न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

2 News : अब लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगे अली और जैस्मिन, इधर करण ने तेजस्वी के साथ शादी को लेकर कहा…

अली गोनी और जैस्मिन भसीन टीवी के पॉपुलर कपल हैं। फैंस को यह जोड़ी बहुत पसंद है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर...

Posts by : Rajesh Mathur | Updated on: Sat, 22 Mar 2025 7:31:22

2 News : अब लिव इन रिलेशनशिप में रहेंगे अली और जैस्मिन, इधर करण ने तेजस्वी के साथ शादी को लेकर कहा…

अली गोनी और जैस्मिन भसीन टीवी के पॉपुलर कपल हैं। फैंस को यह जोड़ी बहुत पसंद है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस बीच कपल ने अपने चाहने वालों को एक बड़ा सरप्राइज दिया। उन्होंने अपने व्लॉग के जरिए यह जानकारी दी कि वे अब लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाले हैं। हालांकि उनका अभी शादी का कोई प्लान नहीं है, लेकिन इस फैसले के बाद वे एक साथ रहेंगे। अली ने बताया कि यह एक ऐसा फैसला था जिसे उन्होंने 5 साल बाद लिया है।

अली ने कहा कि यह बहुत मुश्किल था, क्योंकि हमें घर ढूंढने में काफी समय लगा। हम एक बड़ा घर चाहते थे, जहां हमें अपना-अपना रूम मिले। हम अब फाइनली एक साथ रहेंगे। यह हमारी नई जर्नी की शुरुआत होगी। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि घर का चुनाव और इसके इंटीरियर्स पर विचार करने में भी काफी समय लगा। जैस्मिन ने कहा कि वह घर के इंटीरियर्स को फाइनल करेंगी। उन्होंने 6 BHK का घर लिया था, लेकिन अब जैस्मिन उसे 4 BHK में कन्वर्ट करना चाहती हैं। फैंस अब अली और जैस्मिन की शादी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

दोनों अक्सर त्योहारों को एक साथ मनाते हैं और इस बार ईद के मौके पर जैस्मिन, अली के साथ उनके कश्मीर स्थित घर जाएंगी। बता दें अली और जैस्मिन की मुलाकात पहली बार साल 2018 में मुंबई में हुई थी। दोनों ‘खतरों के खिलाड़ी’ शो के लिए आए थे। इसकी शूटिंग के दौरान दोनों अच्छे दोस्त बने। साल 2020 में जब जैस्मिन ‘बिग बॉस 14’ में कंटेस्टेंट के तौर पर गईं, तो अली ने भी घर में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली। वहां उन्होंने जैस्मिन से प्यार का इजहार कर दिया।

aly goni,actor aly goni,jasmin bhasin,actress jasmin bhasin,aly jasmin,karan kundrra,actor karan kundrra,tejasswi prakash,karan tejasswi

‘बिग बॉस 15’ के घर में ही करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश को हो गया था प्यार

अभिनेता करण कुंद्रा ने खुलासा किया है कि उनका अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड तेजस्वी प्रकाश के साथ शादी का क्या प्लान है। करण और तेजस्वी ‘बिग बॉस 15’ के घर में थे और वहीं से उनकी मोहब्बत की शुरुआत हो गई थी। इसके बाद दोनों हर जगह साथ नजर आते हैं। हाल ही में दिए इंटरव्यू में जब करण से उनकी शादी के मेन्यू के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि मैं खाने का बड़ा शौकीन हूं, लेकिन जब शादी के खाने की बात आती है, तो मैं इसे पेशेवरों पर छोड़ना पसंद करूंगा।

एक पुराने वीडियो का जिक्र करते हुए करण से पूछा गया कि शादी की क्या प्लानिंग है तो इस पर मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि वह एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) था। दरअसल एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें तेजस्वी की मां शादी पर रिएक्शन देते हुए नजर आ रही थीं। करण ने अपनी बात आगे रखते हुए कहा कि मुझे लगता है कि जब समय आएगा, तो मैं इसके बारे में सोचना शुरू कर दूंगा।

मैं यह भी विचार करूंगा कि शादी का आयोजन बड़े या फिर छोटे पैमाने पर होगा। तेजस्वी अक्सर मेरे लिए खाना बनाती है और यह मेरे लिए बेहद खास है। बता दें कि तेजस्वी की मां ने पिछले दिनो ‘सेलेब्रिटी मास्टरशेफ’ के एक एपिसोड में कहा था कि एक्ट्रेस की शादी इसी साल हो जाएगी।

राज्य
View More

Shorts see more

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

सावधान! रसोई में इस्तेमाल हो रहा तेल बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह

  • किचन का आम तेल भी बन सकता है ब्रेस्ट कैंसर की वजह
  • Linoleic Acid बढ़ा सकता है खतरनाक Triple-Negative Breast Cancer
  • सरसों का तेल, नारियल तेल या देसी घी हो सकते हैं सुरक्षित विकल्प
read more

ताजा खबरें
View More

प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
प्रधानमंत्री मोदी के एआई-निर्मित फर्जी वीडियो मामले में मेटा इंडिया के प्रमुख पर मुकदमा दर्ज
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
भिवंडी में चार मंजिला इमारत गिरी, तीन लोगों की मौत, कई लोगों के दबे होने की आशंका
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, एवेंजर्स एंडगेम का रिकॉर्ड तोड़ा
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
DC: द ब्लडी वैलेंटाइन ट्रेलर में छाए लोकेश कनगराज और वामिका गब्बी, रोमांच, रहस्य और दमदार एक्शन ने जीता दर्शकों का दिल
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
31 जुलाई राष्ट्रमंडल खेल: नीरज चोपड़ा पर स्वर्ण की नजर, 10 भारतीय मुक्केबाज बदलेंगे पदक का रंग
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
BJP की सहयोगी SKM ने संसद में छात्रों के आंदोलन का किया समर्थन, कहा- इसे चेतावनी नहीं, सुधार का संकेत समझें
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
'रामायण' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर कपूर बने मर्यादा पुरुषोत्तम राम, यश के रावण अवतार ने बढ़ाया रोमांच
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सावन में राहु बदलेंगे नक्षत्र, 2 अगस्त से इन 4 राशियों पर होगी धनवर्षा!
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
सुख, धन, नौकरी या विवाह... हर मनोकामना के लिए है भगवान शिव का अलग मंत्र, सावन में जरूर करें जाप
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
राम कपूर विवाद के बीच पत्नी गौतमी कपूर ने श्रेया कालरा से हाथ जोड़कर मांगी माफी, कही यह बात
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
साइबर फ्रॉड का शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, मिनटों में क्रेडिट कार्ड से हुए लाखों के ट्रांजैक्शन
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
'रामायण' के ट्रेलर में नहीं दिखे हनुमान, सनी देओल की झलक का इंतजार करते रह गए फैंस
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
सावन में रोज करें भगवान शिव की यह चमत्कारी आरती, महादेव की कृपा से दूर होंगे सभी दुख-दर्द
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी
शाम की भूख के लिए परफेक्ट है चीज़ी पिज्जा ब्रेड बॉम्ब, जानें आसान रेसिपी