न्यूज़
Sawan Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ ने खुद को गिफ्ट की यह कार, साइबर क्राइम के खिलाफ आवाज उठाने को ब्रैंड एंबेसडर बनीं एक्ट्रेस

फैंस से सदी के महानायक की पदवी पा चुके सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में 11 अक्टूबर को अपना 82वां जन्मदिन मनाया। बर्थडे...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 16 Oct 2024 8:39:34

2 News : अमिताभ ने खुद को गिफ्ट की यह कार, साइबर क्राइम के खिलाफ आवाज उठाने को ब्रैंड एंबेसडर बनीं एक्ट्रेस

फैंस से सदी के महानायक की पदवी पा चुके सुपरस्टार अमिताभ बच्चन ने हाल ही में 11 अक्टूबर को अपना 82वां जन्मदिन मनाया। बर्थडे पर उन्होंने खुद को एक लग्जरी इलेक्ट्रिक कार गिफ्ट की है। उन्होंने नई चमचमाती इलेक्ट्रिक सेडान बीएमडब्ल्यू आई7 खरीदी। इसकी कीमत 2.3 करोड़ रुपए बताई जा रही है। बता दें अजय देवगन, थलापति विजय, जैकलीन फर्नांडिज, किम शर्मा, रेखा, शेखर सुमन, जहीर इकबाल और जयराम रवि जैसी सेलिब्रिटी के पास भी यह कार है। उल्लेखनीय है कि बिग बी का शानदार कार कलेक्शन है।

अमिताभ के गैराज में बेंटले कॉन्टिनेंटल जीटी, रोल्स रॉयस फैंटम VII, लेक्सस एलएक्स 570 और मिनी कूपर एस भी हैं। नई बीएमडब्ल्यू आई7 के लुक-फीचर्स और पावर-रेंज दमदार हैं। इसका व्हीलबेस भी काफी बड़ा है। इसमें आकर्षक ग्रिल्स के साथ ही जबरदस्त लाइट्स दिखती हैं। कार में 14.9 इंच का कर्व्ड इन्फोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, iDrive 8 ऑपरेटिंग और रियर पैसेंजर के लिए 31.3 इंच की 8K स्क्रीन समेत कई स्टैंडर्ड और सेफ्टी फीचर्स हैं। यह इलेक्ट्रिक कार महज 4.7 सैकंड में 100 किमी/घंटे की रफ्तार पकड़ लेती है।

इसकी टॉप स्पीड 250 km/h है। यह 195 kW DC चार्जिंग सपोर्ट करती है। उल्लेखनीय है कि अमिताभ की पहली गाड़ी एक सैकंड हैंड कार फिएट 1100 थी। अमिताभ कई मौकों पर बचा चुके हैं कि कि उन्होंने अपनी पहली फिल्म ‘सात हिंदुस्तानी’ की सफलता के बाद यह वाहन खरीदा था, जो उनके करिअर में एक मील का पत्थर है और उनके स्टारडम में वृद्धि का प्रतिबिंब है। अमिताभ के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह इन दिनों टीवी की दुनिया के मशहूर क्विज बेस्ट रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ का 16वां सीजन होस्ट कर रहे हैं। हाल ही उनकी फिल्म ‘वेट्टैयन’ रिलीज हुई है, जिसमें वे रजनीकांत के साथ रंग जमा रहे हैं। उनकी पिछली फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ थी, जो सुपरहिट रही।

amitabh bachchan,superstar amitabh bachchan,amitabh birthday,amitabh 82 years,amitabh electric bmw i7 sedan,rashmika mandanna,actress rashmika mandanna,rashmika deepfake video,rashmika cyber crime

रश्मिका मंदाना हो चुकी हैं डीपफेक वीडियो का शिकार, भारत सरकार की मुहिम का हिस्सा बनीं

पूर्व में डीपफेक वीडियो का शिकार हो चुकीं ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना 14C की ब्रैंड एंबेसडर बन गई हैं। इसका मतलब है कि रश्मिका भारत सरकार के साइबर क्राइम के खिलाफ जारी एक नई पहल का हिस्सा बन गई हैं। इस बात की जानकारी रश्मिका ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से दी। रश्मिका ने एक्स (ट्विटर) पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, “हम डिजिटल युग में जी रहे हैं। इस वक्त साइबर क्राइम पीक पर है। मैंने इसे फेस किया है।

मेरा मानना है कि हमारी ऑनलाइन दुनिया की सुरक्षा के लिए सख्त उपायों का समय आ गया है। आइए हम लोग अपने और अपने आनी वाली जनरेशन के लिए एक सेफ साइबरस्पेस बनाने के लिए एकजुट हों। मैं जागरूकता लाना चाहती हूं और ज्यादा से ज्यादा लोगों को साइबर क्राइम से बचाना चाहती हूं। इसलिए मैं 14C (इंडियन साइबर क्राइम के कॉर्डिनेशन सेंटर) की ब्रैंड एंबेसडर बन गई हूं। मुझे और भारत सरकार को आपकी मदद करने दें। आप 1930 पर कॉल करके या cybercrime.gov.in पर जाकर साइबर क्राइम की रिपोर्ट दर्ज करें।

कुछ महीने पहले मेरा एक डीपफेक वीडियो शेयर किया गया जो एक साइबर क्राइम था। इसलिए मैंने तय किया कि मैं इसके खिलाफ आवाज उठाऊंगी। मुझे ये अनाउंस करते हुए खुशी हो रही है कि मुझे इस लड़ाई में सरकार का साथ मिला।” उल्लेखनीय है कि रश्मिका के अलावा काजोल, कैटरीना कैफ सहित कई एक्ट्रेस डीपफेक वीडियो का शिकार बन चुकी हैं। इस टेक्नोलोजी का इस्तेमाल अश्लीलता फैलाने के साथ लोगों को ठगने के लिए किया जा रहा है। रश्मिका के वर्कफ्रंट पर नजर डालें तो वह इन दिनों 'पुष्पा' 2 को लेकर सुर्खियों में हैं।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

'मुझे संघी बनना है', कंगना रनौत का बड़ा बयान- जागरूक हिंदू बनने की जताई इच्छा
'मुझे संघी बनना है', कंगना रनौत का बड़ा बयान- जागरूक हिंदू बनने की जताई इच्छा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
'प्रदर्शनकारियों की भाषा पर बोलीं, पुलिस एक्शन पर क्यों रहीं खामोश?', भूमि पेडनेकर से सोशल मीडिया यूजर्स ने पूछे तीखे सवा
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
बांकीपुर उपचुनाव में बड़ी बढ़त के बाद बोले प्रशांत किशोर, सम्राट चौधरी पर साधा निशाना; कहा- बिहार को सक्षम नेतृत्व की जरूरत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
ट्रंप का बड़ा दावा, सोमवार को अमेरिका-ईरान के बीच होगी बातचीत; होर्मुज और परमाणु समझौते के भी दिए संकेत
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
'हमारा आंदोलन अलग है', CJP प्रदर्शन की बांग्लादेश से तुलना पर अभिजीत दीपके का जवाब; तसलीमा नसरीन की टिप्पणी पर दी प्रतिक्रिया
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
दूसरी प्रेग्नेंसी पर दीपिका पादुकोण ने शेयर किया खास अपडेट, बताया इन दिनों कैसे बीत रहा है हर पल
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
'पैसों के बदले रखी गई गंदी शर्त', लॉकअप 2 में आकांक्षा चौधरी के खुलासे पर बंदगी कालरा बोलीं- 'मैं उसे जानती हूं'
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
Sawan Somwar Upay 2026: सिर्फ जलाभिषेक ही नहीं, इन आसान उपायों से भी प्रसन्न होते हैं भोलेनाथ, बरसती है शिव कृपा
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
'रामायण' में अपने लुक पर बोलीं रकुल प्रीत सिंह, ट्रोलिंग के बीच दिया करारा जवाब
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
सावन सोमवार की पूजा होगी पूर्ण, शिव चालीसा के साथ पढ़ें महादेव की आरती और मंत्र
CM थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत पर पहली बार बोले बेटे जेसन संजय, कहा- अब परिवार की विरासत संभालने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है
CM थलापति विजय की ऐतिहासिक जीत पर पहली बार बोले बेटे जेसन संजय, कहा- अब परिवार की विरासत संभालने की जिम्मेदारी और बढ़ गई है
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'अब UPI नहीं, ज्यादा भरोसा कैश पर', युवती ने बताया कैसे बदली खर्च करने की आदत; सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
UPPSC में सरकारी नौकरी का सुनहरा अवसर, कई पदों पर निकली भर्ती; जानें योग्यता, आवेदन प्रक्रिया और फीस की पूरी जानकारी
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय
वजन घटाने के साथ कमर की चर्बी भी घटानी है? डायटीशियन ने बताए 5 हेल्दी ड्रिंक्स, जानें इन्हें पीने का सही समय