न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

फैन ने अभिषेक के लिए कही यह बात तो अमिताभ ने दिया जवाब, रजनीकांत बने भारत के हाईएस्ट पैड एक्टर

अभिषेक बच्चन में जबरदस्त एक्टिंग क्षमता है, ये बात हर कोई जानता है। अभिषेक को अपने पिता अमिताभ बच्चन और माता जया...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 01 Sep 2023 1:30:19

फैन ने अभिषेक के लिए कही यह बात तो अमिताभ ने दिया जवाब, रजनीकांत बने भारत के हाईएस्ट पैड एक्टर

अभिषेक बच्चन में जबरदस्त एक्टिंग क्षमता है, ये बात हर कोई जानता है। अभिषेक को अपने पिता अमिताभ बच्चन और माता जया बच्चन से विरासत में एक्टिंग मिली है। वे इसे कई सालों से बखूबी निभा भी रहे हैं, लेकिन उनके खाते में आज तक उतनी सफलता और शौहरत नहीं आई जिसके वे हकदार हैं। यूं तो अभिषेक ने कई सुपरहिट मूवी में अभिनय किया है, लेकिन अकेले दम पर उनकी कोई भी फिल्म ताबड़तोड़ सफलता हासिल नहीं कर पाई।

हाल ही में 18 अगस्त को अभिषेक की फिल्म ‘घूमर’ रिलीज हुई थी। बढ़िया रिपोर्ट और तमाम प्रमोशन के बावजूद फिल्म ने जल्द ही बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ दिया। लोगों ने इसके बजाय सिनेमाघरों में ‘गदर 2’, ‘ओएमजी 2’, ‘जेलर’ और ‘ड्रीम गर्ल 2’ देखना पसंद किया। डायरेक्टर आर. बाल्की की इस फिल्म में सैयामी खेर लीड एक्ट्रेस थीं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक फैन ने अभिषेक की एक्टिंग को लेकर कमेंट किया, जिस पर अमिताभ ने रिएक्ट किया है।

फैन ने ट्वीट किया कि “मुझे हमेशा अभिषेक बच्चन के लिए दुख होता है, उन्हें हमेशा कम आंका जाता है। हालांकि, उन्होंने हमेशा अपनी प्रतिभा साबित की है। ‘युवा’, ‘गुरु’, ‘धूम’, ‘कभी अलविदा ना कहना’, ‘दोस्ताना’, ‘सरकार’ जैसी कई फिल्मों में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है। इसके साथ वे ‘मनमर्जियां’, ‘बॉब बिस्वास’, ‘लूडो’, ‘दसवीं’ और अब ‘घूमर’ जैसी फिल्मों से उभरकर आए हैं।”

अमिताभ ने इसका जवाब देते हुए लिखा कि “दुखी मत होइए, खुश रहिए, सच्चाई यह है कि वह जारी है और प्रत्येक प्रयास में उत्कृष्टता प्राप्त करते हैं।” आपको बता दें कि ‘घूमर’ में अमिताभ ने भी एक भूमिका निभाई है। बाप-बेटे की जोड़ी ‘सरकार’, ‘सरकार राज’, ‘बंटी और बबली’, ‘पा’, ‘कभी अलविदा ना कहना’ जैसी फिल्मों में भी नजर आ चुकी है।

amitabh bachchan,abhishek bachchan,ghoomer,rajinikanth,jailer movie,saiyami kher,amitabh fan

पूरी दुनिया में धूम मचा रही है रजनीकांत की ‘जेलर’, कमाए 600 करोड़ से ज्यादा

साउथ सुपर स्टार रजनीकांत के प्रति फैंस की दीवानगी देखते ही बनती है। 72 साल की उम्र में भी रजनीकांत का करिश्मा कायम है। ‘जेलर’ की सफलता से रजनीकांत ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे बॉक्स ऑफिस किंग हैं। ‘पोन्नियिन सेलवन 2’ के बाद इस साल ‘जेलर’ इंडस्ट्री की सबसे सफल फिल्म है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर दुनियाभर में 600 करोड़ तथा भारत में 381 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई कर ली है।

फिल्म से थिएटर अभी भी रोजाना 1-2 करोड़ रुपए कमा रहे हैं। ‘जेलर’ 200 से 240 करोड़ रुपए के बजट में बनी थी। अब सोशल मीडिया पर एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें फिल्म के प्रोड्यूसर कलानिधि मारन को रजनीकांत को एक चेक सौंपते हुए देख सकते हैं। ऐसा लगता है कि वे उनसे सन पिक्चर्स के कार्यालय में मिले थे। यह फोटो सन पिक्चर्स ने ही शेयर की है। ट्रेड एनालिस्ट मनोबाला विजयबालन के मुताबिक इसमें सिटी यूनियन बैंक का 100 करोड़ रुपए का चेक था।

यह रजनीकांत के प्रॉफिट शेयरिंग का हिस्सा था। अगर यह सच है तो रजनीकांत को 210 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया है। यह 'पठान' की सुपर सफलता के बाद सुपरस्टार शाहरुख खान की कमाई से 10 करोड़ रुपए ज्यादा है। ‘थलाइवा’ के फैंस इस खबर से रोमांचित हैं। उल्लेखनीय है कि ‘जेलर‘ 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसने तब से ही धूम मचाई हुई है और कमाई के नित नए कीर्तिमान बना रही है।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
नेतन्याहू और ट्रंप के बीच फोन पर हुई बातचीत, जल्द अमेरिका में मुलाकात पर बनी सहमति
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार