न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : भूषण कुमार से विवाद को लेकर अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी, अब इस दिन रिलीज होने जा रही है ‘अबीर गुलाल’

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर खुद के क्लिनिकल डिप्रेशन में होने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sun, 10 Aug 2025 2:11:25

2 News : भूषण कुमार से विवाद को लेकर अमाल मलिक ने तोड़ी चुप्पी, अब इस दिन रिलीज होने जा रही है ‘अबीर गुलाल’

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक ने कुछ वक्त पहले सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर खुद के क्लिनिकल डिप्रेशन में होने का खुलासा किया था। साथ ही उन्होंने अपनी इस हालत का जिम्मेदार अपने परिवार को बताया था। अमाल ने ये भी ऐलान कर दिया था कि उनका परिवार से कोई रिश्ता नहीं होगा। वे सारे संबंध बस प्रोफेशनल रखेंगे। हालांकि बाद में अमाल ने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया था। फिलहाल अमाल के ‘बिग बॉस 19’ में हिस्सा लेने की खबरें जोरों पर हैं। इसके अलावा अमाल पिछले दिनों टी-सीरीज के हेड भूषण कुमार के साथ तनावपूर्ण रिश्तों को लेकर सुर्खियों में थे।

अब अमाल ने शार्दुल पंडित के साथ बातचीत में इस विवाद पर खुलकर बात की। अमाल ने कहा कि ये सौतेले पिता और सौतेले बेटे जैसा रिश्ता है। मुझे इंडस्ट्री में सलमान खान ने लॉन्च किया, लेकिन भूषण कुमार ने मेरा हाथ पकड़ा और मुझे बड़ी फिल्मों और प्रोडक्शन हाउस तक लेकर गए। उन्होंने मेरे टैलेंट पर पूरा भरोसा जताया। अमाल मलिक के अमाल मलिक बनने का पूरा श्रेय उन्हें ही जाता है। अमाल से पूछा गया कि आखिर वो क्या वजह थी, जिसके चलते वे अपने रुख पर अड़े रहे? जवाब में अमाल ने कहा कि म्यूजिक के प्रति मेरा दृष्टिकोण। म्यूजिक कैसे बनाया जाना चाहिए, इस बारे में मेरी समझ ने मुझे अपने रुख पर अड़े रहने पर मेरी मदद की।

मैं उनके मुंह पर बता देता था कि मैं कुछ चीजें नहीं करूंगा। हो सकता है उन्हें इस चीज को लेकर अहंकार हो, अगर मैं उनकी जगह होता तो मैं भी घमंड में होता। मैं उन्हें दोष नहीं दे सकता। भूषण को ये जानकर झटका लगा कि मैंने उनकी फिल्में ठुकरा दीं। लेकिन, मुझे पता है कि किसी ने भी शुरुआत करते ही बैक टू बैक 40 हिट नहीं दिए, मैंने दिए। अगर किसी ने टी-सीरीज के साथ सबसे ज्यादा हिट दिए हैं, तो वह हिमेश रेशमिया हैं। लेकिन अगर आप मुझसे 'आशिक बनाया' या 'मसकल्ली' का रीमेक बनाने के लिए कहेंगे, तो मैं ये नहीं करूंगा। मैं ये करना ही नहीं चाहता। मैं क्यों करूं?

मैं अपने परिवार की विरासत बनाने के लिए बहुत मेहनत कर रहा हूं और मैं लोगों की आलोचना नहीं चाहता। जब मैंने भूषण कुमार का हाथ छोड़ा, तो उन्होंने भी मेरा हाथ छोड़ दिया और बिना किसी की परवाह के रीमिक्स जारी रखे। इसके बाद मेरे माता-पिता मेरे करिअर को लेकर डरे हुए थे, मेरे दोस्त भी टेंशन में थे और मैं भी कन्फ्यूजन में था। लेकिन मैं जानता हूं कि उनके मन में मेरे लिए एक सॉफ्ट कॉर्नर है। जब कोई आदमी बहुत बड़ा होता है ना तो उसके आस-पास कुछ ऐसे लोग होते हैं जो उसके मन में जहर देते हैं। उल्लेखनीय है कि अमाल ने ताऊ अन्नू मलिक पर उनके पिता डब्बू मलिक का करिअर बर्बाद करने का आरोप भी लगाया था।

amaal malik,singer amaal malik,music composer amaal malik,bhushan kumar,amaal bhushan,abir gulaal,abir gulaal movie,fawad khan,vaani kapoor,sardaar ji 3

पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने ‘अबीर गुलाल’ की रिलीज पर लगा दी थी रोक

कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए हमले के बाद वाणी कपूर और पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की फिल्म ‘अबीर गुलाल’ को रिलीज से रोक दिया गया था। यह 9 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होनी थी। तब कहा जा रहा था कि शायद फिल्म को अब कभी रिलीज न किया जाए, पर अब एक रिपोर्ट से पता लगा है कि फिल्म को रिलीज करने की प्लानिंग हो चुकी है। इसी महीने यह दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है। हाल ही में ‘बिज एशिया लाइव’ पर एक रिपोर्ट छपी है।

इसके मुताबिक यह पिक्चर रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है वो भी इसी महीने यानी अगस्त में। जिस स्ट्रेटजी के साथ दिलजीत दोसांझ की पंजाबी मूवी ‘सरदार जी 3’ ने खूब पैसे छापे, अब वही काम इस फिल्म के साथ होगा। यह 29 अगस्त को दुनियाभर के थिएटर्स में दस्तक देगी। साथ ही फिल्म का टाइटल अब Aabeer Gulaal कर दिया जाएगा जो फिलहाल Abir Gulaal है। इसे भारत से बाहर रिलीज किया जा सकता है। भारत में अभी भी पाकिस्तान के प्रति गुस्सा कायम है।

सूत्रों के अनुसार मेकर्स ‘सरदार जी 3’ वाली राह पर चल रहे हैं। दरअसल दिलजीत की यह फिल्म भी भारत में रिलीज नहीं हो पाई थी क्योंकि इसमें पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने काम किया था। पहलगाम हमले से पहले ‘अबीर गुलाल’ को लेकर तेजी से प्रमोशन किया जा रहा था। फवाद के करीब 9 साल बाद बॉलीवुड कमबैक को लेकर भी लोग काफी खुश थे।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
हंगामे के बीच लोकसभा से एंटी पेपर लीक बिल पास, ध्वनि मत से मिली मंजूरी
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
'लाठी, आंसू गैस, पेलेट... बस जनरल डायर की तरह गोलियां नहीं चलीं', संसद में गरजे नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
लोकसभा में राहुल गांधी के आरोप से मचा बवाल, बोले- अमित शाह ने दिया फायरिंग का आदेश; किरेन रिजिजू ने कहा- माफी मांगिए, नहीं तो...
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी पर बरसे जितेंद्र सिंह, बोले- गोली चलाने का आदेश गृह मंत्री नहीं देते, PM नहीं बन पाए तो आवास के बाहर जाकर बैठ गए
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
राहुल गांधी का बड़ा हमला, बोले- 'छात्रों पर हुई बर्बरता के लिए अमित शाह जिम्मेदार, प्रधानमंत्री उन्हें पद से हटाएं'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
कंगना के 'गटर जनरेशन' बयान पर अभिजीत दीपके का करारा जवाब- 'उन्हें कौन सीरियस लेता है'
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
Samsung जल्द लाएगा तीन नए बजट स्मार्टफोन, Galaxy A08, M08 और F08 की लॉन्चिंग करीब
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
फर्श पर चिपके बाल हटाना हो गया आसान, झाड़ू लगाने से पहले अपनाएं यह आसान ट्रिक
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
बिहार में 32,388 शिक्षकों की होगी नई भर्ती, मुख्यमंत्री ने किया बड़ा ऐलान; TRE-4 की अधिसूचना जल्द होगी जारी
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
झांसी-कानपुर हाईवे पर भीषण हादसा, खड़े ट्रक से टकराई स्लीपर बस, चालक समेत दो लोगों की मौत
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
आंदोलन तो कई दलों ने किया, फिर कार्रवाई सिर्फ एक समुदाय पर क्यों?' पुलिस पर बॉम्बे हाईकोर्ट के तीखे सवाल
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
JPSC परीक्षा विवाद पर छात्रों का आंदोलन तेज, 6 अगस्त को विधानसभा घेरने का ऐलान
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
'अफेयर के शक में पत्नी की हत्या', तड़पते हुए अंतिम पलों का पति ने बानाया वीडियो
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी