न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अभिषेक को करना पड़ा नेपोटिज्म का सामना! अमिताभ ने दी रिएक्शन, इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे कार्तिक

बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर लंबे समय से बहस जारी है। सोशल मीडिया पर कई फिल्मी सितारों पर नेपोटिज्म का आरोप भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 05 Mar 2025 1:40:06

2 News : अभिषेक को करना पड़ा नेपोटिज्म का सामना! अमिताभ ने दी रिएक्शन, इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे कार्तिक

बॉलीवुड में नेपोटिज्म को लेकर लंबे समय से बहस जारी है। सोशल मीडिया पर कई फिल्मी सितारों पर नेपोटिज्म का आरोप भी लगाया गया है, जिनमें अभिषेक बच्चन का नाम भी शामिल है। हालांकि अभिषेक इस बारे में खुलकर कह चुके हैं कि उनके करिअर में कभी भी उन्हें पिता अमिताभ बच्चन से किसी तरह की मदद नहीं मिली है। इस बीच अमिताभ ने भी नेपोटिज्म को लेकर अपने मन की बात कही है। दरअसल अमिताभ ने उन ट्वीट्स पर रिएक्शन दी है, जिनमें अभिषेक की तारीफ की गई थी।

हाल ही में एक यूजर ने अपने एक्स (ट्विटर) पर इस बात का जिक्र किया था कि अभिषेक को बिना किसी कारण के नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा है, जबकि वे एक शानदार अभिनेता हैं। यूजर ने लिखा, “अभिषेक बच्चन को बिना वजह के नेपोटिज्म और नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा है, जबकि उन्होंने अपने करिअर में कई शानदार फिल्में कीं और कुछ फिल्मों में तो उनका काम बेहद अच्छा रहा। मैं यह सोचता हूं, दोस्तों और आपका क्या सोचना है?” अमिताभ ने इसे रीट्वीट करते हुए लिखा, “मैं भी यही महसूस करता हूं और यह सिर्फ इसलिए नहीं क्योंकि मैं उनका पिता हूं।”

अभिषेक की अपकमिंग फिल्म ‘बी हैप्पी’ के ट्रेलर को शेयर करते हुए एक फैन ने एक्टर के काम की सराहना की थी। इस पर अमिताभ ने लिखा, “अभिषेक, तुम अद्भुत हो। तुम हर फिल्म के किरदार के साथ जिस तरह से खुद को ढालते और बदलते हो, वह एक कला है, जो अविश्वसनीय है।” बता दें कि ‘बी हैप्पी’ 14 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। इसमें नोरा फतेही भी हैं। फिल्म में एक ऐसी कहानी दिखाई जाएगी, जहां पिता अपनी बेटी के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है।

कुछ समय पहले अभिषेक की फिल्म ‘आई वांट टू टॉक’ की रिलीज के बाद भी अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा था कि कैसे फिल्म ने उन्हें गहराई से प्रभावित किया। उन्होंने लिखा था, “अभिषेक...तुम अभिषेक नहीं हो...तुम फिल्म के अर्जुन सेन हो। उन्हें कहने दो जो वे कहते हैं।” अमिताभ अभी लोकप्रिय टीवी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ (KBC) के 16वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं।

कार्तिक आर्यन और श्रीलीला का वीडियो हो रहा है वायरल

एक्टर कार्तिक आर्यन का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें कार्तिक के साथ साउथ इंडियन एक्ट्रेस श्रीलीला नजर आ रही हैं। हालांकि जैसे ही कैमरा श्रीलीला की तरफ घूमता है, तो वह खुद को छुपाने लगती है। इसे देख फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि वह शायद कार्तिक को डेट कर रही हैं। फिल्म ‘पुष्पा 2’ के आइटम सॉन्ग ‘किसिक’ से मशहूर हुईं श्रीलीला को कार्तिक के साथ उनके एक फैमिली फंक्शन में स्पॉट किया गया। दोनों स्टार खूब मस्ती और धमाल करते दिख रहे हैं।

श्रीलीला सबके साथ डांस कर रही हैं और पीछे कार्तिक वीडियो बना रहे हैं। जैसे ही कैमरा श्रीलीला की तरफ जाता है, वो हंसते हुए पीछे चली जाती हैं और कार्तिक भी हंसते हुए फोन नीचे कर लेते हैं। उनके बीच की यह बॉन्डिंग फैंस को अटकलें लगाने पर मजबूर कर रही है। कार्तिक की बहन कृतिका के लिए यह खास पार्टी रखी गई थी।

कृतिका ने मेडिकल फील्ड में एक बड़ी अचीवमेंट हासिल की है। पार्टी में परिवार के लोगों के अलावा कुछ करीबी दोस्त ही शामिल हुए थे। बता दें कार्तिक और श्रीलीला एक फिल्म में काम कर रहे हैं, जो इस दिवाली थिएटर में दस्तक देने वाली है। इसमें कार्तिक एक रॉकस्टार के किरदार में दिखेंगे।

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