न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : डिप्रेशन से जूझ रहे अरमान के भाई अमाल ने बयां किया दर्द, परिवार से तोड़ा नाता, ओरी पर भड़का यह एक्टर

मशहूर गायक और संगीतकार अमाल मलिक (34) ने हाल ही में खुलासा किया कि वे क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं और अब उन्होंने...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Thu, 20 Mar 2025 7:26:07

2 News : डिप्रेशन से जूझ रहे अरमान के भाई अमाल ने बयां किया दर्द, परिवार से तोड़ा नाता, ओरी पर भड़का यह एक्टर

मशहूर गायक और संगीतकार अमाल मलिक (34) ने हाल ही में खुलासा किया कि वे क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रहे हैं और अब उन्होंने अपने परिवार से सारे रिश्ते तोड़ने का फैसला लिया है। अमाल सिंगर अरमान मलिक के बड़े भाई और एक्टर, सिंगर व कंपोजर डब्बू मलिक के बेटे हैं। दिग्गज संगीतकार अन्नू मलिक उनके ताऊ हैं। इंस्टाग्राम पर आज गुरुवार (20 मार्च) को शेयर किए गए एक लंबे-चौड़े इमोशनल नोट में अमाल ने अपने पिछले कुछ सालों के दर्द और अरमान के साथ रिश्तों में आई दरार के बारे में बात की। उन्होंने माता-पिता को इस स्थिति का जिम्मेदार ठहराया। हालांकि अमाल ने बाद में इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

अमाल ने लिखा, “मैं अब एक ऐसे बिंदु पर खड़ा हूं, जहां मेरा सुकून छिन चुका है। भावनात्मक रूप से और शायद आर्थिक रूप से भी मैं थक चुका हूं, लेकिन मेरे लिए यह चिंता की बात नहीं है। मैं क्लिनिकल डिप्रेशन से जूझ रहा हूं। सच में जो मायने रखता है, वह यह है कि मैं इन घटनाओं के कारण मानसिक रूप से परेशान हूं। हां, मैं अपने काम के लिए खुद को दोषी ठहरा सकता हूं, लेकिन मेरे आत्मविश्वास को बार-बार मेरे परिवार ने कम किया है। मेरा परिवार से रिश्ता तोड़ने का फैसला गुस्से में नहीं लिया गया है। यह मेरे जीवन को ठीक करने और नई शुरुआत करने की एक कोशिश है।

आज, भारी मन से...मैं घोषणा करता हूं कि मैं इन व्यक्तिगत संबंधों से दूर जा रहा हूं। अब से, मेरे परिवार के साथ मेरी बातचीत पूरी तरह से काम को लेकर होगी। ये गुस्से में लिया निर्णय नहीं है, बल्कि ये फैसला मेरी लाइफ को ठीक करने के लिए और जिंदगी को दोबारा हासिल करने के लिया गया है। मैं अपने पास्ट को अपने फ्यूचर को छीनने नहीं दूंगा। मैं ईमानदारी, ताकत के साथ अपनी जिंदगी को दोबारा बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं।” उल्लेखनीय है कि अमाल ने बहुत कम उम्र में अपने करिअर की शुरुआत की थी। उन्हें सलमान खान की मूवी 'जय हो' से बड़ा ब्रेक मिला और उनके संगीत ने उन्हें एक खास पहचान दिलाई।

एक्टर शार्दुल पंडित ने वीडियो में कहा, मैं ओरी के एक्ट के खिलाफ…

सोशल मीडिया सेंसेशन और इन्फ्लूएंसर ओरहान अवत्रामणि उर्फ ओरी के खिलाफ हाल ही 16 मार्च को जम्मू कश्मीर में शिकायत दर्ज हुई थी। उन पर माता वैष्णो देवी मंदिर के पास स्थित एक होटल में शराब पीने का आरोप लगा, जबकि वहां शराब पीने पर पूरी तरह से बैन है। अब एक्टर शार्दुल पंडित ने ओरी पर निशाना साधा है। शार्दुल ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है।

इसमें शार्दुल बोल रहे हैं, “ओरी और उनके 7 साथियों के खिलाफ शराब पीने पर शिकायत दर्ज हुई थी और ओरी वहां से भाग गए थे। हो सकता है इस वीडियो के बाद ओरी मेरे पॉडकास्ट में कभी नहीं आएं, लेकिन मैं बताना चाहता हूं कि मैं ओरी के नहीं बल्कि इस एक्ट के खिलाफ हूं। दो तरह के स्टेटमेंट आ रहे हैं, पहला की मीडिया ट्रायल्स गलत हैं और दूसरा कि सरकार ओवररिएक्ट कर रही है, लेकिन क्या ये बात है कि आपका सेलिब्रिटी होने से आपको कुछ भी करने की छूट मिल जाती है।

मेरी मां कहती थीं कि चाहे आप किसी धर्म को मानो या न मानो, लेकिन अगर कोई करता है तो आपको उसकी मान्यताओं की और उनके भावनाओं की इज्जत करनी चाहिए। यहां सबसे बड़ा सवाल मेरा ये है कि चाहे हम कुछ भी करते हैं, लोग इंडिया में ओवररिएक्ट करते हैं। क्या ये लोग यही हरकत किसी और जगह पर या किसी दूसरे देश में जाकर किसी धार्मिक स्थल में कर सकते हैं?”

राज्य
View More

Shorts see more

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

पिंपल्स और ऑयली स्किन से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके

  • पिंपल्स कंट्रोल करें आसान स्टेप्स से
  • साफ और ग्लोइंग स्किन के लिए सही रूटीन अपनाएं
  • हाइड्रेशन और हेल्दी लाइफस्टाइल से स्किन चमकदार बनाएं
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी