न्यूज़
FIFA 2026 Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : सुशांत की जैसे कार्तिक को भी बॉलीवुड से हटाने की साजिश! इस एक्टर ने प्लेन में सफर से पहले बनाई वसीयत

अमाल मलिक बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कम्पोजर हैं। उनके खाते में कई लोकप्रिय गाने हैं। फैंस उनके हुनर की दाद देते हैं और उन्हें...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Fri, 04 Jul 2025 8:30:41

2 News : सुशांत की जैसे कार्तिक को भी बॉलीवुड से हटाने की साजिश! इस एक्टर ने प्लेन में सफर से पहले बनाई वसीयत

अमाल मलिक बॉलीवुड के मशहूर सिंगर और कम्पोजर हैं। उनके खाते में कई लोकप्रिय गाने हैं। फैंस उनके हुनर की दाद देते हैं और उन्हें खूब पसंद करते हैं। इस बीच अमाल ने कार्तिक आर्यन को लेकर एक ऐसी बात कही है, जिससे हलचल मच गई। अमाल को लगता है कि बॉलीवुड के लोग ठीक नहीं हैं। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत इंडस्ट्री का घिनौना रूप नहीं झेल पाए और उनकी जान चली गई। जैसा पहले सुशांत के साथ किया गया था अब बड़े प्रोड्यूसर, डायरेक्टर और एक्टर्स कार्तिक आर्यन के साथ कर रहे हैं।

अमाल ने मिर्ची प्लस के साथ बातचीत में कहा कि पब्लिक इस इंडस्ट्री की सच्चाई समझ गई है...इतनी डार्क है कि लोगों की लाइफ चली गई। सुशांत नहीं हैंडल कर पाए। जो भी उनके साथ हुआ कुछ इसे मर्डर कहते हैं, कुछ सुसाइड। जो भी हो, आदमी तो चला गया ना। इस इंडस्ट्री ने ही कुछ किया है उनके माइंड पे या उनके सोल पे। या लोगों ने साथ में उनका मनोबल गिराया। ये इंडस्ट्री ऐसी ही जगह है। जब वो बात सामने आई कॉमन इंसान का दिल बॉलीवुड से हट गया। वे कहने लगे, ये गंदे लोग हैं।

पब्लिकली कभी इंडस्ट्री की बैंड नहीं बजी...सुशांत ने इन लोगों का सब छीन लिया। इस काबिल भी हैं ये लोग डाउनफाल डिजर्व करते हैं। अच्छे आदमी के साथ गलत हुआ। आज आप देखो, वही चीजें इनडायरेक्टली या डायरेक्टली कार्तिक के साथ करने का भी ट्राई करते हैं ये लोग। वो भी उन्हीं प्रॉब्लम्स से जूझ के, डांस करते हुए निकला है, स्माइल करते हुए। लेकिन उसके साथ उसके मम्मी, पापा सब साथ हैं उन्हें सपोर्ट और गाइडेंस देने के लिए। वह नया है जो अभी आया है। थोड़ा-बहुत काम किया है उसको भी 100 लोग हटाने की फिराक में हैं। पावर प्ले करते हैं। सब कुछ करते हैं बड़े-बड़े प्रोड्यूसर डायरेक्टर, एक्टर्स। बता दें अमाल मशहूर संगीतकार अनू मलिक के भतीजे और डब्बू मलिक के बड़े बेटे हैं।

कंवलजीत सिंह ने एयर इंडिया में भरी उड़ान, इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया वीडियो

अहमदाबाद में 12 जून को एयर इंडिया विमान हादसा हुआ था, जिसमें करीब 280 लोगों की मौत हो गई थी। इसके बाद एयर इंडिया कंपनी लोगों के निशाने पर आ गई। कई सेलेब्स इसकी फ्लाइट में उड़ान भरने से पहले अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बता रहे हैं कि उनके मन में क्या चल रहा है। अब एक्टर कंवलजीत सिंह ने भी एक ऐसी ही पोस्ट की है। कंवलजीत बताते हैं कि वो एयर इंडिया में उड़ान भरने जा रहे हैं और उन्होंने वसीयत बना दी है। कंवलजीत ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है।

