न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अमीषा ने बताया सलमान के साथ फिल्म क्यों हुई थी फ्लॉप, एक्ट्रेस को ‘गदर’ के बाद इनसे मिली थी रिटायरमेंट की सलाह

एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने ‘गदर 2’ के साथ धमाकेदार वापसी की है। लगभग दो दशक में उनकी यह पहली हिट फिल्म है। वैसे अमीषा ने करिअर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 23 Aug 2023 11:14:57

अमीषा ने बताया सलमान के साथ फिल्म क्यों हुई थी फ्लॉप, एक्ट्रेस को ‘गदर’ के बाद इनसे मिली थी रिटायरमेंट की सलाह

एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने ‘गदर 2’ के साथ धमाकेदार वापसी की है। लगभग दो दशक में उनकी यह पहली हिट फिल्म है। वैसे अमीषा ने करिअर की शुरुआत में दो बड़ी हिट फिल्मों में काम किया, पर बाद में उनकी फिल्में नहीं चलीं। अब एक इंटरव्यू में अमीषा ने अपनी फ्लॉप फिल्मों के बारे में बात की। अमीषा ने साल 2002 में सलमान खान के साथ आई फिल्म 'ये है जलवा' के खराब प्रदर्शन पर बात की।

अमीषा ने कहा कि ‘ये है जलवा’ डेविड धवन की बेस्ट फिल्मों में से एक थी। सलमान कभी इतने हैंडसम नहीं दिखे। फिल्म में सब कुछ अच्छा था लेकिन मुझे लगता है कि चूंकि पहले मीडिया खबरें देता था इसलिए दर्शक पसंदीदा एक्टर के बारे में कुछ नेगेटिव खबरों को स्वीकार करने में इतने खुले नहीं थे। सलमान का हिट एंड रन केस नया-नया हुआ था इसलिए हमारी फिल्म किनारे हो गई।

अगर दर्शक इसके प्रति खुले होते तो...यह एक ऐसी फिल्म होती जिसने वास्तव में अच्छा प्रदर्शन किया होता। उल्लेखनीय है कि फिल्म जुलाई 2002 में रिलीज हुई थी। सलमान का केस सितंबर में हुआ था। सलमान को मुंबई में फुटपाथ पर रहने वाले पांच लोगों को कुचलने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

ameesha patel,yeh hai jalwa movie,Salman Khan,hit and run case,sanjay leela bhansali,gadar,gadar 2,kaho naa pyaar hai

संजय लीला भंसाली ने अमीषा पटेल से कही थी यह बात

अमीषा पटेल को 2001 में आई उनकी फिल्म 'गदर : एक प्रेम कथा के बाद' एक्टिंग से रिटायरमेंट लेने की सलाह दी गई थी। अमीषा ने बॉलीवुड हंगामा से बात करते हुए बताया कि जब 'गदर : एक प्रेम कथा' रिलीज हुई तो फिल्म मेकर संजय लीला भंसाली ने मेरी तारीफ करते हुए मुझे एक खूबसूरत लेटर लिखा और जब वे मिले तो उन्होंने कहा, 'अमीषा, तुम्हें अब रिटायर हो जाना चाहिए।'

मैंने उनसे उनके इस सुझाव की वजह पूछी तो उन्होंने कहा था कि आप पहले ही दो फिल्मों में वह हासिल कर चुकी हैं जो ज्यादातर लोग अपने पूरे करिअर में हासिल नहीं कर पाते हैं। जिंदगी में एक बार एक मुगल-ए-आजम, एक मदर इंडिया, एक पाकीजा, एक शोले बनती है। आपकी दूसरी फिल्म में यह था। अब अगला क्या होगा?'

अमीषा ने आगे कहा कि उस वक्त मुझे यह बात समझ नहीं आई थी क्योंकि मैं बच्ची थीं और फिल्मी दुनिया में नई थीं लेकिन भंसालीजी ने जो भी कहा वह मेरे करिअर के दौरान सच साबित हुआ। दिलचस्प बात यह है कि 'गदर 2' आने तक मेरी कोई भी फिल्म 'गदर' से आगे नहीं निकल सकी थी। उल्लेखनीय है कि अमीषा ने ऋतिक रोशन के साथ साल 2002 में सुपरहिट फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ के साथ करिअर की शुरुआत की थी।

राज्य
View More

Shorts see more

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

रोज़ सुबह पिएं सूखे आंवले और जीरे का पानी, शरीर में होंगे ये 6 चमत्कारी बदलाव!

  • आंवला-जीरा पानी पाचन और इम्यूनिटी बढ़ाता है
  • आंवला में विटामिन C होता है
  • जीरे में आयरन और कैल्शियम है
read more

ताजा खबरें
View More

हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
हर्ष फायरिंग केस में बीजेपी विधायक राजू सिंह दोषी, कोर्ट ने सुनाई 4 साल की सजा; 25 लाख मुआवजे का भी आदेश
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
ममता बनर्जी को एक और सियासी झटका, करीबी सहयोगी चंद्रिमा भट्टाचार्य ने TMC के सभी पदों से दिया इस्तीफा
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
UAPA के तहत केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, जैश-लश्कर से जुड़े 23 लोगों को घोषित किया गया आतंकी, गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर दान चोरी मामला: जेल पहुंचते ही टूटने लगे आरोपी, अब अपने किए पर जता रहे पछतावा
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा, रोजाना 6 से 8 लाख रुपये की कथित हेराफेरी के संकेत
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
'नागबंधम' ने पहले दिन दिखाया दम, नाइट शोज में बढ़ी दर्शकों की भीड़, ओपनिंग डे पर 3.25 करोड़ का कारोबार
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
रेलवे ग्रुप D भर्ती परीक्षा 2025 की तारीख घोषित, जानें कब जारी होंगे एग्जाम सिटी स्लिप और एडमिट कार्ड
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
उत्तर-पूर्वी दिल्ली में 19 वर्षीय युवक की हत्या से हड़कंप, DDA पार्क में खून से सना शव बरामद
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर फिसली आलिया भट्ट की ‘अल्फा’, YRF स्पाई यूनिवर्स की बनी सबसे कमजोर ओपनिंग
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
फीफा वर्ल्ड कप 2026: गोल्डन बूट की दौड़ में सबसे आगे लियोनल मेसी, लगातार 8 विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
क्या अजीनो मोटो वास्तव में सेहत के लिए नुकसानदायक है? जानिए कितना सेवन माना जाता है सुरक्षित और कब बढ़ता है जोखिम
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
पाकिस्तान: मां के गर्भ से जुड़े अंग की तस्करी का बड़ा खुलासा, 500 किलो प्लेसेंटा बरामद; जानें किस काम आता है और कैसे चलता था करोड़ों का कारोबार
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
देर रात तक जागने की आदत बन सकती है जानलेवा, विशेषज्ञों ने मिनी स्ट्रोक के बढ़ते खतरे को लेकर किया आगाह
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार
सुनील पाल का बड़ा दावा, 'इंडियाज गॉट लेटेंट 2' के लिए मिला 25 लाख का ऑफर, गाली-गलौज के कारण कर दिया इनकार