहरे, झुंड, ब्रह्मास्त्र, गुडबाय, मेडे और जलसा जैसी फिल्मों में भी दिखेंगे।

फराह ने बताया अयांश के है दुर्लभ बीमारी, तो अमिताभ…

शुक्रवार (10 सितंबर) को सोनी टीवी पर प्रसारित केबीसी-13 की कड़ी में बतौर कंटेस्टेंट एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और कोरियोग्राफर व डायरेक्टर फराह खान शामिल हुईं। शो के दौरान एक जगह अमिताभ भावुक हो गए। पहले दीपिका और फिर फराह शो में आने की वजह बताती हैं। तब अमिताभ कहते हैं कि फराह 17 माह के बच्चे अयांश के लिए खेल रही हैं जो कि एक गंभीर बीमारी से जूझ रहा है। इसके बाद एक वीडियो क्लिप चलती है, जिसमें अयांश की मां अपनी पीड़ा बताती हैं। अयांश स्पाइनल मस्कुलर अट्रॉफी से जूझ रहा है।

इसके बाद फराह कहती हैं कि जब अयांश 2 वर्ष का होगा, तब एक दवाई से उसका इलाज किया जाएगा जो कि विश्व का सबसे महंगा इंजेक्शन है। इसकी कीमत 16 करोड़ रुपए है और इससे उसका जीवन बचाया जा सकता है। हम अयांश को बचाना चाहते हैं। इस पर अमिताभ कहते हैं कि मुझे पता नहीं कि मुझे यह बात आपसे अभी करनी चाहिए या नहीं लेकिन फराह मैं भी व्यक्तिगत तौर पर इस कार्य में सहयोग करना चाहता हूं, मैं आपको राशि बाद में बताऊंगा। मुझे अभी यह चर्चा नहीं करनी है।

amitabh bachchan,jeetendra,dharmendra,shatrughan sinha,kbc,kaun banega crorepati,deepika,farah,bollywood news in hindi

जानें-दीपिका और फराह ने जीती कितनी राशि, अमिताभ ने शेयर की मजेदार बात

दीपिका और फराह ने केबीसी में 25 लाख रुपए जीते। फराह इस राशि को अयांश तथा दीपिका ‘द लिव लव लॉफ फाउंडेशन’ को डोनेट करेंगी। आपको बता दें कि फराह और दीपिका की जोड़ी ओम शांति ओम और हैप्पी न्यू ईयर में धमाल मचा चुकी है। दोनों ने शो में कई पुरानी यादें ताजा कीं और अमिताभ के साथ खुशनुमा बातें शेयर कीं।

अमिताभ ने दर्शकों को दीपिका की डाइट के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि आम इंसान दिन में तीन बार खाता है, लेकिन दीपिका हर तीन मिनट में कुछ न कुछ खाती हैं। तीन मिनट होते ही दीपिका के पास एक व्यक्ति आता है। वो बाउल में कुछ लेकर आता है और बस ये खाना शुरू कर देती हैं। अमिताभ ने चुटकी लेते हुए कहा कि कभी मुझसे नहीं पूछा कि आप कुछ लेंगे। इस पर दीपिका कहती हैं कि ये बिल्कुल सच नहीं है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर