न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमिताभ के इस ट्वीट को देख लगने लगी KBC और एक्टिंग से रिटायरमेंट को लेकर अटकलें, सुपरस्टार ने खुद बताई हकीकत

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 82 साल के हो चुके हैं। वे आज भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। वे अपनी एक्टिंग और...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 28 Feb 2025 11:22:07

अमिताभ के इस ट्वीट को देख लगने लगी KBC और एक्टिंग से रिटायरमेंट को लेकर अटकलें, सुपरस्टार ने खुद बताई हकीकत

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन 82 साल के हो चुके हैं। वे आज भी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में काफी एक्टिव हैं। वे अपनी एक्टिंग और हाजिरजवाबी के माध्यम से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करते हैं। अमिताभ को फैंस से जुड़े रहना काफी पसंद है। ऐसे में वे सोशल मीडिया पर खुद से जुड़ी अपडेट्स देते रहते हैं। वे लगभग रोजाना कोई न कोई पोस्ट शेयर करते हैं। अमिताभ इन दिनों रियलिटी क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। हाल ही में बिग बी ने एक ऐसी पोस्ट कर दी, जिसके बाद उनके KBC और एक्टिंग से रिटायरमेंट को लेकर खबरें आने लगीं।

दरअसल अमिताभ बच्चन ने कुछ दिन पहले एक ट्वीट किया था। ट्वीट में लिखा था, “टाइम टू गो।” जैसे ही यह ट्वीट सामने आया लोग घबरा गए। वे कयास लगाने लगे कि क्या अमिताभ एक्टिंग या फिर KBC से रिटायरमेंट लेने वाले हैं? यह सवाल लोगों को रह-रहकर परेशान करने लगा। लोगों ने अमिताभ से ट्विटर और इंस्टाग्राम पर सवालों की झड़ी लगा दी। इसके बाद अमिताभ जब KBC में पहुंचे तो वहां मौजूद ऑडियंस ने उनसे इस ट्वीट के पीछे की वजह पूछी। ऐसे में वे हैरान रह गए। उन्होंने कहा कि “हां, टाइम टू गो। इसमें कुछ गड़बड़ी है क्या। उसमें एक लाइन थी जाने का समय है।”

तब एक दर्शक ने पूछा, “कहां जाना है?” फिर अमिताभ ने कहा, “जाने का समय आ गया है मतलब…” इससे पहले कि वे अपनी बात पूरी कर पाते, वहां मौजूद लोग कहने लगे कि आप यहां से कहीं ना जा सकते। इस पर अमिताभ ने कहा कि “अरे भाई साहब, हमको काम पर जाने का समय आ गया है। गजब बात करते हो यार। और रात को जब 2 बजे यहां से छुट्टी मिलती है, तो घर पहुंचते-पहुंचते देर हो जाती है। वो लिखते-लिखते हमको नींद आ गई। तो वो वहीं तक रुक गया। जाने का वक्त और हम सो गए।” यह सुन सभी लोग हंसने लगे।

रजनीकांत के साथ थी अमिताभ बच्चन की पिछली फिल्म ‘वेट्टैयन’

'कौन बनेगा करोड़पति 16' के मेकर्स ने आगामी एपिसोड के कई प्रोमो जारी किए हैं, जिनमें से एक में कंटेस्टेंट कहता है कि, 'साथ में नाचेंगे।' इस पर बिग बी बोलते हैं, “कौन नाचेगा? अरे भाई साहब, नाचने के लिए हमको नहीं रखा गया है।” अमिताभ की यह बात सुनकर दर्शक हंस पड़े। KBC के मंच पर अक्सर अमिताभ को दर्शकों से बातचीत करते और किस्से सुनाते हुए देखा जाता है।

अमिताभ के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो उन्हें पिछली बार ‘वेट्टैयन’ फिल्म में देखा गया था। इस फिल्म में साउथ इंडियन सुपर स्टार रजनीकांत अहम भूमिका में थे। दोनों दिग्गज इससे पहले 90 के दशक की फिल्म ‘हम’ में साथ नजर आए थे। अमिताभ पिछले साल प्रभास और दीपिका पादुकोण के साथ ‘कल्कि 2898 एडी’ मूवी में भी अहम रोल में थे। फिल्म सुपर डुपर हिट रही और लोगों को अमिताभ की एक्टिंग बहुत अच्छी लगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
BRICS के लिए भारत आ सकते हैं चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, गलवान संघर्ष के बाद होगी पहली यात्रा
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
17 साल पुराने वैवाहिक विवाद का हुआ अंत, सुप्रीम कोर्ट ने उमर अब्दुल्ला और पायल के तलाक को दी मंजूरी
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
एथेनॉल मिश्रण से महंगे पेट्रोल से मिली राहत, कीमत 125 रुपये तक पहुंचने से बची: केंद्र सरकार
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, अब तक 9 मरे, राहत कार्य जारी
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
शंघाई सहयोग संगठन शिखर सम्मेलन 2027 के लिए प्रधानमंत्री मोदी को न्योता भेजने की तैयारी में पाकिस्तान ?
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
क्या शिवलिंग का स्पर्श और जलाभिषेक कर सकती हैं महिलाएं ? जानिए धर्मग्रंथों और मान्यताओं में क्या है इसका आधार
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
रामायणम के ट्रेलर के बाद सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, माँ सीता के रूप में साई पल्लवी के चयन पर बंटे दर्शक
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
24 साल बाद अफ्रीका में लौटेगा क्रिकेट विश्व कप, 57 मैच, 12 वेन्यू, ICC ने जारी किया नया लोगो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
कावेरी जल विवाद: कर्नाटक में रुकी विजय की 'जन नायकन' की स्क्रीनिंग, कई सिनेमाघरों ने रद्द किए शो
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ
क्या अंडा खाने से बच्चियों में जल्दी शुरू हो जाते हैं पीरियड्स? जानिए क्या है सच्चाई और क्या कहते हैं विशेषज्ञ