Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
न्यूज़
CJP Yogi Adityanath Jyotish Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : शाहरान-इकरा के जन्म पर संजय ने अमीषा को दिया था यह गिफ्ट, ‘हाउसफुल 5’ का टीजर हुआ रिलीज

एक्ट्रेस अमीषा पटेल (49) की पहली फिल्म साल 2000 में आई कहो ना प्यार थी। इस फिल्म के साथ ही ऋतिक रोशन ने भी...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Wed, 30 Apr 2025 1:08:16

2 News : शाहरान-इकरा के जन्म पर संजय ने अमीषा को दिया था यह गिफ्ट, ‘हाउसफुल 5’ का टीजर हुआ रिलीज

एक्ट्रेस अमीषा पटेल (49) की पहली फिल्म साल 2000 में आई कहो ना प्यार थी। इस फिल्म के साथ ही ऋतिक रोशन ने भी डेब्यू किया था। फिल्म ब्लॉकबस्टर रही और दोनों का सितारा रातों-रात चमक गया। अब अमीषा को फिल्म इंडस्ट्री में 25 साल पूरे हो चुके हैं। अमीषा ने हाल ही फिल्मी मंत्र मीडिया को एक इंटरव्यू दिया। इसमें उन्होंने संजय दत्त, प्रियंका चोपड़ा, ऋतिक रोशन, सलमान खान, सनी देओल सहित कई स्टार्स के साथ अपने रिश्ते पर बात की। अमीषा और संजय में काफी गहरी दोस्ती है और एक्ट्रेस कई दफा इसका जिक्र कर चुकी है।

अमीषा ने कहा कि जब संजय की पत्नी मान्यता दत्त प्रेग्नेंट थीं तब मैंने ही उनके लिए बेबी शावर होस्ट किया था। हमें नहीं पता था कि संजय की एक लड़की और एक लड़का होगा। बेबी शावर में संजू, उनकी दोनों बहनें और भी बहुत लोग आए थे। जब संजय के जुड़वां बच्चे शाहरान और इकरा का जन्म हुआ था, तब उन्होंने बहुत खूबसूरत गिफ्ट दिया था। मान्यता मुस्लिम हैं और संजू हिंदू हैं, भले ही संजू की मां मुस्लिम थीं, लेकिन संजू हिंदू हैं इसलिए उन्होंने बच्चों के जन्म के बाद सबको गिफ्ट में गीता और कुरान की एक प्रति दी थी।

अमीषा ने आगे कहा कि मैंने अपने आस-पास सभी तरह के रिश्ते देखे हैं। मैंने संजू और मान्यता का खूबसूरत रिश्ता देखा है। ऋतिक और सुजैन खान का रिश्ता देखा है। दोनों का तलाक हो गया है, लेकिन वे बहुत अच्छे दोस्त हैं और अपने बच्चों का साथ में पालन पोषण कर रहे हैं। सलमान के साथ, ईमानदारी से कहूं तो मैं उन्हें शादी करते हुए नहीं देख सकतीं। वह जैसे हैं वैसे ही मस्त हैं। सनी देओल के साथ भी अच्छा बॉन्ड है। अमीषा और सनी ने ‘गदर’ (2001) और ‘गदर 2’ (2023) जैसी सुपरहिट फिल्मों में साथ काम किया है।
ameesha patel,actress ameesha patel,sanjay dutt,actor sanjay dutt,ameesha sanjay,manyata dutt,kaho na pyaar hai,housefull 5,Akshay Kumar अक्षय कुमार सहित कई बड़े स्टार हैं ‘हाउसफुल 5’ में, इस दिन होगी रिलीज

मल्टीस्टाररर कॉमेडी फिल्म ‘हाउसफुल 5’ को लेकर पिछले काफी समय से बज बना हुआ है। आज बुधवार (30 अप्रैल) को फिल्म का टीजर जारी हो गया, जो काफी मजेदार है। टीजर में फिल्म की तकरीबन पूरी स्टारकास्ट नजर आ रही है। इसे साजिद नाडियाडवाला ने प्रोड्यूस किया है और तरुण मनसुखानी डायरेक्टर हैं। टीजर की शुरुआत समुद्र के बीच चल रहे एक क्रूज से होती है, जिस पर पूरी स्टारकास्ट मौजूद है।

