न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : ‘भूतनाथ 3’ में फिर बनेगी अमिताभ-शाहरुख की जोड़ी!, KBC 16 में विक्रांत ने बताई पिता से जुड़ी यह बात

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (82) हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे आज भी लगातार फिल्मों में नजर आते हैं। अमिताभ की पिछली फिल्म...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 09 Nov 2024 11:55:51

2 News : ‘भूतनाथ 3’ में फिर बनेगी अमिताभ-शाहरुख की जोड़ी!, KBC 16 में विक्रांत ने बताई पिता से जुड़ी यह बात

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (82) हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। वे आज भी लगातार फिल्मों में नजर आते हैं। अमिताभ की पिछली फिल्म साउथ इंडियन सुपरस्टार रजनीकांत के साथ ‘वेट्टैयन’ थी। इससे पहले वे प्रभास और दीपिका पादुकोण स्टारर ब्लॉकबस्टर मूवी ‘कल्कि 2898 एडी’ में कमाल की भूमिका निभाकर लोगों का दिल जीतने में सफल रहे थे। इस बीच खबर आ रही है कि ‘भूतनाथ’ फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट पर काम चल रहा है। फिल्म की स्क्रिप्टिंग जारी है। हालांकि फिल्म की कास्ट को लेकर अभी कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

इसके पिछले दोनों पार्ट में अमिताभ बच्चन थे। साल 2008 में आई ‘भूतनाथ’ में अमिताभ भूत बने थे। इसमें शाहरुख खान और जूही चावला भी थे। साल 2014 में ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ रिलीज हुई और इसमें भी अमिताभ ही लीड एक्टर थे। रिपोर्ट्स की मानें तो प्रोड्यूसर भूषण कुमार और बीआर फिल्म्स ‘भूतनाथ’ का सीक्वल लेकर आ रहे हैं जिसका टाइटल ‘भूतनाथ 3’ होगा। शूटिंग साल 2025 में शुरू होगी और रिलीज डेट का ऐलान अगले साल ही होगा।

माना जा रहा है कि इसमें एक बार फिर अमिताभ-शाहरुख की जोड़ी साथ दिख सकती है। मेकर्स इस बार दोनों को अहम भूमिका दे सकते हैं। हालांकि यह स्क्रिप्ट पर निर्भर करता है और उसी आधार पर तय किया जाएगा। बता दें पिछली दोनों फिल्में हॉरर कॉमेडी थी। ‘भूतनाथ’ को विवेक शर्मा और ‘भूतनाथ रिटर्न्स’ को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया था। भूतनाथ रिटर्न्स ने 153 करोड़ रुपए की कमाई की थी।

amitabh bachchan,superstar amitabh bachchan,shahrukh khan,amitabh shahrukh,bhootnath 3,vikrant massey,ips manoj sharma,kbc 16,kaun banega crorepati

KBC 16 में पहुंचे एक्टर विक्रांत मैसी और IPS मनोज शर्मा

अमिताभ बच्चन के रियलिटी शो KBC 16 के शुक्रवार (8 नवंबर) को टेलीकास्ट हुए एपिसोड में '12वीं फेल' फिल्म के अभिनेता विक्रांत मैसी और IPS मनोज शर्मा पहुंचे। फिल्म मनोज के जीवन पर आधारित थी। शो के दौरान विक्रांत ने अपने जीवन से जुड़ा एक किस्सा साझा किया। विक्रांत ने कहा कि मैं 37 साल का हूं और 20-21 साल से इंडस्ट्री में काम कर रहा हूं। 17 साल की उम्र में जब मेरे पिताजी की तबीयत खराब हुई और मुझे लगा कि बाहर जाकर काम करने के साथ कुछ जिम्मेदारियां लेने की जरूरत है, समझ आया कि थोड़ी जिम्मेदारी लेनी होगी।

तब हम एक वन रूम किचन में रहते थे। पापा ने कहा चल नीचे जाकर आते हैं। तब पहली बार हमारी दिल खोलकर बातें हुई थीं। तब मेरे साथ भी ऐसा हुआ कि एक फीलिंग आ रही थी, अब जीवन में कुछ बदलाव का समय आ गया है। शो में मनोज, उनकी पत्नी श्रद्धा जोशी शर्मा और मां भी पहुंचीं। मनोज ने मां के लिए एक कविता भी सुनाई। कविता सुनकर उनकी मां के साथ वहां मौजूद लोगों की आंखों में आंसू आ गए। बता दें विक्रांत अब अपनी आगामी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ में नजर आने वाले हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री