न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमित साध भी हुए कोरोना पॉजिटिव, 4 साल की बेटी से तलाक शब्द सुन लारा की हालत हो गई थी खराब!

बिग बॉस फेम एक्टर अमित साध ने मंगलवार को खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। अमित को उनकी फिल्म 'सुल्तान' और 'काय पो चे' में...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 01 Dec 2021 9:07:21

अमित साध भी हुए कोरोना पॉजिटिव, 4 साल की बेटी से तलाक शब्द सुन लारा की हालत हो गई थी खराब!

बिग बॉस फेम एक्टर अमित साध ने मंगलवार को खुद के कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी दी। अमित को उनकी फिल्म 'सुल्तान' और 'काय पो चे' में उनके बेहतरीन अभिनय के लिए जाना जाता है। अमित ने कोविड-19 का टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अमित ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने फैंस को सेहत के बारे में बताया। उन्होंने लिखा, ‘कई सावधानियां बरतने के बाद भी मैं कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया हूं। लक्षण हल्के हैं। सारे नियमों का पालन करते हुए मैं खुद को घर पर ही क्वारंटाइन करूंगा। मुझे यकीन है कि मैं पहले से ज्यादा मजबूत और बेहतर होकर लौटूंगा। कृपया अपना और दूसरों का भी ख्याल रखिए, आप सभी को ढेर सारा प्यार।'

उल्लेखनीय है कि कोरोना ने मनोरंजन जगत में एक बार फिर से सेंध लगानी शुरू कर दी है। पिछले दिनों दक्षिण के सुपरस्टार कमल हासन अमेरिका से लौटते ही संक्रमित हो गए थे। फिर काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी भी इसकी शिकार हो चुकी हैं। धीरे-धीरे पटरी पर लौट रही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए यह अच्छी बात नहीं है और अब सभी कलाकारों व इससे जुड़े लोगों को ज्यादा सावधानी बरतनी होगी।

amit sadh,lara dutta,covid-19,mahesh bhupathi,saira,bollywood news in hindi

लारा दत्ता ने बेटी सायरा को लेकर किया यह खुलासा

पूर्व मिस यूनिवर्स व एक्ट्रेस लारा दत्ता ने खुलासा किया है कि वे यह जानकर हैरान रह गई थीं कि उनकी बेटी सायरा चार साल की उम्र में ये जान गई थी कि तलाक क्या होता है। लारा ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान ये हैरान करने वाली बात शेयर की। उन्होंने कहा कि मेरी बेटी का फेवरेट शो फ्रेंड्स है जिसे वह तब से खूब देखती है जब वह चार साल की थी। एक दिन वो मेरे पास आई और एक गेम खेलने के दौरान मुझसे कहा कि मम्मी, मैं यहां रहती हूं, ये मेरा घर है। वो आपका घर है और मैं तलाकशुदा हूं। उसकी ये बात सुनकर मुझे तकरीबन हार्ट अटैक ही आ गया था क्योंकि मैंने उससे पूछा, तुम क्या कह रही हो? किसने तुम्हें ये कहा? तलाक क्या होता है? तो उसने मुझसे कहा, ओह जब दो लोग खराब शादी में होते हैं और उनकी नहीं पटती तो वो अलग रहने लगते हैं मतलब वो तलाक ले लेते हैं।

amit sadh,lara dutta,covid-19,mahesh bhupathi,saira,bollywood news in hindi

लारा ने पति महेश भूपति को फोन लगाकर पूछी यह बात

लारा ने आगे कहा कि वो पांच साल की होने वाली थी और उसके मुंह से ये बातें सुनकर मैं हैरान रह गई। मैंने उससे पूछा किसने कहा तुम्हें ये सब? तो उसने बताया- डैडी ने। ये सुनकर मैं और सन्न रह गई और महेश को फोन लगाकर पूछा कि तुमने उसे तलाक के बारे में क्यों बताया? तो वे हंसने लगे और बोले, हम साथ में फ्रेंड्स देख रहे थे और सायरा जानना चाहती थी कि रॉस ने तीन शादियां क्यों की? लारा बोलीं कि तो तुमने उसे ये बता दिया कि तलाक का मतलब क्या होता है? उल्लेखनीय कि लारा और टेनिस स्टार महेश भूपति ने 2011 में शादी की थी। वर्ष 2012 में सायरा का जन्म हुआ। इसके बाद लारा ने फिल्मों में काम करना कम कर दिया था।

राज्य
View More

Shorts see more

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

UPI PIN कैसे बदलें? जानें आसान तरीका और कब करना चाहिए PIN रीसेट

  • UPI से पैसे भेजना आसान है, इसलिए इसकी सुरक्षा के लिए PIN का ध्यान रखना जरूरी है।
  • समय-समय पर UPI PIN बदलने से ऑनलाइन फ्रॉड का खतरा कम होता है।
  • PIN भूलने पर डेबिट कार्ड और OTP से आसानी से रीसेट किया जा सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
'चंपत राय की छवि पर कोई दाग नहीं', राम मंदिर ट्रस्ट बैठक के बाद कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि का बयान
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
थाईलैंड में खुदाई के दौरान मिलीं 2,000 साल पुरानी सोने की अंगूठियां, ब्राह्मी लिपि ने खोले इतिहास के नए राज
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: वीआईपी दर्शन के नाम पर भी होती थी मोटी कमाई, जांच में नए खुलासे
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
यूपी चुनाव से पहले सपा का नया दांव, कानपुर में ब्राह्मण सम्मेलन; मंच से गूंजा नारा– 'ब्राह्मण चला अखिलेश के संग'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला: आरोपी अविनाश शुक्ला का बड़ा खुलासा, पूछताछ में 19 लाख रुपये खर्च करने की बात मानी
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के कार्यालय में बड़ा फेरबदल, एक साथ हटाए गए तीन वरिष्ठ अधिकारी; जानिए क्या है मामला
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
होर्मुज जलडमरूमध्य के पास फिर तेल टैंकर पर हमला, सीजफायर के बावजूद बढ़ी चिंता; आखिर हमले के पीछे कौन?
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें;  वीडियो वायरल
अचानक बेकाबू हुआ ह्यूमनॉइड रोबोट, अपने ही मालिक पर बरसाईं लातें; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
आलिया भट्ट की 'अल्फा' पर मंडे का असर, चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर आई बड़ी गिरावट; फिर भी दो फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
क्रिस्टियानो रोनाल्डो का वर्ल्ड कप खिताब जीतने का सपना टूटा, स्पेन ने पुर्तगाल को हराकर किया टूर्नामेंट से बाहर
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
तेलंगाना: प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने रची खौफनाक साजिश, पति को टॉयलेट क्लीनर का इंजेक्शन देकर उतारा मौत के घाट
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'वेलकम टू द जंगल' की बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बरकरार, दूसरे सोमवार भी जारी रही कमाई; 11 दिनों में 117 करोड़ के पार पहुंची फिल्म
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
'फुकरे' के बाद फिर साथ दिखेंगे ऋचा चड्ढा और अली फज़ल, नई कॉमेडी फिल्म से दर्शकों को हंसाने की तैयारी
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
भीख मांगने का अनोखा तरीका देख लोग रह गए दंग, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो