कौन बनेगा करोड़पति 14 का 11 अक्टूबर का एपिसोड अमिताभ बच्चन बर्थडे स्पेशल होगा। 11 अक्टूबर को अमिताभ बच्चन 80 साल के पूरे हो जाएंगे। केबीसी के मंच पर पहली बार जया बच्चन आएंगीं। शो में ऐसा कुछ होने वाला है जिसने अमिताभ बच्चन को बेहद इमोशनल कर दिया है। अमिताभ इस कदर भावुक हो गए हैं कि उनके आंसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। शो के मेकर्स ने सोशल मीडिया पर प्रोमो शेयर किया है।














