न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैन की दीवानगी से अमिताभ अभिभूत, KBC-13 में इसलिए हुए भावुक, जानें-करोड़पति साहिल के बारे में

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 50 साल से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री के साथ फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। फैंस उन्हें दिलो-जान...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 22 Oct 2021 1:14:09

फैन की दीवानगी से अमिताभ अभिभूत, KBC-13 में इसलिए हुए भावुक, जानें-करोड़पति साहिल के बारे में

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 50 साल से भी ज्यादा समय से फिल्म इंडस्ट्री के साथ फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। फैंस उन्हें दिलो-जान से चाहते हैं। एक समय था जब एंग्री यंगमैन के रूप में अमिताभ की फिल्मों का जादू चलता था और अब वे टीवी पर कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) को बहुत खूबसूरती से होस्ट कर घर-घर के सदस्य बन गए हैं। बिग बी के फैंस अपनी दीवानगी दिखाने के लिए हमेशा कुछ ना कुछ करते रहते हैं। ऐसे में अब एक फैन ने कुछ ऐसा किया है जिसे देखकर अमिताभ भी हैरान रह गए।

दरअसल एक फैन ने अपनी पूरी कार को अमिताभ के डायलॉग से भर दिया। ऐसे में अमिताभ ने उससे मुलाकात की और उन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। अमिताभ ने लिखा कि इन्होंने अपनी पूरी कार को मेरे डायलॉग से पेंट कर रखा है, जब इनकी कार का दरवाजा खुलता है तो इसका साउंड सिस्टम मेरे डायलॉग बोलता है। ये बेहद ही शानदार है। उन्होंने इस कार को अभी तक चलाना शुरू नहीं किया था क्योंकि चाहते थे कि पहले मैं साइन करूं, जो मैंने अब कर दिया है।

amitbh bachchan,kbc-13,kaun banega crorepati,sahil ahirwal,sonu nigam,shaan,bollywood news in hindi

ठुकराए गए बुजुर्गों की दशा देख ऐसा बोले अमिताभ

दर्शकों में केबीसी-13 का खास क्रेज है। आज शुक्रवार (22 अक्टूबर) को प्रसारित होने वाले एपिसोड से जुड़ा एक प्रोमो वायरल हो रहा है। इस प्रोमो में बोला गया है कि बुजुर्गों को दिलवाने उनका सम्मान #KBC13 के मंच पर आ रहे हैं सोनू निगम और शान! देखिए इस सम्मान मोमेंट को कौन बनेगा करोड़पति में इस शानदार शुक्रवार, रात 9 बजे, सिर्फ सोनी पर। यह एपिसोड उन बुजुर्गों पर केंद्रित है जिन्हें उनके बच्चों ने अनाथ आश्रम में छोड़ा हुआ है। उनके वीडियो को देख अमिताभ बच्चन भी भावुक हो गए। अमिताभ ने कहा कि कष्ट होता है जब माता-पिता के साथ संतान ऐसा करती है। हॉट सीट पर मौजूद सिंगर शान कहते हैं कि वो माता-पिता जिनकी वजह से हम आज इस दुनिया में हैं यदि हम उनका ही ख्याल ना रखें तो फिर हमारी जिंदगी तो व्यर्थ ही हुई।

amitbh bachchan,kbc-13,kaun banega crorepati,sahil ahirwal,sonu nigam,shaan,bollywood news in hindi

यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं केबीसी-13 में एक करोड़ जीतने वाले साहिल

छतरपुर जिले के कस्बे लवकुशनगर के निवासी 19 वर्षीय साहिल आदित्य अहिरवार केबीसी-13 में एक करोड़ रुपए जीतने वाले दूसरे कंटेस्टेंट बन गए हैं। साहिल ने गुरुवार रात 7 करोड़ रुपए वाले 16वें सवाल पर क्विट कर लिया। साहिल किताबों को दोस्त, पापा को आदर्श, ज्ञान और मेहनत को हथियार मानते हैं। साहिल ने कहा कि केबीसी में आना उनका सिर्फ सपना नहीं बल्कि जरूरत भी थी। इस राशि से वे माता-पिता के लिए एक घर खरीदेंगे और पढ़ाई के साथ उनकी ख्वाहिशों को पूरा करेंगे। साहिल के परिवार में माता-पिता सहित एक बड़ा भाई जयपाल और एक छोटा भाई है। प्रारंभिक शिक्षा लवकुशनगर के सरकारी स्कूल में पूरी करने के बाद साहिल का संघर्ष बचपन से ही शुरू हो गया।

साहिल का कहना है कि लोग सरकारी स्कूल को कमतर समझते हैं, मगर लवकुशनगर के सरकारी स्कूल के शिक्षक सबसे अच्छा पढ़ाते हैं। फिलहाल बड़े भाई जयपाल के साथ सागर में रहकर साहिल डॉ. हरीसिंह गौर केन्द्रीय विश्वविद्यालय से बीए की पढ़ाई के साथ यूपीएससी की तैयारी कर रहे हैं। पिता नोएडा में 15 हजार रुपए की सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी करते हैं। मां का कुछ समय पहले किडनी का ऑपरेशन हुआ है।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर