न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘कालीधर लापता’ के लिए अमिताभ ने ऐसे की बेटे अभिषेक की तारीफ, लीक हो चुकी है ‘पंचायत 5’ की स्क्रिप्ट!

एक्टर अभिषेक बच्चन की मच अवेटेड फिल्म कालीधर लापता ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो गई। फिल्म को लोगों का खूब...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 06 Jul 2025 8:39:34

2 News : ‘कालीधर लापता’ के लिए अमिताभ ने ऐसे की बेटे अभिषेक की तारीफ, लीक हो चुकी है ‘पंचायत 5’ की स्क्रिप्ट!

एक्टर अभिषेक बच्चन की मच अवेटेड फिल्म 'कालीधर लापता' ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हो गई। फिल्म को लोगों का खूब प्यार मिल रहा है। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स अभिषेक की खूब तारीफ कर रहे हैं। अभिषेक के पिता अमिताभ बच्चन ने भी हर बार की जैसे इस फिल्म के लिए भी उनकी सराहना की है। उन्होंने फिल्म का रिव्यू करते हुए बेटे की प्रशंसा की। देखते-देखते ये पोस्ट वायरल हो गई है। अमिताभ ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “मेरा गर्व और मेरा असीमित प्यार...आप कितनी खूबसूरती से अपनी शर्तों पर अपनी प्रशंसा और मान्यता प्राप्त कर रहे हैं। ‘कालीधर लापता’ हो सकता है, लेकिन अभिषेक कभी नहीं।”

बिग बी ने सिर्फ इंस्टा में ही नहीं बल्कि ट्विटर और फेसबुक पर भी पोस्ट शेयर की है। इससे पहले अमिताभ ने डायरेक्टर व एक्टर टीनू आनंद का एक मैसेज शेयर करते हुए लिखा, “जब मेरे प्रिय मित्र और डायरेक्टर टीनू आनंद जैसे उच्च दर्जे के व्यक्ति से ऐसा मैसेज आता है, तो यह सिर्फ शब्दों से कहीं ज्यादा बात कहता है। मेरी कृतज्ञता। टीनू आनंद ने मैसेज किया, ‘सरजी, मेरे पास अभिषेक का नंबर नहीं है, क्या आप प्लीज मेरी तरफ से उन्हें बधाई दे सकते हैं। वह ‘कालीधर लापता’ में शानदार लगे हैं।’

देखने में आया है कि पिछले कुछ सालों से अमिताभ बेटे की हर फिल्म की दाद देकर उनका हौसला बढ़ाते हैं। फैंस भी अभिषेक की एक्टिंग पसंद करते हैं, लेकिन उन्हें करिअर में अपने पिता जितनी सफलता हासिल नहीं हुई। बहरहाल 'कालीधर लापता' की बात करें तो इसकी कहानी एक ऐसे आदमी के इर्द-गिर्द घूमती है जो अल्जाइमर से पीड़ित है। कई बार कालीधर अपना नाम तक भूल जाता है। इस बीमारी का फायदा उठाकर कालीधर के घरवाले संपत्ति पाने के लिए उसे कुंभ के मेले में छोड़ देते हैं। इसके बाद फिल्म में बल्लू की एंट्री होती है। बल्लू और कालीधर की पहली मुलाकात नोक-झोंक से भरी रहती है। फिल्म की कहानी आपको कई जगह पर इतनी इमोशनल कर देगी कि आप आंसू नहीं रोक पाएंगे।

‘पंचायत’ में ‘मंजू देवी’ का किरदार निभाने वालीं नीना गुप्ता ने किया खुलासा

फैंस के बीच ‘पंचायत’ वेब सीरीज काफी लोकप्रिय है। अब तक इसके चार सीजन आए हैं और सभी हिट रहे। लोगों ने इस पर भरपूर प्यार लुटाया है। 'पंचायत' में मंजू देवी का किरदार निभाने वालीं दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने हाल ही में एक चौंकाने वाला खुलासा किया। नीना ने आईएएनएस के साथ बात करते हुए बताया कि सीरीज के 5वें सीजन की स्क्रिप्ट पहले ही लीक हो चुकी है। आईएएनएस ने पहले फैंस की ओर से 'पंचायत' की टीम से 3 बड़े सवाल पूछे जैसे चुनाव कौन जीतेगा?,

सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी कितनी आगे बढ़ेगी? और क्या सचिव जी आखिरकार अपनी सरकारी परीक्षा पास कर लेंगे या नहीं? इन सवालों का जवाब देते हुए 'पंचायत' के लेखक चंदन कुमार ने कहा-'तीन सवाल तो हैं ही, लेकिन एक और बड़ा सवाल है कि प्रधान जी को किसने गोली मारी? ये सवाल मिलाकर अब सीरीज से जुड़े चार बड़े सवाल हो गए। इन सभी सवालों का जवाब आपको सीजन 5 में मिलेगा। कुछ जवाब सीधे-सपाट होंगे और कुछ में ट्विस्ट होंगे। मुझे लगता है कि यही चीजें सीजन 5 को मजेदार और दिलचस्प बनाएंगी। 'मंजू देवी' के चुनाव जीतने की संभावना और अगले सीजन में चौंकाने वाले सीन की बात पर नीना ने हंसते हुए कहा कि स्क्रिप्ट लीक हो गई है।

तैयार रहो अगला सीजन देखने के लिए, क्योंकि कहानी पहले ही बाहर आ चुकी है। बता दें कि 'पंचायत' का चौथा सीजन 24 जून को रिलीज हुआ था। इस सीजन में सभी कलाकार अपने पुराने किरदार में नजर आए। अभिषेक त्रिपाठी जहां सचिव जी के किरदार में दिखे, वहीं नीना मंजू देवी की भूमिका में नजर आईं। कहानी फुलेरा गांव के इर्द-गिर्द घूमती है, जहां राजनीति का माहौल बना हुआ है। प्रधान जी और भूषण के बीच की दुश्मनी ज्यादा बढ़ गई है।

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
CWG 2026: भारत का दमदार प्रदर्शन जारी, दिलीप गावित ने 100 मीटर T47 में जीता गोल्ड; बॉक्सिंग में 10 मेडल पक्के
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
छात्रों को आतंकवादी मत समझिए, गुस्सा अभी खत्म नहीं हुआ... घर लौटते ही सरकार पर बरसे अभिजीत दीपके
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
CWG 2026: जैस्मीन लांबोरिया की शानदार जीत, भारत ने बॉक्सिंग में रचा नया इतिहास
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
भोपाल किसान आंदोलन: धरना समाप्त, लेकिन 100% MSP खरीद की मांग पर अब भी अड़े किसान
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
राजा रघुवंशी हत्याकांड: सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी पत्नी सोनम ने किया सरेंडर, भेजी गई न्यायिक हिरासत में
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी