न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अमिताभ-अभिषेक ने खरीदे इतने करोड़ के 10 अपार्टमेंट, इस एक्टर के बेटे के थी सांस की बहुत बड़ी समस्या

अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। फिलहाल वे रियल एस्टेट में निवेश की खबरों को...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 25 Oct 2024 11:49:22

2 News : अमिताभ-अभिषेक ने खरीदे इतने करोड़ के 10 अपार्टमेंट, इस एक्टर के बेटे के थी सांस की बहुत बड़ी समस्या

अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटाते हैं। फिलहाल वे रियल एस्टेट में निवेश की खबरों को लेकर लाइमलाइट में हैं। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार दोनों ने साथ में मिलकर मुंबई में करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी खरीद ली है। बच्चन फैमिली की ये लग्जरी प्रॉपर्टी ओबेरॉय रियलटी प्रोजेक्ट में थी, जिसमें 3 और 4 BHK अपार्टमेंट्स हैं। ऐसे में उन्होंने कुल 10 अपार्टमेंट खरीदे हैं। इसका टोटल कार्पेट एरिया 10216 स्क्वायर फीट है।

जानकारी के अनुसार अभिषेक ने पिता के साथ देश की आर्थिक राजधानी के मुलुंड इलाके में नई लग्जरी प्रॉपर्टी खरीदी है। इसकी कीमत 24.95 करोड़ रुपए है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म स्क्वायर यार्ड द्वारा मिले रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक बच्चन परिवार ने ओबेरॉय रियलटी के प्रीमियम आवासीय प्रोजेक्ट इटरनिया में प्रॉपर्टी खरीदी हैं। CNBC18 की रिपोर्ट के अनुसार बच्चन परिवार ने 10 अपार्टमेंट खरीदे हैं। इनमें से 8 प्रॉपर्टी 1049 वर्ग फीट क्षेत्र की हैं।

बाकी दो यूनिट्स छोटी हैं, जिनका माप 912 वर्ग फीट है। इनमें से 6 प्रॉपर्टी अभिषेक ने खरीदी हैं, जिनकी कीमत लगभग 14.77 करोड़ रुपए है। अमिताभ ने 4 प्रॉपर्टी अपने नाम की, जिनकी कीमत 10.18 करोड़ रुपए है। अमिताभ-अभिषेक ने 1.50 करोड़ रुपए की स्टांप ड्यूटी का भुगतान किया है। अमिताभ के वर्कफ्रंट पर नजर डालें, तो वे हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘वेट्टैयन’ में रजनीकांत के साथ नजर आए। अब वे ‘आंख मिचोली 2’ में दिखेंगे। दूसरी ओर अभिषेक जल्द ही ‘बी हैप्पी’, ‘आई वॉन्ट टू टॉक’ और ‘हाउसफुल 5’ में नजर आएंगे।

amitabh bachchan,abhishek bachchan,amitabh abhishek,amitabh abhishek apartment,amitabh abhishek property investment,zayed khan,zidaan khan,zayed zidaan,actor zayed khan

जायद खान ने बताया, 3 साल के बेटे जिदान को लंदन में पड़ा था बहुत बुरा दौरा

एक्टर संजय खान के बेटे जायद खान भी एक्टर हैं। हालांकि 'मैं हूं ना' सहित कुछ फिल्मों में काम करने के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली। जायद की बहन सुजैन खान की शादी ऋतिक रोशन से हुई थी, लेकिन उनका तलाक हो चुका है। इस बीच जायद ने बताया कि कैसे उनके बड़े बेटे जिदान को बचपन और किशोरावस्था के दौरान सांस की बड़ी समस्या से जूझना पड़ा। उन्होंने कहा कि जिदान को 3 साल की उम्र में सांस की बहुत बड़ी समस्या थी।

हम लंदन में थे, जब उसे बहुत बुरा दौरा पड़ा। वह मेरे पास आया और बोला, 'पापा मेरी मदद करो, मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं।' जब मेडिकल इमरजेंसी की बात आती है, तो मेरी पत्नी बहुत स्ट्रॉग है और उन्होंने तुरंत एम्बुलेंस को कॉल किया, जो 15 मिनट में आ गई। यह जीने-मरने की स्थिति थी। हम बहुत पीड़ा में थे क्योंकि बच्चे को खोने के विचार से बुरा कुछ नहीं है। शुक्र है कि कुछ घंटों के बाद स्टेरॉयड ने काम करना शुरू कर दिया और उसे सर्जरी करने की जरूरत नहीं पड़ी।

इस घटना के बाद सभी डॉक्टरों ने मुझे बताया कि जिदान को इस स्थिति के साथ जीना होगा और वह कभी भी पूरी तरह से स्वस्थ बच्चा नहीं बन पाएगा। हालांकि मैंने जिदान को पार्कोर और हाई जंप जैसी बाहरी गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। जिदान अब सबसे फिट बच्चा है। उसे 5 से 15 साल की उम्र तक आईसीयू में आना-जाना पड़ा। मैं उस समय बहुत डिप्रेशन से गुजरा।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

सावधान! एक गलत तरबूज बन सकता है कैंसर की वजह, खरीदते वक्त ध्यान रखें ये बातें

  • तरबूज में हानिकारक केमिकल मिलाए जा रहे हैं
  • तरबूज से कैसे हो सकता है कैंसर?
  • कैसे करें सही तरबूज की पहचान?
read more

ताजा खबरें
View More

घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
घुटने की चोट के कारण श्रीलंका टेस्ट सीरीज से बाहर हुए जसप्रीत बुमराह, टीम इंडिया को बड़ा झटका
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
आरटीआई कार्यकर्ता ने अभिजीत दिपके के पिता की आय और अमेरिका में पढ़ाई के खर्च की जांच की उठाई मांग
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री
पेरू में पर्यटकों से भरा विमान दुर्घटनाग्रस्त, 13 लोगों की मौत; रहस्यमयी नाज़्का रेखाएं देखने जा रहे थे यात्री