न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘हाउसफुल 5’ में अभिषेक के नोरा वाले स्टेप पर अमिताभ बोले ऐसा, अब यहां लें ‘भूल चूक माफ’ का मजा

मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' आज शुक्रवार (6 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 06 Jun 2025 2:13:53

2 News : ‘हाउसफुल 5’ में अभिषेक के नोरा वाले स्टेप पर अमिताभ बोले ऐसा, अब यहां लें ‘भूल चूक माफ’ का मजा

मल्टीस्टारर कॉमेडी फिल्म 'हाउसफुल 5' आज शुक्रवार (6 जून) को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई। इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है, जबकि तरुण मनसुखानी डायरेक्टर हैं। फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, चंकी पांडे, संजय दत्त, नाना पाटेकर, नरगिस फाखरी, जैकलीन फर्नांडिस, चित्रांगदा सिंह, जॉनी लीवर और फरदीन खान समेत कई एक्टर हैं। फिल्म का गाना 'लाल परी' इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रहा है। इस बीच मेकर्स ने गाने का एक मजेदार बिहाइंड द सीन (BTS) वीडियो शेयर किया है।

इसमें अभिषेक फर्श पर लेटकर मशहूर डांसर व एक्ट्रेस नोरा फतेही के अंदाज में 'हाए गर्मी' गाने का हुक स्टेप करते नजर आ रहे हैं। जैसे ही अभिषेक का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया तो फैंस से लेकर उनके पिता अमिताभ बच्चन ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया। बिग बी ने इस वीडियो को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स (ट्विटर) पर शेयर करते हुए लिखा, “T 5402..हाहाहा..यह कितना मजेदार है।” इससे पहले भी अमिताभ ने अभिषेक के एक ट्वीट को रीशेयर करते हुए ‘हाउसफुल 5′ को लेकर अपना उत्साह व्यक्त किया था। अमिताभ ने लिखा, “शायद पूरी दुनिया में सिनेमाघरों में हाउसफुल का कब्जा रहेगा, बहुत सारा प्यार।”

उन्होंने अभिषेक को ‘भय्यू’ कहकर संबोधित किया और उनके लिए दुआएं भी मांगीं। गौरतलब है कि अभिषेक इस फ्रेंचाइजी में वापसी कर रहे हैं। वे ‘हाउसफुल 3’ (2016) का भी हिस्सा थे, जिसमें उन्होंने अक्षय और रितेश के साथ काम किया था। वे ‘हाउसफुल 4’ में नहीं थे। अभिषेक को फिल्म के लिए कथित तौर पर 10 करोड़ रुपए फीस मिली है। रिपोर्ट्स के अनुसार ‘हाउसफुल 5’ में दो अलग-अलग क्लाइमैक्स रखे गए हैं। यानी दर्शकों को फिल्म का पूरा लुत्फ लेने के लिए इसे दो बार देखने का मौका मिल सकता है या अलग-अलग वर्जन दिखाए जा सकते हैं। यह एक अनोखा प्रयोग है, जिसे लेकर दर्शक उत्सुक हैं।

हाल ही सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी राजकुमार और वामिका की फिल्म ‘भूल चूक माफ’

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की कॉमेडी मूवी 'भूल चुक माफ' 23 मई को सिनेमाघरो में रिलीज हुई थी। फिल्म फैंस को पसंद आई और अभी बॉक्स ऑफिस पर बढ़िया बिजनेस कर रही है। इस बीच अमेजन प्राइम वीडियो ने फिल्म की एक्सक्लूसिव ग्लोबल स्ट्रीमिंग प्रीमियर की घोषणा की है। फिल्म आज शुक्रवार (6 जून) से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होने जा रही है, भारत ही नहीं, बल्कि 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में एक साथ। प्राइम वीडियो पर राजकुमार और वामिका ने दिलचस्प तरीके से यह ऐलान किया।

फिल्म की कहानी बनारस के रंजन (राजकुमार राव) की है। वह एक ऐसा लड़का है जो प्यार में डूबा हुआ है। उसे सरकारी नौकरी मिलती है और वो अपनी बचपन की मोहब्बत तितली (वामिका) से शादी करने का सपना देखता है। लेकिन इस खुशी-खुशी में वो एक जरूरी वादा भूल जाता है। फिर तो किस्मत भी नाराज हो जाती है और चालें चलने लगती है। इसके बाद शुरू होती है एक मजेदार जर्नी। बनारस की गलियों में सेट यह कहानी रोचक भी है और दिल छू लेने वाली भी।

यह फिल्म दिनेश विजन द्वारा प्रजेंट की जा रही है, जो अमेजन MGM स्टूडियोज के साथ मिलकर बनी है। यह मैडॉक फिल्म्स का प्रोडक्शन है, जिसका निर्देशन करण शर्मा ने किया है, जबकि शर्मा और हैदर रिजवी ने इसे लिखा है। इसमें धनश्री वर्मा, संजय मिश्रा और रघुवीर यादव की भी अहम भूमिका है। देसी अंदाज की हल्की-फुल्की ह्यूमर, थोड़ी सी आध्यात्मिक अफरातफरी और टाइम-लूप वाला ट्विस्ट इस कहानी को और भी मजेदार बना देता है।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
'केतन अभी जिंदा है' सुनते ही बदल गए सिया गोयल के हाव-भाव, पुलिस के हाथ लगे 3 बड़े सुराग
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
खान सर को फिलहाल राहत जारी, गिरफ्तारी पर रोक 30 जून तक बढ़ी
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
केतन अग्रवाल हत्याकांड में नए खुलासे, सिया के भाई को पहले से था चेतन संग रिश्ते का पता; जांच में सामने आए कई अहम तथ्य
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
जुलाई में बैंकों की कुल 12 दिन रहेगी छुट्टी, जानें किस राज्य में कब बंद रहेंगे बैंक
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
सर्वाइकल स्पॉन्डिलाइटिस के दर्द से मिल सकती है राहत, ऑफिस में बैठे-बैठे करें ये आसान एक्सरसाइज
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
तमिल सिनेमा के दिग्गज अभिनेता-निर्देशक के. भाग्यराज का दिल का दौरा पड़ने से निधन, 73 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
महाराष्ट्र में TET परीक्षा का पेपर लीक, 28 जून को होने वाला एग्जाम स्थगित
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
अक्षय कुमार की नई फिल्म 'हैवान' का ऐलान, सितंबर में इन बड़ी फिल्मों से होगा बॉक्स ऑफिस मुकाब
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
सिर्फ 10 सेकेंड में सफेद बालों को दें नेचुरल ब्राउन लुक, घर पर बनाएं रूट टचअप पाउडर
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
'बॉर्डर 3' का हुआ ऐलान, जानिए कौन थे जनरल हरबख्श सिंह जिनके जीवन पर आधारित होगी फिल्म
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना?  मुंबई में जल्द शुरू होगी  'राका' की शूटिंग
फिर बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना? मुंबई में जल्द शुरू होगी 'राका' की शूटिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, बैंक कर्मचारियों की भी मिली संलिप्तता, ट्रस्ट दफ्तर से बैंक तक चलता था खेल
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाते समय रहें सावधान! इस जगह छिपा हो सकता है कीड़ा, खाने से पहले ऐसे करें पहचान
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज
लीची खाने के फायदे और नुकसान. जानिए किन लोगों को करना चाहिए इससे परहेज