न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : जया के फोन करने पर इसलिए घबरा जाते हैं अमिताभ, शबाना ने बताया ‘फायर’ के इंटिमेट सीन का किस्सा

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 16वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। अमिताभ 82 साल की उम्र में भी जोश...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 11 Dec 2024 7:26:59

2 News : जया के फोन करने पर इसलिए घबरा जाते हैं अमिताभ, शबाना ने बताया ‘फायर’ के इंटिमेट सीन का किस्सा

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 16वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। अमिताभ 82 साल की उम्र में भी जोश से भरपूर नजर आते हैं। उन्हें देख और उनकी बातें सुन फैंस को प्रेरणा मिलती है। शो के दौरान अमिताभ अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से भी शेयर करते हैं। अमिताभ ने KBC के लेटेस्ट एपिसोड में खुलासा किया कि वे अपनी पत्नी जया बच्चन का कॉल आने पर घबरा जाते हैं। अमिताभ ने कहा कि जब कोई मेहमान आता है और आपको दूसरों के सामने अकेले में बात करने की जरूरत होती है, तो जया हमेशा बंगाली में बात करती है।

और मैं दिखावा करता हूं कि मैं समझता हूं, लेकिन मैं वास्तव में नहीं समझ पाता। हाल ही में जया गोवा में एक फिल्म की शूटिंग कर रही थीं और मुझे उनका फोन आया। आम तौर पर हम मैसेज के जरिये बात करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने फोन किया और मैं घबरा गया। जब मेरी पत्नी फोन करती है तो मैं घबरा जाता हूं, न जाने क्या होने वाला है। मैं झिझक रहा था, कॉल का आंसर दिया, न जाने क्या हुआ था। उन्होंने बंगाली में बोलना शुरू कर दिया क्योंकि आस-पास लोग थे और मुझे एक शब्द भी समझ नहीं आया।

मैं बस 'हा हा' कहता रहा, लेकिन थोड़ी देर बाद, मैंने बताया मुझे समझ नहीं आया कि वह क्या कह रही थी। इसलिए कभी-कभी, मुझे इस तरह की चीजें करनी पड़ती हैं। अगर आप मुझसे आज बंगाली बोलने के लिए कहें, तो मैं केवल दो शब्द जानता हूं बेसी जेन ना, एक्तू एक्तू जाने। उल्लेखनीय है कि अमिताभ और जया की शादी साल 1973 में हुई थी। अमिताभ की पिछली फिल्म ‘वेट्टैयन’ थी, जिसमें वे साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत के साथ नजर आए थे।

amitabh bachchan,superstar amitabh bachchan,jaya bachchan,actress jaya bachchan,amitabh jaya,l kbc 16,shabana azmi,nandita das,shabana nandita,fire movie

साल 1998 में रिलीज हुई थी शबाना आजमी और नंदिता दास की फिल्म ‘फायर’

शबाना आजमी की गिनती बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में होती है। उन्होंने अपने करिअर में कई चुनौतीपूर्ण भूमिकाओं को अंजाम दिया है। साल 1998 में शबाना की फिल्म ‘फायर’ रिलीज हुई थी। इस इंडो-कैनेडियन फिल्म में सेम सेक्स लव स्टोरी पर बात की गई थी। फिल्म पर आरोप लगा था कि यह फिल्म महिलाओं को बिगाड़ रही है। फिल्म में शबाना और नंदिता दास मुख्य भूमिका में थीं। अब शबाना ने फिल्म को लेकर बात की है।

शबाना ने रेडियो नशा के साथ बातचीत में कहा कि जब मैंने स्क्रिप्ट पढ़ी, मुझे बहुत पंसद आई थी क्योंकि मुझे अच्छे से पता था कि भारत में लोग इस बारे में खुलकर बात नहीं करते हैं। फिल्म साइन करने से पहले मैंने अपने पति जावेद अख्तर से बात की थी। जावेद ने कहा था कि अगर मुझे स्क्रिप्ट अच्छी लगी है तो ये फिल्म जरूर करनी चाहिए। शबाना ने फिल्म में एक इंटिमेट शूट करने के अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वो बहुत मुश्किल था।

मैं उस वक्त नंदिता को नहीं जानती थी। शूट के पहले दिन फिल्म की डायरेक्टर दीपा ने हमें लव मेकिंग सीन रिहर्स करने को कहा। नंदिता और मैं, दोनों ही ऐसे सीन करने के आदी नहीं थे, तो सीन रिहर्स करते वक्त नंदिता ने अपनी उंगली मेरे होठों पर रखी, और वो सीन रोमांटिक नहीं लगा। दीपा ने चिल्लाया कि मैंने आपको उनके दांत ब्रश करने को नहीं कहा है। हम दोनों के लिए ही ऐसे सीन शूट करना बहुत अजीब था। लेकिन दीपा ने इस बात का ध्यान रखा कि सीन शूट करने के वक्त सेट पर हम दोनों, दीपा और कैमरामैन के अलावा कोई ना हो।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
E-20 पेट्रोल के विरोध पर बवाल: भूख हड़ताल से पहले तहसीन पूनावाला ने लगाया नजरबंदी का आरोप
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
सावन में भूलकर भी न खाएं ये चीजें, आयुर्वेदिक डॉक्टर ने बताया सेहतमंद रहने का सही तरीका
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
दलीप ट्रॉफी के लिए सेंट्रल जोन की कमान रजत पाटीदार को, रिंकू सिंह बने उपकप्तान
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
कॉमनवेल्थ खेल 2026: भारत ने एक दिन में जीते 6 पदक, अस्मिता डे ने रचा इतिहास, नीरज चोपड़ा को रजत से करना पड़ा संतोष
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री