'गदर: एक प्रेम कथा' जैसी फिल्मों से घर-घर में मशहूर हुईं अमीषा पटेल ने हमेशा अपने निजी जीवन को मीडिया और सुर्खियों से दूर रखा है। 50 वर्ष की उम्र में भी अविवाहित रहने वाली इस एक्ट्रेस ने हाल ही में रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट पर प्यार, क्रश और यहां तक कि वन-नाइट स्टैंड जैसी बातों पर बेबाक अंदाज में खुलकर बातचीत की।
हॉलीवुड सुपरस्टार टॉम क्रूज पर अमीषा का क्रशपॉडकास्ट में जब उनसे उनके सेलिब्रिटी क्रश के बारे में पूछा गया, तो अमीषा ने बिना हिचकिचाहट टॉम क्रूज का नाम लिया। उन्होंने कहा, "मुझे टॉम क्रूज पर क्रश है। अगर आप उनके साथ पॉडकास्ट कर सकते हैं, तो मुझे जरूर बुलाएं। बचपन से ही टॉम क्रूज मेरे पसंदीदा रहे हैं। मेरे पेंसिल बॉक्स, फाइलें और कमरे में हमेशा उनके पोस्टर रहते थे। वह मेरे लिए हमेशा खास रहे हैं। मैं मजाक में कहती हूं कि वह इकलौते ऐसे इंसान हैं जिनके लिए मैं अपने उसूलों को ताक पर रख सकती हूं। अगर आप मुझसे पूछें कि क्या मैं उनके साथ वन-नाइट स्टैंड कर सकती हूं, तो हां, मैं कर सकती हूं।"