न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

मौनी रॉय पर भड़के अमित टंडन, शहनाज गिल के भाई शहबाज ने बनवाया सिद्धार्थ शुक्ला के चेहरे का टैटू

एक्टर अमित टंडन (Amit Tandon) ने मौनी रॉय पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी पत्नी रूबी टंडन का गलत इस्तेमाल किया है।

Posts by : Priyanka Maheshwari | Updated on: Sat, 18 Sep 2021 10:25:05

मौनी रॉय पर भड़के अमित टंडन, शहनाज गिल के भाई शहबाज ने बनवाया सिद्धार्थ शुक्ला के चेहरे का टैटू

एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और वीडियो को लेकर सुर्खियों में बनी रहती है। ऐसे में एक बार फिर मौनी रॉय सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार फिर फोटोज और वीडियो को लेकर नहीं बल्कि एक्टर अमित टंडन द्वारा एक्ट्रेस पर लगाए गए आरोपों को लेकर। एक्टर अमित टंडन (Amit Tandon) ने मौनी रॉय पर आरोप लगाया है कि उन्होंने उनकी पत्नी रूबी टंडन का गलत इस्तेमाल किया है। रूबी जब मुश्किल में थी तो मौनी ने उसे छोड़ दिया। अमित टंडन ने ईटाइम्स से बात करते हुए कहा कि मैं कभी मौनी रॉय का चेहरा भी नहीं देखना चाहूंगा। उसने मेरी पत्नी का इस्तेमाल किया। हमें लगा वो अच्छी है जेन्युइन है लेकिन जब मेरी पत्नी मुसीबत में थी तो मौनी ने उसे छोड़ दिया। जैसे लोगों के चेहरे बदलते हैं, वैसे ही हुआ। हम मौनी का एक नया चेहरा देख रहे हैं, यह वह मौनी नहीं है जिसे हम जानते थे।

अमित टंडन ने कहा कि उसने रूबी की आत्मा को दुखी किया है। मौनी ने उसे तब छोड़ा जब वो जीरो पर थी लेकिन आज वो अच्छी स्थिति में है। मैंने अपनी पत्नी से साफ कहा है कि अगर वो वापस मौनी को स्वीकार करती हैं तो मैं तो गया।’

आपको बता दें कि अमित टंडन ने 2007 में त्वचा विशेषज्ञ रूबी से शादी की थी। दोनों 2017 में अलग भी हो गए थे लेकिन 2019 में उनकी सुलह हो गई। 2017 में रूबी को एक केस में अरेस्ट किया गया था और दुबई में वो 10 महीने जेल में रही थीं, जिसके बाद उन्हें रिहा किया गया।

अमित टंडन दरअसल इंडियन आइडल में बतौर प्रतिभागी शामिल हुए थे। लेकिन, इसके बाद रियलिटी शो ‘जो जीता वही सुपरस्टार’ और ‘जरा नचके दिखा’ में नजर आ चुके हैं। अमित टंडन ‘कैसा ये प्यार है’ में पृथ्वी बोस, ‘दिल मिल गए’ में डॉ अभिमन्यु मोदी, ये हैं मोहब्बतें में सुब्रह्मण्यम चंद्रन और कसम तेरे प्यार की में अभिषेक खुराना का किरदार निभाया था।

सिद्धार्थ के चेहरे का टैटू अपने हाथ पर बनवाया

शहनाज गिल के भाई शहबाज ने एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला की यादों को जिंदा रखने के लिए अपने हाथ पर सिद्धार्थ के चेहरे का टैटू बनवाया है। इसके साथ ही उन्होंने अपनी बहन का शहनाज का नाम भी लिखाया है। शहबाज ने सोशल मीडिया पर टैटू की फोटो भी शेयर की है। जो अब वायरल हो रही है। शहबाज इंस्टाग्राम पर इस फोटो को शेयर करते हुए लिखा- 'ये यादें हमारे साथ हमेशा रहेंगी, आप मेरे साथ मेरी यादों में हमेशा जिंदा रहोगे।' शहबाज का पोस्ट देखकर फैन्स भावुक हो गए है और फोटो पर जमकर कमेंट कर रहे है। एक फैन ने लिखा- बाज आई लव यू भाई... हां वो हमेशा हमारे दिल में हैं।।हमेशा रहेंगे।

दूसरे फैन ने लिखा- इसने मुझे बहुत भावुक कर दिया। आई लव यू सिद्धार्थ हम आपसे हमेशा प्यार करते रहेंगे।

आपको बता दे, टीवी एक्टर सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने की वजह से हो गया था। एक्टर के निधन के बाद उनकी फैमिली, फैंस और दोस्त शोक मे डूब गये। हालांकि उनके निधन से उनकी सबसे चहेती दोस्त शहनाज अभी भी सदमे में है। शहनाज की तरह उनके भाई शहबाज भी सिद्धार्थ के बेहद करीब थे। दोनों ही फैमिली में अच्छी बॉन्डिंग थी।

राज्य
View More

Shorts see more

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

बारिश के मौसम में ग्लोइंग स्किन चाहिए? अपनाएं ब्लू स्किन केयर का ये वायरल ब्यूटी ट्रेंड

  • मानसून में स्किन चिपचिपी और पिंपल्स वाली हो जाती है
  • ब्लू स्किन केयर से ठंडक और हाइड्रेशन मिलता है
  • #BlueSkincare ट्रेंड युवाओं में वायरल है
read more

ताजा खबरें
View More

इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
इंडोनेशिया ने प्रधानमंत्री मोदी को दिया सर्वोच्च नागरिक सम्मान, राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने किया सम्मानित
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
'मैं खुद शेर हूं, कोई परेशानी नहीं... टारगेट करना है तो करने दो', सम्राट चौधरी पर बोले लालू प्रसाद यादव
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
2008 अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट केस: गुजरात हाई कोर्ट ने बरकरार रखी 38 दोषियों की फांसी, 11 की उम्रकैद भी कायम
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
भाई की शादी से गर्लफ्रेंड के गिफ्ट तक, चढ़ावे की रकम ऐसे उड़ाता रहा अविनाश शुक्ला
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बारिश के बाद भारी तबाही, भूस्खलन में 10 घर और 25 दुकानें दब गईं; वाहनों को भी नुकसान
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
FIFA WC 2026: स्पेन से हार के बाद भावुक हुए क्रिस्टियानो रोनाल्डो, संन्यास पर तोड़ी चुप्पी; बोले- 'फिलहाल कोई जल्दबाजी नहीं करूंगा'
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
AI से बढ़ती मोहब्बत बनी चिंता, चीन अब इमोशनल निर्भरता रोकने के लिए उठाएगा कदम
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से  उठ जाता है ऊपर
भूकंप से सुरक्षा की नई तकनीक! जापान ने तैयार किया ऐसा घर, जो झटके आते ही जमीन से उठ जाता है ऊपर