न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘अब उम्र हो गई आपकी’ कमेंट पर अमिताभ ने दिया यह जवाब, दीपिका ने पिता को जन्मदिन पर दिया यह गिफ्ट

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अमिताभ 5 दशक से भी ज्यादा समय से फैंस के दिलों पर राज...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Tue, 10 Jun 2025 2:39:57

2 News : ‘अब उम्र हो गई आपकी’ कमेंट पर अमिताभ ने दिया यह जवाब, दीपिका ने पिता को जन्मदिन पर दिया यह गिफ्ट

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। अमिताभ 5 दशक से भी ज्यादा समय से फैंस के दिलों पर राज कर रहे हैं। उनकी उम्र भले ही 82 साल हो चुकी है, लेकिन वे बराबर एक्टिव बने हुए हैं। अमिताभ फिल्मों में तो काम कर ही रहे हैं, साथ ही टीवी पर कई सीजन से क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में होस्ट के रूप में धूम मचा रहे हैं। लोगों को अमिताभ का अंदाज बहुत पसंद आता है। वे शो के दौरान खुद से जुड़े दिलचस्प किस्से शेयर करते रहते हैं। साथ ही वहां मौजूद ऑडियंस से पूरी तरह से कनेक्टेड रहते हैं। उनसे बात करने के साथ सेल्फी के लिए भी मना नहीं करते। अमिताभ हर रविवार अपने घर ‘जलसा’ में लोगों का अभिवादन करते हैं।

लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं। अमिताभ को अपने फैंस से जुड़े रहने में मजा आता है। ऐसे में बिग बी सोशल मीडिया पर भी पीछे नहीं रहते। अमिताभ कई सालों से ब्लॉग लिख रहे हैं। साथ ही ट्विटर और इंस्टाग्राम पर भी अपने विचार, फोटो और वीडियो शेयर करते रहते हैं। कई बार कुछ लोग अमिताभ के लिए अनर्गल टिप्पणी भी कर देते हैं। अब एक बार फिर कुछ ऐसा ही देखने को मिला। अमिताभ ने एक यूजर द्वारा उम्र को लेकर किए गए भद्दे कमेंट का ऐसा जवाब दिया जिसने हर किसी का ध्यान खींचा। हालांकि उन्होंने वह पोस्ट कुछ ही समय में डिलीट भी कर दी, लेकिन तब तक वह वायरल हो चुकी थी।

दरअसल एक यूजर ने X (ट्विटर) पर बिग बी को टैग करते हुए लिखा, “अंधेरी रातों में शहंशाह क्यों जाग रहे हो..सो जाइए अब उम्र हो गई आपकी।” इस पर अमिताभ ने भी उसी अंदाज में जवाब देते हुए लिखा, “एक दिन तुम्हारी भी उम्र हो जाएगी..ईश्वर ने चाहा तो।” कुछ ही देर में उन्होंने यह ट्वीट हटा भी दिया। इसके अलावा एक यूजर ने लिखा, “समय से सो जाया करो, वरना लंबी उम्र भी नहीं टिकेगी।” इस पर अमिताभ ने लिखा, “मेरे मरण की बात करने के लिए धन्यवाद; ईश्वर की कृपा।” अमिताभ के लिए ऐसे फालतू कमेंट करने पर बहुत से लोग नाराज हैं।

उन्हें समझ नहीं आ रहा कि जो इंसान सबका सालों से मनोरंजन कर रहा है उसके लिए किसी के मन में ऐसे विचार कैसे आ सकते हैं। अमिताभ के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वे रणबीर कपूर के साथ फिल्म 'रामायण' में नजर आएंगे। यह दोनों सितारों की साथ में दूसरी फिल्म होगी, इससे पहले वे 'ब्रह्मास्त्र' में स्क्रीन साझा कर चुके हैं। अमिताभ की पिछली फिल्म रजनीकांत के साथ ‘वेट्टैयन’ थी।

दीपिका पादुकोण ने लिखा, जो लोग बैडमिंटन खेलकर बड़े हुए हैं…

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के पिता महान बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण आज मंगलवार (10 जून) को अपना 70वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में दीपिका ने इस खास मौके पर एक ऐलान किया है। दीपिका ने पिता के साथ मिलकर पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन लॉन्च करने की घोषणा की है। दीपिका की पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। दीपिका ने पापा संग एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “जो लोग बैडमिंटन खेलकर बड़े हुए हैं, वो जानते हैं कि ये स्पोर्ट जिंदगी को कैसे शेप देता है।

मैंने खुद इसका एक्सपीरियंस किया है। पादुकोण स्कूल ऑफ बैडमिंटन (PSB) के माध्यम से, हम बैडमिंटन की खुशी और डिसिप्लिन को सभी क्षेत्रों के लोगों तक पहुंचाने की उम्मीद करते हैं और एक ऐसी पीढ़ी का निर्माण करना चाहते हैं जो हेल्दी, फोकस्ड और स्पोर्ट्स से इंस्पायर्ड हो। पापा जो लोग आपको अच्छे से जानते हैं, वो जानते हैं कि आपका इस स्पोर्ट के लिए कितना पैशन है। 70 साल की उम्र में भी आपका सारा वक्त बैडमिंटन में ही बीतता है। हम आपके इस पैशन को रियलिटी बनाने के लिए कमिटेड हैं।”

दीपिका का वर्कफ्रंट देखें तो उन्होंने सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ एक अनटाइटल्ड फिल्म AA22xA6 साइन की है। इसके अलावा वो शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में अहम रोल में नजर आएंगी। फिल्म में वो सुहाना की मां की किरदार में हो सकती हैं। दीपिका की पिछली फिल्म ‘सिंघम अगेन’ थी, जिसमें वह पुलिस इंस्पेक्टर के रूप में नजर आईं। दीपिका पिछले साल रणवीर सिंह के साथ शादी के 6 साल बाद बेटी दुआ की मां बनी हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी