न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : KBC 17 में नहीं दिखेंगे अमिताभ, ये ले सकते हैं स्थान, सोनू ने IIFA अवार्ड नहीं मिलने पर कसा तंज

क्या आप सदी के महानायक माने जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन के बगैर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की कल्पना कर सकते हैं? अमिताभ...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 11 Mar 2025 7:28:48

2 News : KBC 17 में नहीं दिखेंगे अमिताभ, ये ले सकते हैं स्थान, सोनू ने IIFA अवार्ड नहीं मिलने पर कसा तंज

क्या आप सदी के महानायक माने जाने वाले एक्टर अमिताभ बच्चन के बगैर ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की कल्पना कर सकते हैं? अमिताभ इस रियलिटी क्विज टीवी शो की जान माना जाता है। हालांकि हो सकता है कि KBC के अगले सीजन में आपको अमिताभ की जगह दूसरा चेहरा देखने को मिले। मनी कंट्रोल की रिपोर्ट के अनुसार अब बिग बी इस शो को अलविदा कहने की योजना बना रहे हैं। 82 साल के हो चुके अमिताभ अपना वर्कलोड कम करने के लिए KBC से अलग होने के बारे में सोच रहे हैं। कहा जा रहा है कि अमिताभ ने सीजन 15 के दौरान ही सोनी टीवी को सूचित कर दिया था कि अब वे ये शो होस्ट नहीं करेंगे।

हालांकि जब चैनल ने रिक्वेस्ट की तो वे 16वां सीजन होस्ट करने के लिए राजी हो गए। अब 17वें सीजन के लिए मेकर्स ने नए होस्ट की तलाश शुरू कर दी है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ ह्यूमन ब्रांड्स (IIHB) और एक विज्ञापन एजेंसी की ओर से की गई स्टडी में शाहरुख खान को अमिताभ की इस विरासत का प्रबल दावेदार माना जा रहा है। शाहरुख के अलावा एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और पूर्व भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी कतार में हैं। हालांकि KBC का अगला सीजन कौन होस्ट करेगा, इस बारे में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

उल्लेखनीय है कि अमिताभ साल 2000 में शो की शुरुआत से ही इसका चेहरा रहे हैं। उन्होंने पहले दो सीजन होस्ट किए। फिर उनकी तबीयत ठीक न होने की वजह से तीसरा सीजन शाहरुख ने होस्ट किया। चौथे सीजन में अमिताभ की वापसी हो गई और तब से वे ही इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे हैं। अमिताभ का अंदाज लोगों को बहुत पसंद आता है। वे बेहद सधे हुए तरीके से अपनी बात रखते हैं। कंटेस्टेंट के साथ दोस्ताना व्यवहार करते हुए वे उन्हें अपनी जिंदगी से जुड़े कई किस्से बताते रहते हैं। शो में आने वाली ऑडियंस भी उनकी दीवानी बन जाती है। लोग अमिताभ से भावनात्मक तौर पर जुड़े हुए हैं। ऐसे में शो से उनकी विदाई सबको खलेगी।

सोनू निगम ने दिसंबर में जताई थी राजस्थान के सीएम से नाराजगी

पिछले साल दिवाली पर कार्तिक आर्यन, तृप्ति डिमरी, विद्या बालन व माधुरी दीक्षित की मूवी ‘भूल भुलैया 3’ रिलीज हुई थी। फिल्म सुपरहिट रही और इसमें बसे ज्यादा चर्चा सिंगर सोनू निगम के गाने ‘मेरे ढोलना 3.0’ की हुई। सोनू ने यह गाना कार्तिक के लिए गाया था और श्रोताओं को यह बहुत पसंद आया। सोशल मीडिया पर इस गाने पर खूब रील बनीं और कई इंफ्लुएंसर ने सोनू की तारीफ की। हालांकि जब आईफा अवार्ड 2025 के नॉमिनेशन हुए तो लोग हैरान रह गए।

सोनू के गाने को अवार्ड तो छोड़िए नॉमिनेशन तक नहीं मिला। अवार्ड सेरेमनी का आयोजन 9 मार्च को जयपुर में हुआ था। अब सोनू ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट करके IIFA पर तंज कसा है। अपना गाना ‘भोला भाला था सीधा साधा था’ लगाते हुए सोनू ने एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें इस साल के नॉमिनीज थे। इस लिस्ट में अरिजीत सिंह, करण आहूजा, बादशाह, दिलजीत दोसांझ और जुबिन नौटियाल जैसे सिंगर्स का नाम था लेकिन सोनू का नाम लिस्ट से गायब था।

पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में सोनू ने लिखा, “धन्यवाद IIFA…आखिरकार आप राजस्थान की ब्यूरोक्रेसी के प्रति जवाबदेह थे?” दरअसल दिसंबर में सोनू ने राजस्थान के जयपुर में एक स्टेज शो किया था जिसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा समेत कई नेता भी पहुंचे थे। मगर लाइव शो के दौरान ही सीएम वहां से उठकर चले गए। सोनू को ये बात अच्छी नहीं लगी और इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अपना गुस्सा निकाला।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
छात्र आंदोलन में दिल्ली पुलिस के जवान पर जानलेवा हमला, सहमे हुए परिवार ने लगाई न्याय की गुहार
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
उमस और गर्मी का डबल अटैक, हल्की बारिश से मिली राहत लेकिन बढ़ीं मुश्किलें, अस्पतालों में बढ़ने लगे मरीज
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी