न्यूज़
Yogi Adityanath Jyotish Donald Trump Narendra Modi Rahul Gandhi

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने तोड़े रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग 100 करोड़ के पार

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Posts by : Rajesh Bhagtani | Updated on: Wed, 04 Dec 2024 3:16:06

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2 ने तोड़े रिकॉर्ड, एडवांस बुकिंग 100 करोड़ के पार

अल्लू अर्जुन की पुष्पा 2: द रूल इस गुरुवार से बॉक्स ऑफिस पर राज करने के लिए पूरी तरह तैयार है। पैन इंडिया फिल्म साल की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक है। अल्लू अर्जुन के फैंस और सिने प्रेमियों के बीच पुष्पा 2 को लेकर दीवानगी सातवें आसमान पर है। पुष्पा 2 के लिए एडवांस टिकट की बिक्री 30 नवम्बर से शुरू हुई थी और ये फिल्म अब हर बड़ा रिकॉर्ड तोड़ती नजर आ रही है। फिल्म के एडवांस बुकिंग के आंकड़े स्पष्ट रूप से अल्लू अर्जुन की स्टार पावर को दिखाती है। पुष्पा 2 ने एडवांस बुकिंग के शुरू होने के 3 दिनों के अंदर ही छप्परफाड़ कमाई कर ली है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा: द रूल 5 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म ने पहले ही दिन 100 करोड़ रुपये की प्री-सेल कमाई करके रिकॉर्ड तोड़ दिया है। सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा करते हुए निर्माताओं ने इस उपलब्धि का जश्न मनाते हुए एक पोस्ट शेयर किया।

2024 की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक पुष्पा: द रूल की वैश्विक रिलीज से दो दिन पहले, पुष्पा ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। सुकुमार द्वारा निर्देशित, पुष्पा 2: द रूल 5 दिसंबर को कई भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, "#Pushpa2TheRule ने एडवांस बुकिंग के साथ 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। सबसे बड़ी भारतीय फिल्म रिकॉर्ड तोड़ने की होड़ में है।"

ट्रेड एनालिस्ट रमेश बाला ने बताया कि फिल्म पहले दिन आसानी से 250 से 275 करोड़ रुपये की कमाई कर सकती है। तेलुगु राज्यों में, टिकट और प्रीमियर शो की बढ़ी हुई कीमत के साथ सीक्वल निश्चित रूप से 100 करोड़ रुपये को पार कर जाएगा। सुकुमार द्वारा निर्देशित, पुष्पा 2: द रूल में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। कथित तौर पर यह फिल्म लगभग 400 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट पर बनी है। ट्रेड एनालिस्टों का अनुमान है कि पुष्पा 2 शाहरुख खान की जवान और यश की केजीएफ: चैप्टर 2 के कलेक्शन को पार करके नए मानक स्थापित करेगी।

राज्य
View More

Shorts see more

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

रेस्टोरेंट से प्लास्टिक के डिब्बे में मंगाते हैं खाना? हो जाएं सतर्क, कहीं कैंसर को तो नहीं दे रहे न्योता!

  • बाहर से खाना मंगवाना अब आम हो गया है
  • रेस्टोरेंट प्लास्टिक कंटेनरों में खाना भेजते हैं
  • गर्म खाने से प्लास्टिक के ज़हरीले केमिकल घुल सकते हैं
read more

ताजा खबरें
View More

LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने भारी गिरावट, जानिए देश के प्रमुख शहरों के नए दाम
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
पंजाब कांग्रेस में गहराई गुटबाजी, निलंबित पूर्व विधायक से मिले चरणजीत सिंह चन्नी, राजा वारिंग पर बढ़ा दबाव
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
राष्ट्रमंडल खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, एक ही दिन में 16 पदक जीतकर चौथे स्थान पर पहुंचा
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
हमले की तैयारी टली: ईरान के साथ समझौते की उम्मीद पर अमेरिका ने रोकी सैन्य कार्रवाई, ट्रंप ने रखी बड़ी शर्त
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे का तूफान, 3 दिन, 176 करोड़, शाहरुख, सलमान की बड़ी फिल्मों को छोड़ा पीछे
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
मॉस्को के रेस्तरां में भीषण विस्फोट, 3 मरे, 21 घायल; बम हमले की आशंका पर जांच तेज
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
असम बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे रणदीप हुड्डा, राहत कार्य में निभाई सक्रिय भूमिका
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
सावन में बाल और नाखून काटना कितना सही या गलत, जानिए धार्मिक नियम और इसके विभिन्न प्रभाव
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
विश्व कप 2027: भुवनेश्वर कुमार की वापसी की उठी मांग, पूर्व दिग्गज बोले- चयनकर्ताओं को करनी चाहिए बात
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
वैभव सूर्यवंशी पर बड़ा भरोसा, ईस्ट जोन चयनकर्ताओं ने कहा- भविष्य में बन सकते हैं टीम इंडिया के कप्तान
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
घायल को जब नहीं मिला कोई निर्माता, तब धर्मेंद्र बने बेटे सनी देओल की सबसे बड़ी ताकत
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
संसद प्रदर्शन पर बढ़ा विवाद: पप्पू यादव के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत, धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
10 दिन में तीसरा आतंकी हमला: कुलगाम में नाम पूछकर दो प्रवासी मजदूरों की हत्या
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री
मुझे गाली देने वालों को मैं माफ करना चाहता हूं, उन्हें सही राह दिखाइए : प्रधानमंत्री