क्रूज पर गाना-बजाना चल रहा है तभी अक्षय कुमार की दो लुक में एंट्री होती है। अक्षय के पीछे चंकी पांडे, जॉनी लीवर, सौंदर्या शर्मा और चित्रांग्दा सिंह दिख रही हैं। इसके बाद रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडिस, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, फरदीन खान, श्रेयस तलपड़े, डीनो मारियो, निकितन धीर और रंजीत की एंट्री होती है। फिर जैकी श्रॉफ, संजय दत्त और नाना पाटेकर आते हैं।

इसके बाद खूनी खेल दिखता है और फिर झूमर के ऊपर से एक लाश सभी स्टारकास्ट के बीच आकर गिरती है और अंत में एक नकाबपोश को एक शख्स का कत्ल करते देखा जाता है। फिल्म 6 जून को रिलीज होगी। अक्षय ने ‘हाउसफुल 5′ का टीजर अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इसे साझा करने के साथ ही एक्टर ने कैप्शन लिखा, “15 साल पहले आज, पागलपन की शुरुआत हुई थी। इंडिया की सबसे बड़ी फ्रेंचाइजी पांचवीँ किस्त के साथ वापस आ रही है। इस बार यह सिर्फ कॉमेडी नहीं है…बल्कि एक किलर कॉमेडी है।”

राज्य
View More

Shorts see more

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

सिर्फ 10 मिनट का ताड़ासन बदल सकता है आपकी सेहत, जानिए इसके अद्भुत लाभ

  • खाली पेट देसी घी खाने से पाचन और मेटाबॉलिज्म बेहतर हो सकता है।
  • यह त्वचा में निखार और हड्डियों को मजबूती देने में मददगार माना जाता है।
  • संतुलित मात्रा में घी दिल की सेहत के लिए भी फायदेमंद हो सकता है।
read more

ताजा खबरें
View More

‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
‘देश का हर जवान मेरे परिवार का हिस्सा’, बस्तर में सैनिकों के बीच भावुक हुए पीएम मोदी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
दिवाली पर सिर्फ 'हैप्पी दिवाली' नहीं, इन खास संदेशों से अपनों तक पहुंचाएं खुशियों की रोशनी
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
जापान में 5.7 तीव्रता का भूकंप, 22 लोग घायल
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
विभाजन के दर्द से BJP के निर्माण तक, आडवाणी के जीवन के अनछुए पहलुओं को PM मोदी ने किया याद
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
Google Pixel 11 Pro और Pixel 11 Pro XL पर 29,000 रुपये तक की छूट, जानें ऑफर के बाद कितनी रह गई कीमत
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
झारखंड के खूंटी में भीषण सड़क हादसा, बेकाबू 18 चक्का ट्रक ने 7 लोगों को कुचला
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
दिवाली 2026: मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए करें इस विशेष स्तुति का पाठ, घर में आएगी सुख-समृद्धि
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
सिनेमाघरों से ‘रामायण’ के सीन लीक करना पड़ेगा भारी, मेकर्स ने साफ कहा- तुरंत हटाएं वीडियो
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
'हनुमान अंश' की OTT रिलीज डेट कंफर्म, 27 नवंबर से Sony LIV पर देख सकेंगे फिल्म
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
सलमान खान ने बुजुर्गों को दिया खास तोहफा, सिर्फ 11 रुपये में देख सकेंगे 'मातृभूमि'
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
8 नवंबर 2026 राशिफल: दिवाली के दिन इन राशियों के लिए बन रहे हैं तरक्की के योग, जानें किसे बरतनी होगी सावधानी
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
सफाई के बाद भी घर में दिखते हैं मकड़ी के जाले? इन आसान उपायों से मिलेगी राहत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
7 नवंबर को तुला राशि में प्रवेश करेंगे चंद्रमा, मेष-कर्क समेत इन 4 राशियों के लिए शुभ संकेत
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका
बिना चीनी के घर पर बनाएं मिष्टी दोई, स्वाद और क्रीमी टेक्सचर के लिए अपनाएं ये तरीका