इसके साथ उन्होंने कोई कैप्शन नहीं लिखा। कंवलजीत वीडियो में बोलते हैं, “टू कोलंबो; एयर इंडिया फ्लाइट से…वसीयत बना दी है।” कंवलजीत के इस वीडियो पर लोग अलग-अलग प्रकार के कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कहा, “सर भगवान आपका भला करे, लेकिन इस तरह से किसी एयरलाइन को बद्दुआ मत दीजिए।” दूसरे ने पूछा कि आपको वकील की जरूरत है क्या? तीसरे ने कंवलजीत को गुडलक बोला। कइयों ने वीडियो पर लाफिंग इमोजी बनाकर रिएक्ट किया।

कंवलजीत के काम की बात करें तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘मेरे हजबैंड की बीवी’ में देखा गया था। इस फिल्म में अर्जुन कपूर, रकुलप्रीत कौर और भूमि पेडनेकर की प्रमुख भूमिकाएं थीं। बता दें कंवलजीत ने छोटे पर्दे से अपना करिअर शुरू किया था। वे दूरदर्शन के कई लोकप्रिय सीरियल में नजर आए। उन्हें कई फिल्मों में भी काम करने का मौका मिला है।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
लखनऊ अग्निकांड: कैसे सुरक्षा खामियों ने इमारत को बना दिया मौत का जाल? सामने आईं हादसे की 5 बड़ी वजहें
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
अमरनाथ यात्रा 2026 के लिए पुलिस की विशेष एडवाइजरी जारी, श्रद्धालुओं से नियमों का पालन करने की अपील; मार्ग में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
राममंदिर चढ़ावा जांच ने पकड़ी रफ्तार, SIT ने सौंपी शुरुआती रिपोर्ट; नए लोगों से पूछताछ के संकेत
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
बगावत के बीच ममता बनर्जी का बड़ा राजनीतिक दांव, दो सप्ताह में दूसरी बार TMC की नई कार्यसमिति गठित, चुनाव आयोग को भेजी सूची
लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर
लखनऊ अग्निकांड का दर्द: कानपुर के दो जिगरी दोस्तों की मौत, एक का परिवार कर रहा था इंतजार, दूसरे की मां को नहीं दी गई मौत की खबर
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने  के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
चीन का अनोखा रोबोट बना चर्चा का विषय, बिजली बिल चुकाने के लिए मांग रहा था पैसे, वायरल वीडियो देख लोग बोले- अब भिखारियों की नौकरी भी खतरे में
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
CUET UG 2026 परिणाम घोषित, एक क्लिक में चेक करें स्कोर और रैंक
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
दिल्ली में वाहन प्रदूषण जांच के नियमों में बड़ा बदलाव संभव, BS-VI वाहनों को मिल सकती है राहत
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
बॉक्स ऑफिस पर छाई 'कॉकटेल 2', 4 दिनों में 85 करोड़ की कमाई, जल्द छू सकती है 100 करोड़ का आंकड़ा
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
दामों में बड़ी गिरावट, सोना ₹1600 से ज्यादा टूटा तो चांदी ₹6800 से अधिक लुढ़की
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
श्रद्धा कपूर की ‘ईथा’ का टीजर रिलीज होते ही बढ़ी धड़कनें, तूफान को नाचते देख थम जाएंगी नजरें
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
असिस्टेंट डायरेक्टर से सफल निर्माता बनने तक, अतुल अग्निहोत्री ने मेहनत और विजन से बनाई बॉलीवुड में खास पहचान
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
एग्स फ्रीज कराने के फैसले पर खुलकर बोलीं आकांक्षा रंजन, कहा- माता-पिता ने बिना किसी हिचक के दिया साथ
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा
कंगना रनौत नहीं होंगी 'लॉक अप' के नए सीजन का हिस्सा, एकता कपूर ने फॉर्मेट में बड़े बदलाव का किया खुलासा