न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

सहवाग ने ‘घूमर’ का किया ऐसा रिव्यू तो बोले अमिताभ, संगीतकार उत्तम सिंह ने ‘गदर 2’ में उन्हें नहीं लेने पर कहा...

एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस सैयामी खेर की मच अवेटेड फिल्म ‘घूमर’ आज शुक्रवार (18 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 18 Aug 2023 11:59:30

सहवाग ने ‘घूमर’ का किया ऐसा रिव्यू तो बोले अमिताभ, संगीतकार उत्तम सिंह ने ‘गदर 2’ में उन्हें नहीं लेने पर कहा...

एक्टर अभिषेक बच्चन और एक्ट्रेस सैयामी खेर की मच अवेटेड फिल्म ‘घूमर’ आज शुक्रवार (18 अगस्त) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। फिल्म में अभिषेक ने कोच और सयामी ने क्रिकेटर की भूमिका निभाई है। सैयामी हादसे में दायां हाथ खो देती हैं, जिसके बाद अभिषेक उनकी मदद करते हैं, जिससे वो दोबारा क्रिकेट खेल पाए। फिल्म में अमिताभ बच्चन का भी कैमियो है। साथ ही शबाना आजमी व अंगद बेदी की खास भूमिकाएं हैं।

इस बीच पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने फिल्म की समीक्षा (रिव्यू) की है। सहवाग ने वीडियो पोस्ट कर लिखा, “कल मैंने घूमर पिक्चर देखी। बहुत अच्छी लगी। बहुत दिनों के बाद क्रिकेट की पिक्चर देखने में बहुत आनंद आया क्योंकि इसमें क्रिकेट तो है मगर इमोशन भी है और खिलाड़ियों का संघर्ष क्या होता है इसका आइडिया भी आएगा आपको, खास चोट से वापस आना कितना अलग लेवल का संघर्ष है ये पता चल जाएगा।

मैं वैसे स्पिनर को रस्पेक्ट नहीं देता, लेकिन सैयामी ने जो घूमर डाली है वो लाजवाब है। ये रोल बहुत ही मुश्किल था मगर उन्होंने इमोशनल कर दिया। वैसे मैं कोच की भी नहीं सुनता था मगर अभिषेक ने ऐसी एक्टिंग की है कि आपको उनकी बात जरूर सुननी पड़ेगी। 18 अगस्त को ‘घूमर’ जरूर देखो फैमिली के साथ और इंस्पायर हो जाओ।

जैसे बच्चन साहब ने कहा, मैं भी कह रहा हूं, आई लव दिस गेम। ढेर सारे आंसू लेने जाना क्योंकि आपको रुलाएगी भी। अमिताभ ने इंस्टाग्राम पर सहवाग का वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “सहवाग जी.. इतने साधारण शब्दों में बहुत बड़ी बात कह दी। मेरा आभार और स्नेह।” इससे पहले भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे और कमेंटेटर हर्षा भोगले ने भी ‘घूमर’ की तारीफ की।

abhishek bachchan,amitabh bachchan,ghoomer,saiyami kher,virendra sehwag,gadar 2,sunny deol,uttam singh

उत्तम सिंह की ‘गदर’ वाली धुनों का ‘गदर 2’ में हुआ है इस्तेमाल

फैंस को 'गदर 2’ में सनी देओल का जबरदस्त एक्शन तो पसंद आ ही रहा है, साथ ही फिल्म का संगीत भी दिल जीतने में सफल रहा है। खास तौर से इस फिल्म के गाने 'उड़ जा काले कावा' और 'मैं निकला गड्डी लेके' पर दर्शक सिनेमाघरों में झूम रहे हैं। आपको बता दें कि साल 2001 में आई 'गदर- एक प्रेम कथा' में ये गाने संगीतकार उत्तम सिंह की धुनों से सजे थे।

अब इन दोनों गानों को संगीतकार मिथुन ने रीक्रिएट किया है। इस बीच ‘अमर उजाला’ के साथ बातचीत में उत्तम सिंह ने इस पर रिएक्शन दी। उन्होंने कहा कि 'गदर 2' के लिए मुझे बोला ही नहीं गया और मेरी आदत नहीं है कि काम के लिए सामने से फोन करूं। आज भी मेरे गाने भगवान की कृपा से हिट हैं। 'वारिस', 'पेंटर बाबू' के गाने आज भी हिट हैं।

'दिल तो पागल है' को 27 साल हो गए, लेकिन लोग कहते हैं कि आज भी सारे गाने बिल्कुल ताजा हैं। ऐसा लगता है जैसे कल ही रिकॉर्ड किया है। मेरे 60 साल के करिअर में मैंने आज तक किसी को फोन नहीं किया कि आप मुझे काम दीजिए। मुझे काम मांगना आता ही नहीं है ऊपर वाले ने सिखाया ही नहीं। मैंने सुना है कि फिल्म में मेरा पूरा बैकग्राउंड म्यूजिक और दो गाने उपयोग किए गए हैं। कम से कम शिष्टाचार के नाते पूछ तो लेते, बैठकर बात करते कि हमारे गाने उपयोग में ला रहे हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

चिया सीड्स के साथ भूलकर भी न खाएं ये 9 चीजें, वरना फायदे की जगह हो सकता है नुकसान

  • चिया सीड्स हेल्दी हैं, सही कॉम्बिनेशन जरूरी
  • कुछ फूड्स के साथ सेवन से असर कम या पाचन खराब हो सकता है
  • डेयरी, शुगर, हाई फाइबर और ठंडी/नशीली चीजें बचें
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार